जगदीशशिला रथ यात्रा कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची जगदीशशिला रथ यात्रा कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची, 12 मई सुबह 9 बजे बागेश्वर के लिए होंगी रवाना. जगदीशशिला रथ यात्रा उत्तराखंड की एक प्रमुख धार्मिक यात्रा है, जिसमें बाबा विश्वनाथ और मां जगदीशशिला की डोली रथ पर सवार होकर विभिन्न शक्तिपीठों और देवालयों की परिक्रमा करती है। यह यात्रा हर साल लगभग 10,000 किलोमीटर की दूरी तय कर विश्व कल्याण और देव संस्कृति को जीवित रखने का उद्देश्य पूरा करती है। यह यात्रा गढ़वाल के विशोन पर्वत से प्रारंभ होती है, जहां स्वामी रामतीर्थ ने तपस्या की थी। पिछले 25-26 वर्षों से यह नियमित रूप से निकाली जा रही है, जिसमें उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के प्रमुख धाम शामिल होते हैं। मुख्य संयोजक पूर्व मंत्री प्रसाद नैथानी हैं। यात्रा कुमाऊं मंडल के ग्वालदम पहुंची जहां पूर्व विधायक ललित फर्शवाण व साथियों द्वारा यात्रियों का हार्दिक स्वागत किया गया। इसके उपरांत यात्रा कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची, जहां देवी के दरबार में पूजा अर्चना की गई तथा जगदीशशिला डोली का रात्रि विश्राम किया गया। 12 मई की सुबह यात्रा सुबह 8 बजे पूजा अर्चना के उपरांत बागेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी।
जगदीशशिला रथ यात्रा कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची जगदीशशिला रथ यात्रा कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची, 12 मई सुबह 9 बजे बागेश्वर के लिए होंगी रवाना. जगदीशशिला रथ यात्रा उत्तराखंड की एक प्रमुख धार्मिक यात्रा है, जिसमें बाबा विश्वनाथ और मां जगदीशशिला की डोली रथ पर सवार होकर विभिन्न शक्तिपीठों और देवालयों की परिक्रमा करती है। यह यात्रा हर साल लगभग 10,000 किलोमीटर की दूरी तय कर विश्व कल्याण और देव संस्कृति को जीवित रखने का उद्देश्य पूरा करती है। यह यात्रा गढ़वाल के विशोन पर्वत से प्रारंभ होती है, जहां स्वामी रामतीर्थ ने तपस्या की थी। पिछले 25-26 वर्षों से यह नियमित रूप से निकाली जा रही है, जिसमें उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के प्रमुख धाम शामिल होते हैं। मुख्य संयोजक पूर्व मंत्री प्रसाद नैथानी हैं। यात्रा कुमाऊं मंडल के ग्वालदम पहुंची जहां पूर्व विधायक ललित फर्शवाण व साथियों द्वारा यात्रियों का हार्दिक स्वागत किया गया। इसके उपरांत यात्रा कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची, जहां देवी के दरबार में पूजा अर्चना की गई तथा जगदीशशिला डोली का रात्रि विश्राम किया गया। 12 मई की सुबह यात्रा सुबह 8 बजे पूजा अर्चना के उपरांत बागेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी।
- जगदीशशिला रथ यात्रा कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची जगदीशशिला रथ यात्रा कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची, 12 मई सुबह 9 बजे बागेश्वर के लिए होंगी रवाना. जगदीशशिला रथ यात्रा उत्तराखंड की एक प्रमुख धार्मिक यात्रा है, जिसमें बाबा विश्वनाथ और मां जगदीशशिला की डोली रथ पर सवार होकर विभिन्न शक्तिपीठों और देवालयों की परिक्रमा करती है। यह यात्रा हर साल लगभग 10,000 किलोमीटर की दूरी तय कर विश्व कल्याण और देव संस्कृति को जीवित रखने का उद्देश्य पूरा करती है। यह यात्रा गढ़वाल के विशोन पर्वत से प्रारंभ होती है, जहां स्वामी रामतीर्थ ने तपस्या की थी। पिछले 25-26 वर्षों से यह नियमित रूप से निकाली जा रही है, जिसमें उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के प्रमुख धाम शामिल होते हैं। मुख्य संयोजक पूर्व मंत्री प्रसाद नैथानी हैं। यात्रा कुमाऊं मंडल के ग्वालदम पहुंची जहां पूर्व विधायक ललित फर्शवाण व साथियों द्वारा यात्रियों का हार्दिक स्वागत किया गया। इसके उपरांत यात्रा कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची, जहां देवी के दरबार में पूजा अर्चना की गई तथा जगदीशशिला डोली का रात्रि विश्राम किया गया। 12 मई की सुबह यात्रा सुबह 8 बजे पूजा अर्चना के उपरांत बागेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी।1
- 30 सीट की बस में 54 यात्री! सघन चेकिंग अभियान में खुली बड़ी 30 सीट की बस में 54 यात्री! सघन चेकिंग अभियान में खुली बड़ी लापरवाही #MeraHakNews #Bageshwar #RoadSafety #TransportDepartment #Overloading #TrafficChecking #UttarakhandNews मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। जिलाधिकारी के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमित कुमार बागेश्वर के निरीक्षणानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, हाईवे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष अभियान के तहत वाहनों की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। परिवहन विभाग लगातार वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने के निर्देश दे रहा है। विभाग का कहना है कि ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है और आम जनता की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। 11 मई 2026 को चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान हल्द्वानी से बागेश्वर आ रही एक यात्री बस को जांच के लिए रोका गया। जांच में पाया गया कि बस की निर्धारित क्षमता 30 सीट थी, लेकिन उसमें 54 यात्री सवार थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमित कुमार बागेश्वर द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को परिवहन कार्यालय बागेश्वर में सीज कर दिया गया। साथ ही वाहन चालक का लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी भी दी गई। परिवहन विभाग के अनुसार मई 2026 में अब तक कुल 6 यात्री वाहनों के खिलाफ ओवरलोडिंग को लेकर चालानी कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमित कुमार ने स्पष्ट कहा है कि जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें।1
