Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षा वो सेरनी का दूध है जो पिएगा वही दहाड़ेगा और शिक्षा का शिक्षा से समाज चेंज हो सकता है, गाँव चेंज हो सकता है, माँ-बाप का जिंदगी चेंज हो सकता है, बिहार का भविष्य चेंज हो सकता है, नेता को उनका औकात बता सकता है, शिक्षा से बहुत कुछ हो सकता है जिससे कि हमको सिर झुका के नहीं चलना पड़ेगा, सिर उठाकर चलेंगे, न सिर झुका के चलेंगे न सिर उठा के कहने का मतलब है कि शिक्षा से
S.K SINGH
शिक्षा वो सेरनी का दूध है जो पिएगा वही दहाड़ेगा और शिक्षा का शिक्षा से समाज चेंज हो सकता है, गाँव चेंज हो सकता है, माँ-बाप का जिंदगी चेंज हो सकता है, बिहार का भविष्य चेंज हो सकता है, नेता को उनका औकात बता सकता है, शिक्षा से बहुत कुछ हो सकता है जिससे कि हमको सिर झुका के नहीं चलना पड़ेगा, सिर उठाकर चलेंगे, न सिर झुका के चलेंगे न सिर उठा के कहने का मतलब है कि शिक्षा से
More news from Bihar and nearby areas
- शेखपुरा - चेवाड़ा प्रखंड के सिझौड़ी गाँव में 50 वर्ग मीटर में 13.60 किलो गेहूं की उपज, सोमवार को चेवाड़ा प्रखंड के सिझौड़ी गांव में जिलाधिकारी शेखर आनंद ने रबी फसल की वास्तविक पैदावार का आकलन करने के लिए 'क्रॉप कटिंग' प्रयोग की शुरुआत की। प्रगतिशील किसान अरुण कुमार यादव के खेत में 10×5 मीटर (50 वर्ग मीटर) क्षेत्र में गेहूं की कटनी कराकर उसका वजन किया गया, जिसमें 13 किलो 60 ग्राम उपज प्राप्त हुई। इस प्रयोग का उद्देश्य प्रति हेक्टेयर उत्पादन का सटीक आंकड़ा जुटाना है, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं और फसल बीमा का लाभ सही तरीके से मिल सके। इस दौरान डीएम ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और आधुनिक खेती तकनीक अपनाने की सलाह दी। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी सुजाता कुमारी, बीडीओ बिपिन कुमार, सीओ राजेंद्र कुमार राजीव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी साकेत कुमार, कृषि समन्वयक शंभू शरण सिंह, किसान सलाहकार राम उदय कुमार, मुखिया फुल कुमारी और मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव सहित कई अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।1
- Post by S.K SINGH1
- देखिए ,दुनियां के 40% इंसान ये राक्षस, के गिरप्त,उन इंसान को बचाना है,COD108 से,,BLCP ITS ,,ASHOK SAMRAT,,1
- ससमय करें लंबित मामले का निष्पादन एसपी प्रेरणा कुमार। भास्कर न्यूज़ रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ चौक थाना परिसर कार्यालय सोमवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने जहां थाना के सभी प्रकार के एक्टिविटीज को बारिकी से जांच पड़ताल की एवं वहीं जवानों के वर्दी जूते आदि का भी निरीक्षण किया इसके उपरांत थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी के कार्य की विस्तृत समीक्षा और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोड़ दिया निरीक्षण के दौरान अनुसंधान से जुड़े मामले की प्रगति की बारीकी से जांच की गई। थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि सभी लंबित कांडों का समय बद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए साथ ही साथ अपराध नियंत्रण गस्ती और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थाना के पुलिस कर्मियों की उपस्थिति अनुशासन एवं कार्य शैली का भी मूल्यांकन किया गया एवं पदाधिकारी को जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और पारदर्शी पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाए। इसका निर्देश दिया गया इसके अलावा संवेदनशील मामले पर में विशेष सतर्कता बढ़ाने ने और नियमित रूप से क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने निरीक्षण के उपरांत बताई की थाना में उपस्थित सभी प्रकार के पंजों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं एवं थाना अध्यक्ष को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है अपराध एवं अपराधियों से समझौता नहीं की जाएगी।1
- लखीसराय। शहर के नया बाजार संसार पोखर स्थित महादेव मंदिर परिसर में भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के अवसर पर आयोजित हुआ।इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन को टीवी के माध्यम से लाइव दिखाया गया, जिसे महिलाओं ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देना बताया गया।1
- मैट्रिक में बेहतर अंक आने पर आरुषि समेत 40 बच्चों को माधव क्लासेस के द्वारा किया गया सम्मानित1
- प्रशासनिक सवाल उठता है—उद्घाटन के बावजूद अगर मछली बाजार चालू नहीं हो पाया और उससे संभावित रोजगार प्रभावित हो रहा है, तो यह निश्चित ही लापरवाही या सिस्टम की विफलता का संकेत हो सकता है। इसे समझने के लिए कुछ मुख्य बिंदु सामने आते हैं: संभावित कारण प्रशासनिक लापरवाही भवन बन गया लेकिन संचालन शुरू नहीं हुआ—यह अक्सर विभागों के बीच समन्वय की कमी से होता है। लाइसेंस/टेंडर में देरी असर क्या हुआ? सैकड़ों लोगों को मिलने वाला रोजगार रुक गया स्थानीय व्यापारियों और मछुआरों को नुकसान सरकारी पैसे और संसाधनों की बर्बादी आम जनता को सुविधाओं से वंचित होना जिम्मेदार कौन? जिम्मेदारी कई स्तर पर तय हो सकती है: नगर परिषद / नगर निगम संबंधित विभाग (जैसे मत्स्य विभाग) स्थानीय प्रशासन (SDO, DM स्तर) कृषी विभाग ठेकेदार या एजेंसी (अगर काम अधूरा है) रमेन्द्र कुमार Vande Bharat News, बिहारशरीफ नालंदा हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को Like, Subscribe, Share और Comment जरूर करें।1
- शेखपुरा -आज 13 अप्रैल 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और उनके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें गाड़ी का निबंधन कराने, चापाकल निर्माण, जमीन का रजिस्ट्रेशन कराने, अवैध तरीके से शादी निर्माण रोकने के संबंध में, कन्या विवाह मंडप वर्षा गांव में बनवाने शिक्षक से दुर्व्यवहार, बिजली बिल में नाम सुधार कराने, शिक्षक से दुर्व्यवहार करने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामले को एक सप्ताह के अंदर निष्पादित कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। "प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।" — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा पूरे जिले में अभियान जारी गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी कराया जा रहा है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा।1