Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीसराय। शहर के नया बाजार संसार पोखर स्थित महादेव मंदिर परिसर में भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के अवसर पर आयोजित हुआ।इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन को टीवी के माध्यम से लाइव दिखाया गया, जिसे महिलाओं ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देना बताया गया।
Atmanand Singh
लखीसराय। शहर के नया बाजार संसार पोखर स्थित महादेव मंदिर परिसर में भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के अवसर पर आयोजित हुआ।इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन को टीवी के माध्यम से लाइव दिखाया गया, जिसे महिलाओं ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देना बताया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और आसनसोल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस पहल से जमुई और झाझा रेलखंड के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03202 पटना-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस स्पेशल 13 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। यह सुबह 04:35 बजे पटना से रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 03201 आसनसोल-पटना मेमू एक्सप्रेस स्पेशल दोपहर 01:45 बजे आसनसोल से चलकर रात 10:10 बजे पटना पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन का ठहराव राजेंद्र नगर, पटना सिटी, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, लखीसराय, क्यूल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चितरंजन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा। रेलवे के इस फैसले से दैनिक यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सफर में काफी सहूलियत मिलेगी और भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है। #JamuiNews #RailwayNews #SummerSpecialTrain #Patna #Asansol #TrainUpdate #IndianRailways #BiharNews #JharkhandNews #TravelUpdate #Passenger सुविधा #DailyPassengers #LatestNews #HindiNews #TrainService1
- शेखपुरा -आज 13 अप्रैल 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और उनके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें गाड़ी का निबंधन कराने, चापाकल निर्माण, जमीन का रजिस्ट्रेशन कराने, अवैध तरीके से शादी निर्माण रोकने के संबंध में, कन्या विवाह मंडप वर्षा गांव में बनवाने शिक्षक से दुर्व्यवहार, बिजली बिल में नाम सुधार कराने, शिक्षक से दुर्व्यवहार करने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामले को एक सप्ताह के अंदर निष्पादित कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। "प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।" — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा पूरे जिले में अभियान जारी गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी कराया जा रहा है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा।1
- 📍 ग्राउंड रिपोर्ट | बिहार 🎒 “किताब नहीं, तो पढ़ाई कैसे?” बिहार के सरकारी स्कूलों में आज भी बच्चों को पूरी किताबें नहीं मिल पा रही हैं। सत्र शुरू हुए महीने बीत गए, लेकिन कई छात्रों के पास अभी तक जरूरी पाठ्यपुस्तक नहीं है। 📚 बच्चे बिना किताब के पढ़ाई करने को मजबूर हैं, शिक्षक भी असहाय दिख रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है — क्या यही है “सबके लिए शिक्षा” का सच? 👨👩👧👦 ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी खराब है, जहाँ न संसाधन हैं और न ही समय पर व्यवस्था। 👉 क्या सरकार इस पर ध्यान देगी? 👉 क्या इन बच्चों का भविष्य ऐसे ही अधर में रहेगा? 🎥 पूरी सच्चाई जानने के लिए देखें हमारी यह ग्राउंड रिपोर्ट… 📢 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और इस मुद्दे को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि आवाज ऊपर तक पहुँचे।1
- दधीचि देहदान बेगूसराय की नवीन कार्य समिति का बैठक संपन्न बेगूसराय। नगर निगम के पूर्व महापौर आलोक अग्रवाल के आवास पर उनकी अध्यक्षता में देहदान समिति नवगठित जिला टीम की बैठक आयोजन की गई । जिसका संचालन जिला सचिव निरंजन सिन्हा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि निर्मल जैन क्षेत्रीय मंत्री मुंगेर , विशिष्ट अतिथि शैलेश महाजन प्रदेश कमिटी सदस्य, पूर्व महापौर आलोक कुमार अग्रवाल , दिलीप सिन्हा ,प्रो. प्रकाश कुमार , बेगूसराय अध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैठक में संगठन विस्तार,जन जागरूकता कार्यक्रम आदि गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया ।इसके साथ ही 26 अप्रैल को देहदान समिति की प्रमंडलीय स्तर की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया ।बैठक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्मल जैन जी ने कहा जीवन मिला है तो मौत होगा ही ,फिर जीवन किसी काम का नहीं । हमारा उद्देश्य जन जागरण एवं मानव कल्याण है । देहदान से मानव कल्याण होगा,हमने लक्ष्य रखा है बेगूसराय में 2000 संकल्प पत्र भर जाए ताकि हम सभी परमार्थ से जुड़े रहेंगे। आज के युग में मेडिकल साइंस काफी आगे बढ़ चुका है लेकिन उसके पास रिसर्च करने का साधन नहीं है ,मानव जीवन पर शोध करने के लिए आज के युग में डॉक्टर के पास रिसर्च करने के लिए मानव देह की कमी है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश महाजन ने कहा कि आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत के कहने पर 2013 में हम लोगों ने देहदान समिति की गठन किया था जिसके संस्थापक पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद , सुशील कुमार मोदी एवं अन्य लोग है । समय के साथ बदलाव जरूरी है देहदान से परिवार का सम्मान होगा, परिवार की एक अलग पहचान होगी जिसके लिए परिवार को संकल्पित होना होगा। प्रायः हम परिवार के लिए अच्छा डॉक्टर से इलाज कराना चाहते हैं परंतु अच्छा डॉक्टर हमें तभी मिलेगा जब उसे सीखने के लिए एक मानव शरीर मिलेगा। अभी वर्तमान में 1000 पर एक मानव शरीर मिल रहा है जबकि साइंस कहता है एक शरीर पर 30 चिकित्सक हैं रिसर्च करने के लिए मानव देह उपलब्ध होना चाहिए जो नहीं हो रहा उसके लिए हम सब को आगे आना होगा। हम सबों को जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत अंगदान देहदान जरूर करना चाहिए। बिहार में अभी तक कुल 1600 लोग आंख दान, 24 लोग शरीर दान एवं 3 लोगों अंग दान किया है इसके मामले में हम कई देशों श्रीलंका से भी काफी पीछे हैं । इन लोगों ने भी किया संबोधित बैठक में संस्था के मुख्य संरक्षक दिलीप सिन्हा, राजकुमार दास, अमीय कश्यप, अशोक कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, AVBP सोनू कुमार, रवि पोद्दार गांधी, कमल वत्स, राज कुमार,नीरज कुमार, संगठन के मीडिया प्रभारी जोशी कुमार आदि ने अपने विचारों को रखा है। बैठक में संतोष कुमार, संध्या कुमारी, रंजू ज्योति, एवं विवेकानंद सिंह को देहदान का संकल्प पत्र फॉर्म भरने के उपलक्ष में सम्मानित किया गया । दधीचि देहदान समिति, बेगूसराय* *जिला स्तरीय समिति का चयन* मुख्य संरक्षक -- दिलीप कुमार सिन्हा ,संरक्षक मंडल आलोक कुमार अग्रवाल ,जयराम दास,डॉ अशोक गुप्ता,अनिता राय, अध्यक्ष सुशील कुमार राय,उपाध्यक्ष अभिनंदन रजक,राज कुमार दास, सचिव निरंजन कुमार सिन्हा,सह सचिव पुरुषोत्तम कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ रामरेखा सिंह,कार्यालय सचिव गंगा प्रसाद सिन्हा ,मीडिया प्रभारी जोशी कुमार ,कार्यकारणी सदस्य पवन कुमार चौधरी ,मिथिलेश कुमार ,पुष्पांत शांडिल्य ,अमिय कश्यप,बबलु आनंद,अनिल महतो,संजय चौधरी,पुष्पज कुमार,चंद्रशेखर वर्मा, इंद्रजीत कुमार राय ,सोनु सरकार, कमल वत्स ,उमेश ठाकुर ,अवनीश कुमार सिंह,लाल बहादुर महतो ,मुकेश जैन।4
- कांग्रेस पार्टी की सोंच है समाज के अंतिम पंक्ति वाले लोगों को आगे बढ़ाना1
- Post by S.K SINGH1
- महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका पर दिया गया विशेष जोर शेखपुरा- जिला कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित “नारी वंदन कार्यक्रम” के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और प्रधानमंत्री Narendra Modi के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष रेशमा भारती के नेतृत्व में किया गय कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देश की उन्नति में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चाहे आपदा की स्थिति हो या लोकतांत्रिक प्रक्रिया जैसे चुनाव, हर क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देश को सशक्त बनाती है। उन्होंने नारी शक्ति को समाज की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अस्मिता पटेल, शेखपुरा पूर्वी मंडल संयोजक उषा सिंह, जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, जिला महामंत्री, जिला प्रवक्ता रितेश कुमार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रवण पांडेय, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार, अति पिछड़ा आयोग के जिला संयोजक दीप नारायण राम सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने नारी सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया।1
- बेगुसराय। डाक प्रमंडल स्तरीय पारितोषिक वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन कंकौल स्थित आर्ट गैलरी के सभागार में किया गया। डाक प्रमंडल के बेगुसराय तथा खगड़िया जिले के डाक कर्मियों को वित्तीय वर्ष 2025 – 2026 में उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि थे भागलपुर के डाक अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार एवं बेगुसराय. डाक प्रमंडल अध्यक्ष अर्चना कुमारी..4
- शिक्षा वो सेरनी का दूध है जो पिएगा वही दहाड़ेगा और शिक्षा का शिक्षा से समाज चेंज हो सकता है, गाँव चेंज हो सकता है, माँ-बाप का जिंदगी चेंज हो सकता है, बिहार का भविष्य चेंज हो सकता है, नेता को उनका औकात बता सकता है, शिक्षा से बहुत कुछ हो सकता है जिससे कि हमको सिर झुका के नहीं चलना पड़ेगा, सिर उठाकर चलेंगे, न सिर झुका के चलेंगे न सिर उठा के कहने का मतलब है कि शिक्षा से1