- गुमशुदगी का खुलासा—युवक की हत्या कर शव खाई में फेंकने के मामले में अन्य 02 नामजद अभियुक्तों को थाना तल्लीताल पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार। नैनीताल: *एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* के निर्देशन में, *डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल* एवं *क्षेत्राधिकारी नैनीताल* के पर्यवेक्षण में थाना तल्लीताल पुलिस द्वारा गुमशुदगी के मामले का सफल खुलासा करते हुए हत्या में शामिल अन्य नामजद अभियुक्तों तत्काल्स गिरफ्तार किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। *घटना का संक्षिप्त विवरण :–* दिनांक 23.04.2026 को वादी शिकायतकर्ता भावेश पाण्डे पुत्र बी०पी० पाण्डे, जनरल मैनेजर, शौर्य रिसोर्ट, भुजियाघाट, तल्लीताल, नैनीताल द्वारा थाना तल्लीताल में लिखित तहरीर दी गई कि उनके होटल में कार्यरत कर्मचारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय पुत्र देवी दत्त उपाध्याय, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम दुभना देवलीखेत, थाना रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा, दिनांक 22.04.2026 को एक दिन की छुट्टी लेकर गया था, परन्तु वापस नहीं लौटा। परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि वह अपने घर भी नहीं पहुँचा है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में *दिनांक 23.04.2026 को संबंधित व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज* की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर गहन जांच की गई। इसी क्रम में दिनांक 27.04.2026 को शिकायतकर्ता बाला दत्त उपाध्याय की तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में *तीन व्यक्तियों के विरुद्ध वादी के भाई की हत्या करने एवं साक्ष्य छुपाने* के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना *थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल* द्वारा अभियोग में नामजद *अभियुक्त कमल सिंह बिष्ट* पुत्र गोधन सिंह बिष्ट, निवासी सौड़, कोतवाली मल्लीताल, जनपद नैनीताल, उम्र 23 वर्ष को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। आगे की *विवेचना एवं पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 10.05.2026* को अभियोग में नामजद अन्य अभियुक्तों *1- रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्व० आनंद सिंह बिष्ट,2- रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्व० ललित सिंह बिष्ट, निवासीगण सौड़, मल्लीताल, नैनीताल* को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।2
- राजधानी के एक होटल में फर्जी दस्तावेजों के साथ ठहरे एक युवक को बजरंग दल ने पकड़ा। संगठन ने उस पर पहचान छिपाकर युवती को बरगलाने और 'लव जिहाद' का आरोप लगाया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।1
- Post by Surendra Kumar1
- बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा नैनीताल के मशहूर शेरवुड कॉलेज पहुंचे। उन्होंने छात्रों से मुलाकात कर उन्हें अभिनय की बारीकियां सिखाईं। यह वही कॉलेज है जहाँ अमिताभ बच्चन जैसे कई दिग्गज अभिनेताओं ने भी पढ़ाई की है।1
- जनता मिलन में उठी फरियाद पर घर पहुंचे जिलाधिकारी मनीष कुमार, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के उपचार हेतु दिए त्वरित निर्देश। चम्पावत 11 मई 2026, सूवि। *जनता मिलन में उठी फरियाद पर घर पहुंचे जिलाधिकारी मनीष कुमार, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के उपचार हेतु दिए त्वरित निर्देश* जनता मिलन कार्यक्रम में चम्पावत के बालेश्वर वार्ड निवासी श्रीमती बबीता प्रहरी द्वारा अपने पति श्री विजय प्रहरी की मानसिक स्थिति के उपचार हेतु आर्थिक सहायता की अपील किए जाने पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शाम को स्वयं उनके आवास पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने बालेश्वर वार्ड स्थित निवास पर श्री विजय प्रहरी की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली तथा मौके पर ही जिला समाज कल्याण अधिकारी को बुलाकर आवश्यक आर्थिक एवं शासकीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि श्री विजय प्रहरी के एमआरआई टेस्ट सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय जांचें जनपद स्तर पर ही प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर जनपद के बाहर भी बेहतर उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रीमती बबीता प्रहरी से परिवार की आर्थिक स्थिति एवं अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली। श्रीमती प्रहरी ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके पास उपचार हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली सभी संभव सहायता योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शांतिबाजार–मठखाल तल्लीडोबा मोटर मार्ग का भूमि पूजन और शिलान्यास हुआ। लगभग ₹78 लाख की लागत से बन रही यह सड़क गांवों तक बेहतर कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर पहुंचाएगी। स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर भारी उत्साह है, जो क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा देगी।1