Shuru
Apke Nagar Ki App…
देखिए कैसे जानवर ने इंसान जान से मारा दिया
Shan Mohammad
देखिए कैसे जानवर ने इंसान जान से मारा दिया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Vishnu kumar1
- मुर्दनी में जा रही एक महिला ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने आभूषण डबल करने का लालच देकर महिला से उसके गहने उतरवा लिए और लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। ठगों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह पूरा मामला हाथरस के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के गोपेश्वर महादेव मंदिर के पास का है।1
- आगरा शहर में सफाई मित्रों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। गुरुवार को सफाई मित्र नेता सिकंदर बाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने मुख्यमंत्री को रक्त-पत्र सौंपने की तैयारी की। प्रदर्शन के दौरान सिकंदर बाल्मीकि ने खून से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखते हुए आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को शीघ्र वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने की मांग उठाई। सफाई कर्मियों ने कहा कि मौजूदा वेतन में परिवार का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने आउटसोर्सिंग और संविदा पर कार्यरत सफाई मित्रों को स्थायी किए जाने की भी जोरदार मांग की। इसके साथ ही समुदायिक शौचालयों पर कार्यरत महिला केयर टेकरों को भी वेतन बढ़ोतरी का लाभ देने की मांग रखी गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सफाई कर्मी मौजूद रहे। कर्मियों का कहना था कि वे शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय और स्थायित्व नहीं मिल पा रहा है। यदि जल्द मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | हाथरस CMO कार्यालय में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर महिला बाबू गिरफ्तार #indiaankhondekhinews #hathrasnews #cmohathras #news #adaligarh MYogiAdityanath PMO India Narendra Modi Hathras Police UP Police Manoj Kushwaha Bjp Pradeep Kumar Singh BJP Uttar Pradesh BJP Delhi President of India Government of UP DM Hathras Hathras 24 India ankhon dekhi news Mahipal Singh Anoop Pradhan BJP Aaj Tak ABP News Pt Ram Gautam1
- सिकंदरा राव थाना क्षेत्र के कस्बे में बंदरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है बीते दिन एक मासूम बंदर की घुडकी के कारण छत पर से गिर गई थी सिकंद्राराऊ की जनता का नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर नगर पालिका प्रशासन चाहे तो इनको पकड़, कही जंगल में छुड़ सकती है पर वह अपनी जिम्मेदारी से अलग हटती नजर आ रही है1
- फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में सिटी प्लाज़ा के पास स्थित उज्जीवन फाइनेंस बैंक से मंगलवार सुबह धुआँ उठने से हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।1
- उत्तराखंड के देहरादून में जिम मालिक नदीम अंसारी के साथ कुछ बजरंगदल के गुंडे ने मार पीट किया नदीम अंसारी को रोड पर परेड कराया @DehradunPolice कृपया संज्ञान लें, क्या अब उत्तराखंड गुंडे का राज बन गया है?1
- हाथरस में मामूली कहासुनी को लेकर तालाब ओवरब्रिज पर दो युवक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस और राहगीरों ने किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची थाना सदर कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।1
- आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र के भगवान नगर का है, जहां कॉलोनी के 40 से अधिक मकानों पर ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर लगे नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में रह रहे दो दबंग युवक आए दिन विवाद और मारपीट करते हैं, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल है। आरोप है कि ये युवक जबरन कॉलोनी में रह रहे हैं और लगातार लोगों को धमकाकर मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की निष्क्रियता से परेशान होकर लोग मजबूरी में अपने मकान बेचने का फैसला ले रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।1