कुठल गांव के युवाओं ने किया पौधारोपण, 150 से अधिक देवदार व रुबीनिया के पौधे लगाए। प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे। “वन हैं हमारे जीवन रक्षक, पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ” के संदेश को साकार करते हुए विकास खंड पांगी के कुठल गांव के युवक मंडल के युवाओं ने रविवार को पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान युवाओं ने डीपीएफ-39 क्षेत्र (लगभग 39 हेक्टेयर) में 150 से अधिक देवदार और रुबीनिया के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की। यह अभियान वन मंडल पांगी की साच वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवाओं ने मिलकर पौधारोपण कर आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान साच बीट के वन मित्र राजेश कुमार, युवक मंडल कुठल के अध्यक्ष दीपक कुमार चौहान सहित गांव के कई युवा मौजूद रहे। युवाओं ने बताया कि गांव के आसपास काफी भूमि बंजर पड़ी हुई है। ऐसे में युवाओं, बुजुर्गों और पर्यावरण प्रेमियों ने मिलकर निर्णय लिया है कि खाली पड़ी जमीन पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर इसे हरा-भरा बनाया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता भी बढ़ेगी। ग्रामीणों ने भी युवक मंडल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं बल्कि समाज को भी सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने युवाओं को आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया। वन मंडल पांगी के वनमंडलाधिकारी रवि गुलेरिया ने युवक मंडल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा चलाया गया यह पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यदि समाज के सभी वर्ग इस तरह प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आएं तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। वन विभाग भी ऐसे प्रयासों को पूरा सहयोग देगा और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा।

- Post by Till The End News1
- रिवालसर में बैसाखी 2026 का भव्य आयोजन | नगर कीर्तन और लंगर में उमड़ी संगत | Mandi Himachal1
- Sarkaghat gopaal pur panchayat dindhyade ladki ka murder1
- Small space, big style. Watch this compact kitchen come to life in 3D — smart storage, sleek finishes, and a design that maximizes every inch. Perfect for modern apartments where functionality meets aesthetics. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में सोमवार सुबह एक उन्नीस वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नैण गांव की सिया गुलेरिया के रूप में हुई है। वह सुबह अपने घर से कॉलेज जा रही थी। बीच रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से उसका गला काट दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा इस दर्दनाक हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। हत्या के तुरंत बाद लोग कातिलों की तलाश में जुट गए। फतेहपुर पंचायत के थाना गांव में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। लोगों ने इस आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस इस युवक से हत्या के कारणों और अन्य साथियों के बारे में बहुत गहराई से पूछताछ कर रही है।1
- हमीरपुर हमीरपुर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहरड़ा बाइपास सड़क पर एक 74 वर्षीय दुकानदार के साथ नकली नोटों के जरिए ठगी का मामला सामने आया है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी जमकर वायरल हो रहा है । पुलिस ने भी दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है । मिली जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवकों ने चालाकी से बुजुर्ग को 200-200 रुपये के नकली नोट थमाकर हजारों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।शिकायतकर्ता चुन्नी लाल, निवासी लोहरड़ा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी लोहरड़ा बाइपास पर एक छोटी दुकान है और दो युवक कार में सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पहले नमकीन खरीदी और चाय पी इसके बाद बातचीत के दौरान युवकों ने दुकानदार से कहा कि उनके पास 200 रुपये के नोट हैं और वे बदले में 500 रुपये के नोट लेना चाहते हैं। भरोसे में आकर बुजुर्ग दुकानदार ने उन्हें 500 रुपये के 12 नोट, यानी कुल 6000 रुपये दे दिए। बदले में आरोपियों ने दुकानदार को 200 रुपये के 30 नोट थमा दिए। दुकानदार ने बिना जांच किए नोट गल्ले में रख लिए।अगले दिन जब चुन्नी लाल ने नोटों की जांच की, तो उन्हें बड़ा झटका लगा। 30 में से 16 नोट पूरी तरह नकली पाए गए, जबकि केवल 14 नोट असली निकले। इस तरह उन्हें करीब 3200 रुपये का नुकसान हुआ। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के नकद लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और नोटों की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही उन्हें स्वीकार करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। बाइट बलबीर सिंह पुलिस अधीक्षक1
- 🙏🙏🌹🌹Salasar Balaji 🌹🌹🙏🙏1
- Post by Till The End News1