जिले को नशा मुक्त एवं खेल युक्त बनाना मुख्य उद्देश्य : विधायक कंवर सिंह यादव जिले को नशा मुक्त एवं खेल युक्त बनाना मुख्य उद्देश्य : विधायक कंवर सिंह यादव नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं के ओजस्वी भाषणों और आकर्षक चित्रकला प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया : जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार महेंद्रगढ़, 31 जुलाई। माय भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के तहत आज आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम के तहत चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद, कविता पाठ, भाषण, नुक्कड़ नाटक एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किए गए, जिनमें जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और महेंद्रगढ़ जिले को नशा मुक्त एवं खेल युक्त बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर खेल, शिक्षा, नवाचार एवं समाज सेवा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में युवाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए ओजस्वी भाषणों, प्रभावशाली चित्रकला एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत का संकल्प तभी सफल होगा जब युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और राष्ट्र निर्माण में लगाएंगे। उन्होंने जिला स्तरीय विजेताओं को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महेंद्रगढ़ का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिले को नशा मुक्त एवं खेल युक्त बनाना मुख्य उद्देश्य : विधायक कंवर सिंह यादव जिले को नशा मुक्त एवं खेल युक्त बनाना मुख्य उद्देश्य : विधायक कंवर सिंह यादव नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं के ओजस्वी भाषणों और आकर्षक चित्रकला प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया : जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार महेंद्रगढ़, 31 जुलाई। माय भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के तहत आज आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम के तहत चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद, कविता पाठ, भाषण, नुक्कड़ नाटक एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किए गए, जिनमें जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं को
नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और महेंद्रगढ़ जिले को नशा मुक्त एवं खेल युक्त बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर खेल, शिक्षा, नवाचार एवं समाज सेवा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में युवाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए ओजस्वी भाषणों, प्रभावशाली चित्रकला एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत का संकल्प तभी सफल होगा जब युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और राष्ट्र निर्माण में लगाएंगे। उन्होंने जिला स्तरीय विजेताओं को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महेंद्रगढ़ का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
- पलवल में बड़ी कार्रवाई! बिना डिग्री चल रहा था क्लीनिक, एक व्यक्ति काबूCM उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, पलवल में कथित अवैध क्लीनिक से दवाएं बरामद1
- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय वन महोत्सव, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान1
- नारनौल महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल महेंद्रगढ़ में लगाए एक पेड़ मां के नाम। प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित।1
- Post by Dainik news Haryana live1
- बरसात के साथ तेज हवा आने से महेंद्रगढ़ कनीना स्टेट हाईवे 24 पर कैमरा के नजदीक गिरा पेड़ lलंबा जाम यातायात बाधितl रेवाड,ी महेंद्रगढ़ ,हरियाणा समाचार l1