Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षक पर हमला घटना श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) शिक्षक पर हमला घटना श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) जाति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर से इनकार करने पर स्कूल प्रिंसिपल पर हमला
VK News Rajasthan
शिक्षक पर हमला घटना श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) शिक्षक पर हमला घटना श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) जाति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर से इनकार करने पर स्कूल प्रिंसिपल पर हमला
More news from राजस्थान and nearby areas
- शिक्षक पर हमला घटना श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) जाति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर से इनकार करने पर स्कूल प्रिंसिपल पर हमला1
- लालसोट में 11वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान दोसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में मंगलवार को 16 वर्षीय छात्र ने दौसा–गंगापुर सिटी रेल लाइन पर डेमू ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक सागर माली (16), निवासी बामन बड़ौदा झोल, लालसोट के एक निजी विद्यालय में 11वीं का विद्यार्थी था और सुरक्षित नगर में किराए पर रहता था। दोपहर करीब 12:50 बजे इन्दावा टनल के पास घटना हुई। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। एएसआई रामकरण सिंह के अनुसार आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।6
- सैनी समाज आरक्षण आंदोलन विधानसभा घेराव को लेकर लोटवाड़ा बाजार आज 25 तारीख सभी दुकान बंद रही2
- फाल्गुन माह के उपलक्ष में महिला मित्र मंडल द्वारा होली पर्व पर रंगारंग भजनों का कार्यक्रम बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित जांगिड़ मोहल्ले में फाल्गुन माह के उपलक्ष में महिला मित्र मंडल द्वारा होली पर्व पर रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर महिलाओं द्वारा रंगारंग भजन होली आई रे फागुन रे मस्ती छाई बाई री होली खेलगा नंदलाल कई तरह के रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर महिलाएं रंगारंग भजनों का आनंद लेते हुए नाचते गाते हुए नजर आए इस दौरान महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया4
- शिक्षा मंदिर पर लटका रहा ताला, 10:10 बजे तक गेट पर खड़े रहे मासूम जिम्मेदार शिक्षकों की गैरहाजिरी से खुली लापरवाही की पोल, विभाग की कार्यशैली कटघरे में कुंडल। मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक विंग में मंगलवार को जो दृश्य सामने आया, उसने सरकारी शिक्षा व्यवस्था की गंभीर सच्चाई उजागर कर दी। विद्यालय समय पर खुलना तो दूर, सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक मुख्य गेट पर ताला लटका रहा और नौनिहाल बच्चे बैग टांगे गेट के बाहर खड़े इंतजार करते रहे। जिस समय कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हो जानी चाहिए थी, उस समय मासूम बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर जिम्मेदार शिक्षकों की राह ताकते नजर आए। न कोई अध्यापक मौजूद, न कोई वैकल्पिक व्यवस्था — यह स्थिति साफ बताती है कि विद्यालय प्रशासन को बच्चों के भविष्य से कोई सरोकार नहीं रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सीधी-सीधी लापरवाही नहीं बल्कि कर्तव्यहीनता है। सरकारी वेतन समय पर लेने वाले कर्मचारी यदि समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते तो यह जनता के टैक्स और बच्चों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है। अभिभावकों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि निजी विद्यालयों में ऐसी लापरवाही होती तो तुरंत कार्रवाई हो जाती, लेकिन सरकारी स्कूलों में ढिलाई आम बात बनती जा रही है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि संबंधित प्रधानाध्यापक और ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों के खिलाफ तत्काल विभागीय जांच बैठाकर निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही विद्यालय में समयपालन सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट जवाबदेही तय की जाए। यह घटना केवल एक दिन की देरी नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर करारा तमाचा है जो बच्चों को अनुशासन सिखाने का दावा करती है। अब देखना यह है कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी कागजों में दबा दिया3
- गंगापुर सिटी फागोत्सव समारोह में होली गीतों पर झूमीं महिलाएं, अग्रवाल धर्मशाला में रंगारंग आयोजन Gangapur City। होली पर्व के उपलक्ष्य में तहसील अग्रवाल महिला मंडल, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार को भव्य फागोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष श्रीमती सुमन आर्य ने की। महामंत्री श्रीमती मिथिलेश मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अग्रवाल महिला अध्यक्ष रेखा गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू मंगलम एवं श्रीमती पदमा देवी द्वारा महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने होली के पारंपरिक उत्सव को उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। फागोत्सव के दौरान फूलों और रंगों से होली खेली गई, जिससे पूरा परिसर रंगमय और आनंदमय हो उठा। भजन मंडली ने होली के पारंपरिक और भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण की जोड़ी बनाकर प्रस्तुत की गई मनमोहक प्रस्तुति रही, जिसने सभी का मन मोह लिया। समारोह में जिले की तीनों इकाइयों की महिला सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिरस और उत्साह से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील महिला मंडल की कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू गर्ग की विशेष भूमिका रही। उन्होंने सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। अंत में संयोजक ललिता मंगल, सुनीता गुप्ता, अंजू जिंदल एवं नीलम बंसल द्वारा प्रसाद वितरण किया गया, जिसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। फागोत्सव समारोह ने अग्रवाल समाज की महिलाओं में आपसी प्रेम, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति समर्पण की भावना को और सुदृढ़ किया।1
- कुएं में गिरने से दो व्यक्ति हुए घायल, कुएं से मोटर खींचते समय हुआ हादसा सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया जिला अस्पताल उमरी निवासी ओमप्रकाश व मानसिंह के रूप हुई पहचान प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल मानसिंह को किया जयपुर जांच के बाद डाक्टरों ने ओम प्रकाश को किया मृत घोषित मृतक के शव को रखवाया मोर्चरी में परिजनों की उपस्थिति में होगा पोस्टमार्टम सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस जुटा रही घटना की जानकारी1
- पुरातन छात्र सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में एक मार्च 2026 को सुबह 11:00 से पुरातन छात्र सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा इस मौके पर विद्यालय में पूर्व रह चुके प्रधानाचार्य का भी स्वागत सम्मान किया जाएगा इसी के साथ ही यह कार्यक्रम उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर बांसखोह में बड़ी धूमधाम से किया जाएगा कार्यक्रम के समापन के बाद सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई है यह जानकारी उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम खिलाड़ी गुर्जर ने दी इसी के साथ ही पुरातन छात्र सम्मेलन व होली मिलन समारोह को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम खिलाड़ी गुर्जर के नेतृत्व में डोर टू डोर घर-घर जाकर पुरातन छात्र से संपर्क कर रहे हैं इसी के साथ ही जो छात्र सरकारी पोस्ट पर या अन्य किसी व्यापार में बाहर ड्यूटी कर रहे हैं उनका भी रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन व ऑफलाइन के माध्यम से किया जा रहा है यह रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम जो की 27 फरवरी तक चलेगा इसी के साथ ही विद्यालय में पुराने छात्र व पूर्व प्रधानाचार्य का मिलन रहने से उनके आशीर्वाद से काफी कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा इस दौरान घर-घर जाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम खिलाड़ी गुर्जर रमेश चंद्र महावर ,मोहनलाल बैरवा पर समस्त स्टाफ घर-घर जाकर पुराने छात्र से संपर्क कर उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है इस मौके पर पुराने छात्र में भी काफी उत्साह दिखाई दे रहा है उनका यही कहना है कि यह कार्यक्रम काफी लंबे समय बाद किया जा रहा है अगर समय-समय पर यह कार्यक्रम चलता रहे तो बड़ी खुशी होगी4