प्रयागराज: पचदेवरा ओवरब्रिज के पास दर्दनाक रेल हादसा, पांच की मौत प्रयागराज के करछना क्षेत्र में पचदेवरा ओवरब्रिज के पास 15 अप्रैल 2026 को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया, जिसमें कुल पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना जीआरपी चौकी छिवकी के अंतर्गत डाउन लाइन पोल संख्या 801/24 के पास हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12312 कालका मेल (हावड़ा की ओर जा रही) के ट्रैक पर पहले से ही एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान बलिराम भगत (36 वर्ष), पुत्र भारत भगत, निवासी आसाव, सिवान, बिहार के रूप में हुई है। शव ट्रैक पर होने के कारण ट्रेन को रोक दिया गया। इसी दौरान ट्रेन में सवार कुछ यात्री नीचे उतरकर शव देखने लगे। तभी अप लाइन पोल संख्या 801/25 पर पुरी से दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में चार लोग आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में सुनील कुमार (20 वर्ष), पुत्र संतलाल, निवासी निवेशन्दरपुर, मिर्जापुर और आकाश कुमार (17 वर्ष), पुत्र गिरीरोज, निवासी पृथ्वीपुर, खैरागढ़, जनपद फिरोजाबाद शामिल हैं। इसके अलावा अजय पासी (लगभग 19 वर्ष), निवासी विक्टोरिया जूट मिल लाइन, पोस्ट नीबी, उप जिला चीनसुरा, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल की पहचान उनके भाई उदय पासी द्वारा की गई। दो शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण प्रारंभ में उनकी पहचान नहीं हो पाई थी, जिनमें से अधिकांश की पहचान कर ली गई है, जबकि एक की पहचान अभी शेष है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेलवे पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा और क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार पाठक सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन के अनुसार, घटना के बाद कुछ समय के लिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ, लेकिन अब आवागमन सामान्य रूप से जारी है। कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। डिप्टी एसपी जीआरपी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और शेष व्यक्ति की पहचान होते ही जानकारी साझा की जाएगी।

- Post by चंद्र दीप सिंह1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1
- भीरपुर के अंतर्गत महेवा गांव से आ रही ट्रैक्टर ट्राली पर गेहूं का बोझ लादकर जा रही थी गाड़ी हाई टेंशन तार की चपेट में आने जल कर हुई खाक। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू किया गया।1
- खनन माफिया पर खबर पड़ी भारी! पत्रकार को इंस्पेक्टर की कथित धमकी, गाली-गलौज का ऑडियो वायरल कौशांबी में अवैध बालू खनन की खबर उजागर करना एक पत्रकार को भारी पड़ता दिख रहा है। आरोप है कि खबर प्रकाशित होते ही संबंधित इंस्पेक्टर ने पत्रकार को फोन कर खुलेआम धमकाया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यहां तक कहा गया कि भविष्य में ऐसी खबरें चलाने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। पीड़ित पत्रकार का दावा है कि पूरी बातचीत का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंस्पेक्टर की भाषा और रवैया बेहद आपत्तिजनक सुनाई दे रहा है। इस घटना ने कानून व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्रकार ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा कि यह सीधा-सीधा सच को दबाने का प्रयास है। उसने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पत्रकार संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है और इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया जा रहा है। संगठनों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस विभाग अब तक चुप्पी साधे हुए है, जिससे संदेह और गहरा गया है। पीड़ित ने साफ कहा है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह मामले को उच्च स्तर तक ले जाएगा। अब बड़ा सवाल—क्या सच दिखाने की कीमत धमकी है? और क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या मामला यूं ही दबा दिया जाएगा?2
- Post by Sona Rohit1
- Gram Sabha dhodhari Nali Hamare Gaon Mein nale Ki Safai Nahin ho rahi hai iske liye kya karna chahie Safai karmchari Kabhi Aata hi nahin hai Safai karmchari ko kya karna chahie government se nivedan hai ki nale ka kam jaldi se jaldi kam Karana chahie1
- Post by चंद्र दीप सिंह1