logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

​बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के शेरी गांव में मंगलवार रात करीब 9:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने की खबर फैली। ​जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात जब एक श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा, तो उसने हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और अराजक तत्वों की इस करतूत को लेकर उनमें गहरा आक्रोश फैल गया। ​घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार और थाना प्रभारी बछरावां श्याम कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और तत्परता दिखाते हुए रात में ही हनुमान जी की नई मूर्ति मंगवाकर ग्रामीणों के सहयोग से उसकी स्थापना कराई। ​हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आ गई, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में छेड़छाड़ करने वाले दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

1 hr ago
user_Vijay Shukla
Vijay Shukla
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

​बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के शेरी गांव में मंगलवार रात करीब 9:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने की खबर फैली। ​जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात जब एक श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा, तो उसने हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और अराजक तत्वों की इस करतूत को लेकर उनमें गहरा आक्रोश फैल गया। ​घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार और थाना प्रभारी बछरावां श्याम कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और तत्परता दिखाते हुए रात में ही हनुमान जी की नई मूर्ति मंगवाकर ग्रामीणों के सहयोग से उसकी स्थापना कराई। ​हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आ गई, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में छेड़छाड़ करने वाले दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण रायबरेली : मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का आन्तरिक त्रैमासिक निरीक्षण राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा, लाग बुक, सीसीटीवी कैमरा आदि के बारे में जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 17 सितंबर से ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू होनी है। निरीक्षण के दौरान एफएलसी को लेकर की गई तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एफएलसी के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण
रायबरेली : 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का आन्तरिक त्रैमासिक निरीक्षण राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा, लाग बुक, सीसीटीवी कैमरा आदि के बारे में जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 17 सितंबर से ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू होनी है। निरीक्षण के दौरान एफएलसी को लेकर की गई तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एफएलसी के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • रायबरेली में जमीनी विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल रायबरेली। लालगंज थाना क्षेत्र की नरपतगंज चौकी अंतर्गत भीरागोविंदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं और जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में महिलाओं के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद की वजह जमीन से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायतों और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रायबरेली में जमीनी विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
रायबरेली। लालगंज थाना क्षेत्र की नरपतगंज चौकी अंतर्गत भीरागोविंदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं और जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में महिलाओं के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद की वजह जमीन से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायतों और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत ​विशेष ​ऊँचाहार (रायबरेली): आध्यात्मिक और धार्मिक ऊर्जा से सराबोर ऊँचाहार की पावन धरा पर उस समय एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब तेलंगाना के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी का इस ऐतिहासिक भूमि पर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। उनके आगमन से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। ​श्री शिवमहापुराण कथा में सहभागिता ​अपने प्रवास के दौरान, माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज के सान्निध्य में पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने पूरी श्रद्धा और तल्लीनता के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर इसके आध्यात्मिक पुण्य का लाभ उठाया। सनातन संस्कृति के प्रति उनका यह समर्पण उपस्थित सभी संतों और भक्तों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना। ​लाखों भक्तों की भव्य उपस्थिति ​इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण पंडाल में उमड़ा जनसैलाब रहा। कार्यक्रम स्थल पर लाखों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों की उपस्थिति ने इस अनुष्ठान को एक महाकुंभ का रूप दे दिया। चारों ओर गूंजते "हर-हर महादेव" के अलौकिक जयघोष से पूरा वातावरण पूरी तरह से शिवमय हो गया। ​माननीय राज्यपाल महोदय की गरिमामयी और आत्मीय उपस्थिति ने इस भव्य आयोजन के गौरव को और अधिक बढ़ा दिया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, आयोजक मंडल और गणमान्य नागरिकों ने राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को अविस्मरणीय बताया।
    3
    ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत
ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत
​विशेष 
​ऊँचाहार (रायबरेली):
आध्यात्मिक और धार्मिक ऊर्जा से सराबोर ऊँचाहार की पावन धरा पर उस समय एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब तेलंगाना के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी का इस ऐतिहासिक भूमि पर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। उनके आगमन से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
​श्री शिवमहापुराण कथा में सहभागिता
​अपने प्रवास के दौरान, माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज के सान्निध्य में पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने पूरी श्रद्धा और तल्लीनता के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर इसके आध्यात्मिक पुण्य का लाभ उठाया। सनातन संस्कृति के प्रति उनका यह समर्पण उपस्थित सभी संतों और भक्तों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना।
​लाखों भक्तों की भव्य उपस्थिति
​इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण पंडाल में उमड़ा जनसैलाब रहा। कार्यक्रम स्थल पर लाखों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों की उपस्थिति ने इस अनुष्ठान को एक महाकुंभ का रूप दे दिया। चारों ओर गूंजते "हर-हर महादेव" के अलौकिक जयघोष से पूरा वातावरण पूरी तरह से शिवमय हो गया।
