Shuru
Apke Nagar Ki App…
खेत पर जा रहे एक युवक के पैर पर चलती बाइक पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली में खेत पर जा रहे एक युवक गौरव पुत्र अजय के पैर पर चलती बाइक पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया कि वह बाइक से वह खेत पर जा रहा था तभी उसके पैर पर सांप ने काट लिया।
Local news
खेत पर जा रहे एक युवक के पैर पर चलती बाइक पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली में खेत पर जा रहे एक युवक गौरव पुत्र अजय के पैर पर चलती बाइक पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया कि वह बाइक से वह खेत पर जा रहा था तभी उसके पैर पर सांप ने काट लिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *अवगत कराना है कि दिनाँक 13.09.2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। जिसमे 01 यातायात पुलिसकर्मी द्वारा पैसे लेने की बात की जा रही है । उक्त सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा विडियो का संज्ञान लेते हुये, तत्काल जांच के आदेश दिये गये है। “दिनांक 13 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक यातायात पुलिसकर्मी द्वारा पैसे लेने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के दौरान वीडियो की सत्यता एवं उसमें लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”1
- खेत पर जा रहे एक युवक के पैर पर चलती बाइक पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली में खेत पर जा रहे एक युवक गौरव पुत्र अजय के पैर पर चलती बाइक पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया कि वह बाइक से वह खेत पर जा रहा था तभी उसके पैर पर सांप ने काट लिया।1
- #पंचायत_सहायक_संघर्ष जो पंचायत सहायक साथी घर पर हैं पर तत्काल ईको गार्डन आए पंचायत सहायकों का मानदेय मात्र ₹6000 है जिसमें हमारा गुजारा नहीं चल रहा मानदेय जब तक सरकार 30000 नहीं करती तब तक ईको गार्डन से नहीं हटेंगे #पंचायत_सहायक_कैंडल_मार्च_इको_गार्डन_लखनऊ #पंचायत_सहायक_संघर्ष जो पंचायत सहायक साथी घर पर हैं पर तत्काल ईको गार्डन आए पंचायत सहायकों का मानदेय मात्र ₹6000 है जिसमें हमारा गुजारा नहीं चल रहा मानदेय जब तक सरकार 30000 नहीं करती तब तक ईको गार्डन से नहीं हटेंगे #पंचायत_सहायक_कैंडल_मार्च_इको_गार्डन_लखनऊ1
- अखंडानंद नगर प्रखंड में मंजीरा बस्ती में माधव सेवा केन्द्र सेक्टर 16 नोएडा में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का 62 वा स्थापना दिवस ---- अमर सिंह परिहार अखंडानंद नगर में मंजीरा बस्ती में विश्व हिन्दू परिषद का 62 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्ती के प्रधान ब्रहमपाल सिंह ने की कार्यक्रम का शुभारंभ हिन्दू संस्कृति परंपरा के अनुसार दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा कार्यक्रम में सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया कार्यक्रम में हिन्दू सनातन धर्म सनातन संस्कृति के विषय में लोगों को जागरूक किया गया और विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा देश हित में एवं हिन्दू धर्म के हित में किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री मनोज सिरोही सह मंत्री मेरठ प्रांत ने लोगों को हिन्दू धर्म क्या है और सनातन धर्म क्या है के बारे में विस्तार से जानकारी दी और संगठन को मजबूत बनाने तथा मिलजुल कर रहने की तथा एक दूसरे की मदद करने की शिख दी तथा देश हित में अपना सम्पूर्ण योगदान करने की प्रेरणा दी कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये ओर कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने विश्व हिन्दू परिषद के का आभार व्यक्त किया कि विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्व हिन्दू परिषद का 62 वा स्थापना दिवस मंजीरा बस्ती के लोगों के बीच आकर मनाया जो एक बहुत ही सराहनीय कदम है।