जनपद बागेश्वर के कपकोट क्षेत्रान्तर्गत रिखाडी- पतियासार में वाहन दुर्घटना, 05 लोग घायल, 02 की हुई मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान* दिनांक 13 मार्च 2026 को थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर से SDRF पोस्ट कपकोट को सूचना प्राप्त हुई कि रिखाड़ी-पतियासार के पास एक बोलेरो वाहन संख्या UK02TA-3078 दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) बागेश्वर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में चालक सहित कुल 07 लोग सवार थे, जिनमें 05 महिलाएं एवं 02 पुरुष शामिल थे। दुर्घटना में 02 महिलाओं की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 05 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। SDRF टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पूर्व ही स्थानीय लोगों एवं जिला पुलिस की सहायता से 05 घायलों को खाई से निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया था। इसके उपरांत SDRF टीम द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाकर 02 मृतकों के शवों को खाई से निकालकर रोड हेड तक लाया गया तथा आगे की कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

- The Aman Times ⚠️ रील बनाते समय बाइक सवारों पर झपटा गुलदार, बाल-बाल बची जान चकराता/मसूरी_ देहरादून के चकराता क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। चकराता–मसूरी–त्यूणी हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों पर घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को खजान सिंह और उनके दोस्त तेग सिंह बाइक से अपने गांव से दारागाड की ओर जा रहे थे। इस दौरान बाइक के पीछे बैठे तेग सिंह मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। तभी सड़क किनारे छिपे बैठे गुलदार ने अचानक चलती बाइक पर छलांग लगा दी। गुलदार को अपनी तरफ झपटता देख बाइक चला रहे युवक ने तुरंत बाइक की रफ्तार तेज कर दी, जिससे गुलदार का निशाना चूक गया और दोनों युवक बाल-बाल बच गए। इस पूरी घटना का खौफनाक मंजर मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 👉 स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।1
- यमुनानगर में कांग्रेस नेता श्याम सिंह बत्रा के कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस के पास पूरी वोट हैं, जितनी वोट चाहिए उससे ज्यादा है। कांग्रेस विधायकों के हिमाचल प्रवास को लेकर उन्होंने कहा कि हमें अपने विधायकों पर विश्वास है, वह दो दिन वहां रुकेंगे और सीधा वोटिंग के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हमें वोट चोरी का डर नहीं है, बल्कि बीजेपी का जो पुराना इतिहास है वह हर तरह के हथकंडे अपनाती है, लेकिन कांग्रेस का सांसद राज्यसभा जाएगा यह तय है।4
- Post by Aatif Khan3
- मौके पर पुलिस ओर प्रबंधक प्रशासन भी मौजूद ताकि किसी तरह का तनाव न बढ़े इस दौरान महंत ने गुरुद्वारे का चार्ज संभाला1
- ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं ने ट्रेन में अपनी तय सीट होने के बावजूद दूसरी बर्थ पर कब्जा कर लिया और जब दूसरे यात्रियों ने इसका विरोध किया तो मामला बहस से बढ़कर गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया. ट्रेन से जुड़े वीडियो अक्सर इंटरनेट पर तेजी से वायरल जाते हैं, क्योंकि ट्रेन में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं और वहां छोटी-सी बात भी कभी-कभी बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मां और उसकी बेटी ट्रेन के डिब्बे में जमकर हंगामा करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं ने ट्रेन में अपनी तय सीट होने के बावजूद दूसरी बर्थ पर कब्जा कर लिया और जब दूसरे यात्रियों ने इसका विरोध किया तो मामला बहस से बढ़कर गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया.1
- यमुनानगर संतपुरा गुरुद्वारा से जुड़े मामले में कोर्ट के आदेश के बाद आज प्रशासन की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। एडिशनल एएसपी अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दूसरी कमेटी के प्रमुख संत कर्मजीत सिंह की मैनेजमेंट ने गुरुद्वारे का कब्जा संभाल लिया। प्रशासन ने किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए गुरुद्वारे के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ है। पूरे घटनाक्रम को पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।1
- यमुनानगर में कांग्रेस नेता श्याम सिंह बत्रा के कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस के पास पूरी वोट हैं, जितनी वोट चाहिए उससे ज्यादा है। कांग्रेस विधायकों के हिमाचल प्रवास को लेकर उन्होंने कहा कि हमें अपने विधायकों पर विश्वास है, वह दो दिन वहां रुकेंगे और सीधा वोटिंग के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हमें वोट चोरी का डर नहीं है, बल्कि बीजेपी का जो पुराना इतिहास है वह हर तरह के हथकंडे अपनाती है, लेकिन कांग्रेस का सांसद राज्यसभा जाएगा यह तय है।4
- यमुनानगर से बड़ी खबर: डेरा संतपुरा गुरुद्वारे में दो पक्ष हुए आमने सामने1
- Post by A Bharat News 101