​माननीय राज्यपाल महोदय की गरिमामयी और आत्मीय उपस्थिति ने इस भव्य आयोजन के गौरव को और अधिक बढ़ा दिया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, आयोजक मंडल और गणमान्य नागरिकों ने राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को अविस्मरणीय बताया।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा कौशाम्बी श्री धर्मराज मौर्य जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज सायं ओसा स्थित वृद्धजन आश्रम में एक सुंदर एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाली सभी माताओं एवं बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया तथा वस्त्र भेंट किए गए। सभी माताओं और बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर बुजुर्गों के बीच श्री धर्मराज मौर्य जी का जन्मदिवस मनाया और इस खास दिन को यादगार बनाया।
    1
    माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा कौशाम्बी श्री धर्मराज मौर्य जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज सायं ओसा स्थित वृद्धजन आश्रम में एक सुंदर एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आश्रम में रहने वाली सभी माताओं एवं बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया तथा वस्त्र भेंट किए गए। सभी माताओं और बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर बुजुर्गों के बीच श्री धर्मराज मौर्य जी का जन्मदिवस मनाया और इस खास दिन को यादगार बनाया।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा बिग ब्रेकिंग किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा के सुललित गार्डन में भाकियू (भानु) की समीक्षा बैठक में आंदोलन का खाका तैयार प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह बोले - 7 प्रमुख मांगों को लेकर पीएम और सीएम के नाम देंगे ज्ञापन किसान आयोग का गठन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, महंगाई में राहत के लिए डीजल-पेट्रोल-गैस-बिजली के दाम आधे हों, शिक्षा-चिकित्सा मुफ्त हो, भ्रष्टाचार पर आजीवन कारावास, टोल टैक्स खत्म हो और जवान-किसान के परिवार को अधिक सहायता मिले जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में एटा-कासगंज के पदाधिकारी रहे मौजूद, दिल्ली कूच की तैयारी शुरू
    1
    किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच
एटा बिग ब्रेकिंग 
किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच
एटा के सुललित गार्डन में भाकियू (भानु) की समीक्षा बैठक में आंदोलन का खाका तैयार
प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह बोले - 7 प्रमुख मांगों को लेकर पीएम और सीएम के नाम देंगे ज्ञापन
किसान आयोग का गठन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, महंगाई में राहत के लिए डीजल-पेट्रोल-गैस-बिजली के दाम आधे हों, शिक्षा-चिकित्सा मुफ्त हो, भ्रष्टाचार पर आजीवन कारावास, टोल टैक्स खत्म हो और जवान-किसान के परिवार को अधिक सहायता मिले
जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में एटा-कासगंज के पदाधिकारी रहे मौजूद, दिल्ली कूच की तैयारी शुरू
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक के लिए मंत्री मनोज पाण्डेय की व्यस्तता को देखते हुए भेजा हेलीकॉप्टर ​रायबरेली। ऊंचाहार में पूज्य पंडित प्रदीप जी महाराज के मुखारविंद से आयोजित की जा रही श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी भक्तिमय माहौल के बीच, छठे दिन के कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत लखनऊ बुलाया। ​कैबिनेट बैठक की अति-आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मंत्री मनोज पांडे को लेने के लिए विशेष रूप से हेलीकॉप्टर भेजा, जो क्षेत्र में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है। ​हेलीकॉप्टर से रवाना होते समय कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे अपने साथ डलमऊ के ब्लॉक प्रमुख शिवराम पासी, दीन शाह गौरा भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश लोधी और जगतपुर के अध्यक्ष के. के. पटेल को भी साथ ले गए। मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार विशेष हेलीकॉप्टर भेजकर कैबिनेट मंत्री को बुलाना प्रशासनिक व राजनीतिक हलकों में प्रमुखता से देखा जा रहा है।
    1
    मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक के लिए मंत्री मनोज पाण्डेय की व्यस्तता को देखते हुए भेजा हेलीकॉप्टर
​रायबरेली। ऊंचाहार में पूज्य पंडित प्रदीप जी महाराज के मुखारविंद से आयोजित की जा रही श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी भक्तिमय माहौल के बीच, छठे दिन के कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत लखनऊ बुलाया।
​कैबिनेट बैठक की अति-आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मंत्री मनोज पांडे को लेने के लिए विशेष रूप से हेलीकॉप्टर भेजा, जो क्षेत्र में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है।
​हेलीकॉप्टर से रवाना होते समय कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे अपने साथ डलमऊ के ब्लॉक प्रमुख शिवराम पासी, दीन शाह गौरा भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश लोधी और जगतपुर के अध्यक्ष के. के. पटेल को भी साथ ले गए। मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार विशेष हेलीकॉप्टर भेजकर कैबिनेट मंत्री को बुलाना प्रशासनिक व राजनीतिक हलकों में प्रमुखता से देखा जा रहा है।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    1
    कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • व्यापारी को घेरकर मारपीट और 45 हजार रुपये लूटने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार कौशाम्बी👉👉👉 करारी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जेब में रखे 45 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र दिया है।मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अफसर अली पुत्र एहसान अली ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह भैंस आदि का व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि 13 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने ससुराल हिसामपुर से बहादुरपुर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही वह डीआईओएस विद्यालय के पहले जुमदुआ चौराहे के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से घसीटकर पटक दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने घटना का वीडियो अपने पास मौजूद होने का दावा किया है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना की लिखित तहरीर करारी थाने में देने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    1
    व्यापारी को घेरकर मारपीट और 45 हजार रुपये लूटने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार

कौशाम्बी👉👉👉 करारी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जेब में रखे 45 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र दिया है।मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अफसर अली पुत्र एहसान अली ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह भैंस आदि का व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि 13 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने ससुराल हिसामपुर से बहादुरपुर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही वह डीआईओएस विद्यालय के पहले जुमदुआ चौराहे के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से घसीटकर पटक दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने घटना का वीडियो अपने पास मौजूद होने का दावा किया है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना की लिखित तहरीर करारी थाने में देने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.