Shuru
Apke Nagar Ki App…
आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर पसौर मोड़ के समीप मंगलवार की रात करीब 9 बजे एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों युवक टेंपो लेकर गड़हनी से अपने गांव धनौती जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक के चकमे में आकर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया और यह बड़ा हादसा हो गया। हादसे में घायल युवकों की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी जितेंद्र राम के पुत्र छोटू कुमार और सोमनाथ कुमार के पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया है।
P TOP BIHAR
आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर पसौर मोड़ के समीप मंगलवार की रात करीब 9 बजे एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों युवक टेंपो लेकर गड़हनी से अपने गांव धनौती जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक के चकमे में आकर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया और यह बड़ा हादसा हो गया। हादसे में घायल युवकों की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी जितेंद्र राम के पुत्र छोटू कुमार और सोमनाथ कुमार के पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया है।
More news from Bhojpur and nearby areas
- भोजपुर जिले के सहार प्रखंड अंतर्गत बरूही पंचायत में तेज़ और कड़ाके की धूप के बावजूद धान की रोपनी का कार्य लगातार जारी है। इस वर्ष समय पर पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण खेती प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। इसके बावजूद खेतों में काम रुकने का नाम नहीं ले रहा और गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह से लेकर दोपहर की कड़क धूप तक पानी भरे खेतों में धान की रोपाई करती दिखाई दे रही हैं। बारिश के अभाव में बरूही पंचायत के अधिकांश किसान पूरी तरह से नहर के पानी पर निर्भर होकर धान की खेती कर रहे हैं। नहर में उपलब्ध पानी से ही खेतों की सिंचाई की जा रही है, जिसके सहारे किसान कड़ी धूप में भी अपने हौसले के दम पर धान की रोपनी के काम को किसी तरह आगे बढ़ा रहे हैं।1
- बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बांकीपुर के युवा ने अपने प्रदर्शन से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का पूरा माहौल और मिजाज बदलकर रख दिया है।1
- जंतर-मंतर पर चल रहे जनसंघर्ष के समर्थन और अलोकतांत्रिक पुलिसिया कार्रवाई, शिक्षा की दुर्दशा तथा असंवेदनशील व्यवस्था के विरोध में सिविल सोसायटी, आरा के तत्वावधान में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को आरा के जयप्रकाश स्मारक स्थित मुक्ताकाश मंच पर चल रहे इस प्रदर्शन में मुख्य आकर्षण "प्रतिरोध की कविताओं का पाठ" रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने जनतंत्र, सामाजिक न्याय, शिक्षा और नागरिक अधिकारों पर केंद्रित कविताओं का पाठ किया। इसमें नीलाम्बुज सरोज ने रमाशंकर यादव विद्रोही की कविता "औरतें", मंच संचालन करते हुए आशुतोष पाण्डेय और कुमार ने सुनील श्रीवास्तव की कविता "कविता का समय", कमलेश कुमार ने विजेंद्र अनिल की कविता "कहाँ हैं तुम्हारी फाइलें", जनार्दन मिश्र ने "सुनो तानाशाह कोई सुरक्षित नहीं", सुशील कुमार ने दुष्यंत कुमार की ग़ज़ल, धर्मदेव कुमार ने विजेंद्र अनिल की कविता "सिलसिले", व्यास जी ने "भड़कता था शोला गोला अनल का", नंद किशोर यादव ने "तानाशाह", आमोद कुमार ने "हम आयेंगे, फिर लौटकर", डॉ लक्ष्मी कुमारी ने दिनकर जी की कविता "आग की भीख" तथा विजय मेहता ने दुष्यंत कुमार की ग़ज़ल "ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दुहरा हुआ होगा" का पाठ किया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जनतंत्र केवल चुनावों तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों के शांतिपूर्ण प्रतिरोध, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सवाल पूछने के अधिकार से मजबूत होता है। कार्यक्रम में अध्यक्षीय संबोधन जेपी सेनानी नाथूराम ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन अशोक मानव ने किया। इस दौरान डॉ सुरेंद्र प्रसाद, अचल कुमार प्रसाद, दीपक सिंह, पवन कुमार, धनंजय सिंह, कृष्ण मोहन ठाकुर, संतोष कुमार और महेंद्र शर्मा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, साहित्यकार एवं छात्र-युवा शामिल हुए। अंत में निर्णय लिया गया कि यह अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आगामी दिनों में भी प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे जयप्रकाश स्मारक, मुक्ताकाश मंच, आरा में जारी रहेगा।1
- भोजपुर जिले के आरा शहर स्थित नागरी प्रचारिणी सभागार में नए राशन कार्ड बनाने और नाम जुड़वाने के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। हालांकि, शिविर में फॉर्म भरने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इतने कम समय में वे जाति और आवासीय प्रमाणपत्र कहां से बनवाकर जमा करें। सही समय पर सूचना और प्रचार-प्रसार न होने के कारण शिविर में अधिकांश कुर्सियां खाली ही नजर आईं। मामले को लेकर कई वार्ड पार्षदों ने भी कहा कि समय पर जानकारी न दिए जाने की वजह से ही भीड़ कम रही। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना पर अधिकारियों द्वारा जितना ध्यान दिया जाना चाहिए था, उतना ध्यान नहीं दिया जा रहा है।1
- Om namah shivaya Om namah shivaya Om namah Shivay Om namah Shivay Om namah Om namah shivaya Om namah shivaya Om namah Shivay Om namah shivaya Om namah shivaya Om namah1
- चरपोखरी ब्लॉक के लिपिक विष्णु कुमार सेमरावँ में सिंबोसिस स्कूल के समीप एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। औरंगाबाद जिले के ओबरा निवासी कामता प्रसाद के बेटे विष्णु कुमार बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे आरा से अपनी ड्यूटी के लिए चरपोखरी आ रहे थे। इसी दौरान सिंबोसिस स्कूल के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक चालक को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक बेकाबू होकर सीधे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही विष्णु कुमार का एक हाथ बुरी तरह से टूट गया। चीख-पुकार मचने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चरपोखरी लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।1