लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां थाना पढ़ुआ पुलिस को मवेशी चोरी के मामले में अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए मवेशी चोरी करने वाले एक गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गैंग क्षेत्र में लंबे समय से मवेशियों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ था। पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर टीम गठित की गई और संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से चोरी किए गए मवेशियों से संबंधित कुछ सामान और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। थाना पढ़ुआ पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- चैती मेले में मुख्य अतिथियों की सीट सुरक्षित रखने लिए सोफे उल्टे वीडियो सोशल मीडिया वायरल लखीमपुर खीरी । गोला गोकर्णनाथ के ऐतिहासिक चैती मेले में इस बार अनोखा मामला सामने आया है। मेले में मुख्य अतिथियों के लिए लगाए गए सोफों को उल्टा कर दिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,मिली जानकारी के अनुसार, यह सोफे इस आशंका में उल्टे किए गए कि कहीं अन्य लोग उन पर बैठ न जाएं और मुख्य अतिथियों के लिए सीट सुरक्षित बनी रहे। वायरल वीडियो में मंच के सामने रखे सोफों को उल्टा देखा जा सकता है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि उन्हें आम लोगों के उपयोग से रोका गया। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे वीआईपी संस्कृति का उदाहरण बताते हुए आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे आयोजन की व्यवस्था बनाए रखने का तरीका मान रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चैती मेला आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जहां सभी के लिए समान व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल, वायरल वीडियो ने आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है।1
- Post by जनकल्याण न्यूज JK NEWS1
- बुलंदशहर में वलीमा कार्यक्रम में बवाल, फोटो खींचने पर विवाद के बाद हमला बुलंदशहर — जिले में एक वलीमा कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने स्टेज पर बैठे दूल्हा-दुल्हन और महिलाओं की तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि जब परिजनों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए लड़कियों और रिश्तेदारों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, वहीं एक लड़की को आरोपियों द्वारा हाईवे तक दौड़ाए जाने की भी बात सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 👉 पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 📺 यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल — तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य की खास रिपोर्ट1
- Post by Tahlukumar Chauhan2
- जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धोबिया के महादेवा में मनोकामना सिद्ध बाबा बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर में शुक्रवार को वैशाखी अमावस्या के उपलक्ष्य में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धांलुओं का आगमन होगा,, जो शिव को जलाभिषेक कर वांछित की कामना करेंगें,,सुरक्षा के दृष्टिगत थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह दल बल सहित मंदिर परिसर में ही मौजूद हैं।1
- बहराइच जिले के थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत सड़क पर चल रही वाहन में अचानक आग लग गई आग लगने से चार पहिया वाहन जलकर खाक हो गया ड्राइवर सूज भुज से जान बचाने में कामयाब हुआ मौके पर पहुंचे गांव वाले और पुलिस प्रशासन,, मनोज कुमार चौरसिया की रिपोर्ट1
- युवतियों पर छींटाकशी और छेड़छाड़ करना पड़ा भारी- मेरठ - पुलिस ने राहगीर युवतियों से छेड़छाड़ व छींटाकशी करने वाले 18 मनचले पकड़े हैं ये सभी सुनसान एरिया से गुजर रही युवतियों को अकेला देखकर छेड़छाड़ करते थे मेरठ पुलिस ने मनचलों के विरोध 'आपरेशन डिकाॅय' चलाया और इन सबको धर दबोचा, सभी नई उम्र के लड़के हैं महिला पुलिस ने विशेष भूमिका निभाई लड़कियां बनकर, तब सब पकड़े गए1
- पढ़ुआ पुलिस की बड़ी कामयाबी: मवेशी चोरी करने वाला गैंग पकड़ा, 5 आरोपी गिरफ्तार भैंस, पिकअप वाहन और नगदी बरामद, पुलिस टीम की सक्रियता से खुला राज. लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना पढ़ुआ पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब मवेशी चोरी करने वाले संगठित गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक भैंस, एक पिकअप वाहन तथा नगदी भी बरामद की है,यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में मवेशी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ था,थाना पढ़ुआ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंग को धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से चोरी की भैंस, वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन और नगदी बरामद हुई,इस सफल कार्रवाई में इंस्पेक्टर पढ़ुआ दिनेश शर्मा, उपनिरीक्षक जुबेर अहमद, आरक्षी कृष्ण कुमार, चंद्र मोहन त्यागी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।पुलिस द्वारा गैंग के अन्य सदस्यों और आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष जताया है।1