Shuru
Apke Nagar Ki App…
Anil paswan
More news from Patna and nearby areas
- कैमूर। बिहार के कैमूर जिले से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। जहां कुदरा थाना क्षेत्र के भदौला पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक गोदाम को निशाना बनाते हुए करीब 100 क्विंटल गेहूं पर हाथ साफ कर दिया है। इतनी बड़ी मात्रा में अनाज की चोरी से पूरे क्षेत्र के व्यापारियों और किसानों में दहशत का माहौल है। दीवार काटकर वारदात को दिया अंजाम मिली जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि यह घटना देर रात की है। चोरों ने बड़ी ही चालाकी से गोदाम के पीछे की दीवार को काट दिया और अंदर दाखिल हुए। गोदाम मालिक अजय सिंह को घटना का पता सुबह चला, जब उन्होंने गोदाम की हालत देखी। पीड़ित मालिक के अनुसार, चोरी हुए अनाज की कीमत काफी अधिक है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मौके पर पहुँची पुलिस और जनप्रतिनिधि वही घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची और छानबीन शुरू की। खबर फैलते ही भदौला पंचायत के सरपंच, वार्ड-8 के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल आपको बताया जाता है कि ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 100 क्विंटल गेहूं जैसी भारी मात्रा में सामान ले जाने के लिए निश्चित रूप से किसी बड़े वाहन का इस्तेमाल हुआ होगा, इसके बावजूद पुलिस को भनक न लगना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है। वही कैमूर पुलिस का कहना है कि "मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" अब देखना यह है कि पुलिस की जांच टीम कब तक इस गिरोह का पर्दाफाश कर पाती है और पीड़ित को न्याय दिलाती है।7
- Post by Anil paswan2
- Post by आजाद जमावादी1
- Kaimur/Chainpur -हाटा में अतिक्रमण मुक्त होने के वाजूद भी जाम की स्थिति बनी हुई है प्रशासन और प्रतिनिधियों का जरा भी नहीं ध्यान1
- उत्तर प्रदेश के आगरा में Smart Meter को लेकर जबरदस्त विरोध देखने को मिला। लोगों ने बिजली विभाग पर मनमाना बिल और अचानक बिजली काटने का आरोप लगाया। कई जगहों पर महिलाओं ने गुस्से में Smart Meter उखाड़कर सड़क पर फेंक दिए, जिससे हालात और भी तनावपूर्ण हो गए। क्या Smart Meter वाकई जनता के लिए फायदेमंद है या एक नया बोझ? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। Channel: Awaaz-e-Bharat Host: चौधरी हसन Follow us: YouTube | Facebook | Instagram | X : Awaaz-e-Bharat1
- Post by Brajesh Kumar1
- लोगों ने शहाबगंज थानाक्षेत्र के गजधरा गांव के कोमल तिवारी के हत्या का मामला डीएम के सामने उठाया और सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। लोगों ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग किया। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग किया। लोगों ने बताया कि एक मई को कोमल तिवारी अपने पड़ोसी संजय मिश्रा के साथ शाम को घर से बाहर घूमने के लिए गये थे, परन्तु रात्रि आठ बजे जब संजय मिश्रा घर अकेले आये। उन्होने बताया कि फत्तेपुर गांव के अमरनाथ यादव से मारपीट हो गयी है। आरोपी ने कोमल तिवारी के सिर पर तेज धारदार हथियार से मारकर सड़क के किनारे फेक दिया। इस दौरान शरीर का केवल सिर वाला हिस्सा सड़क पर था, ताकि लोग दुर्घटना समझे। कोमल तिवारी की उपचार के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। बताया कि कोतल तिवारी मजदूरी करके जीवन यापन करते थे और एक कच्चा मकान है, जो आधा गिरा हुआ है। इसके अलावा मृतक की चार पुत्रिया व एक पुत्र है। ऐसे में ब्राह्मण समाज के लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन में मृतक के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग किया। इस मृतक की पत्नी निर्मला तिवारी, डा. केएन पांडेय, सूर्यमुनी तिवारी, संजय पांडेय, हिमान्शु पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- Post by आजाद जमावादी1