इस अवसर पर मेरठ प्रांत के सहमंत्री एवं मुख्य वक्ता श्री मनोज सिरोही जी, महानगर नोएडा के सहमंत्री श्री राजीव शर्मा जी, महानगर नोएडा महिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा सक्सेना जी, महिला समरसता सुषमा सिंह जी, राजेश सिंह, वीरू सिंह, अखंडानंद नगर प्रखंड के पालक श्री श्यामवीर जी कार्यक्रम अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह जी, अखंडानंद नगर प्रखंड अध्यक्ष श्री अमर सिंह परिहार जी, उपाध्यक्ष श्री रमाकांत दुबे जी, मंत्री श्री अंकित तिवारी जी, बजरंग दल संयोजक श्री अजय सोनी जी, सत्संग प्रमुख श्री वेद शुक्ला जी, मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती लगनी देवी जी, मंजीरा बस्ती खंड अध्यक्ष रवि कुमार जी, हरोला अध्यक्ष श्री अमित कुमार पांडे जी, उपाध्यक्ष श्री सन्नी कुमार जी, मंत्री श्री कृष्ण कुमार जी, पूर्व अध्यक्ष अखंडानंद नगर श्री राजू चौहान जी, रूबी देवी जी, श्री सत्यम सिंह जी, श्री अमित कुमार जी, श्री सुनील ठाकुर जी, श्री कृष्ण वर्मा जी, श्रीमति यशोदा देवी जी , श्रीमती गीता जी, श्री मति महारानी देवी जी, श्री भानु प्रताप सिंह जी, श्री सूर्य प्रताप सिंह जी ,भूमि चौहान, और सैकड़ों कार्यकर्ता एवं बस्ती के लोग उपस्थित रहे4
- कानपुर- कुछ ही पलों में हो सकता था बड़ा हादसा, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान1
- साँपों में किसी भी प्रकार की नागमणि नहीं होती है। नागमणि के नाम पर फैली बातें केवल अंधविश्वास और भ्रम हैं। इसलिए किसी भी लालच में आकर साँपों की हत्या न करें। साँप प्रकृति और पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे चूहों तथा अन्य हानिकारक जीवों की संख्या नियंत्रित करने में मदद करते हैं और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं। यदि घर या आसपास साँप दिखाई दे, तो उसे मारने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशिक्षित सर्प-रक्षक या वन विभाग की सहायता लें। आइए, अंधविश्वास और लालच छोड़कर साँपों की रक्षा करें तथा प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में अपना योगदान दें।1
- चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई युवती को पुलिस ने दस्तयाब कर जिला अस्पताल में कराया डॉक्टरी परीक्षण जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवती के अपह्त हो जाने पर परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। उसी क्रम में कार्यवाही करते हुए चंदपा कोतवाली पुलिस ने अपह्त हुई युवती को दस्तयाब कर जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले में आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।1
- *8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर ने भाजपा सांसद राजकुमार चाहर पर सांसद निधि और हर घर नल योजना को लेकर कहा कि 8 साल में सांसद निधि से 8 रुपये का काम हुआ हो तो बता दें। 2026 में भी गांवों की टोंटी से पानी नहीं आया। फिरोजाबाद से आगरा पानी लाने वाली पाइपलाइन अधूरी बताई गई। कमीशन के चक्कर में पहले पाइपलाइन डालने का आरोप लगाया। गली-गली खुदाई से माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हुए।1
- नरहौली चौराहे पर चाय विक्रेता से मारपीट का आरोप, सड़क पर गिरने से पैर में दो जगह फ्रैक्चर, आगरा रेफ़र मथुरा। नरहौली चौराहे पर रविवार शाम करीब 07.30 बजे एक चाय विक्रेता के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित राकेश निवासी एटीवी का आरोप है कि वह दुकान का सामान लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस में तैनात एक दरोगा और सिपाही रविंद्र ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के मुताबिक, कथित मारपीट के दौरान वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक चार पहिया गाड़ी का पहिया उसके पैर के ऊपर से निकल गया। हादसे में राकेश के पैर में दो जगह फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। घटना के बाद राकेश ने थाना हाईवे पहुंचकर शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि वहां से उसे भगा दिया गया। इसके बाद सोमवार को राकेश अपने परिजनों के साथ शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एसएसपी कार्यालय के गेट पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया, डराया-धमकाया और शिकायत पत्र अपने पास लेकर उसे वापस भेज दिया। इसके बाद राकेश जिला अस्पताल पहुंचा। पीड़ित के अनुसार, चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर किए जाने की बात कही। राकेश ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।4