Shuru
Apke Nagar Ki App…
*प्रयागराज* प्रयागराज में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ *प्रयागराज* प्रयागराज में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सुनील सोमवंशी
*प्रयागराज* प्रयागराज में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ *प्रयागराज* प्रयागराज में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज। गाजे-बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का आगमन, भक्तों ने जमकर किया नृत्य प्रयागराज। नैनी श्रमिक बस्ती स्थित मानस गणपति पार्क में सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा का आगमन हुआ। बप्पा की अगवानी में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भक्ति में सराबोर होकर जमकर झूमे और नृत्य किया। महोत्सव के दौरान विद्वान आचार्य पंडित संजय व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से गणपति बप्पा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। पूजा-अर्चना में संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मधुकर मंगरुलकर, सह संयोजक रवि करण सिंह, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा तथा महामंत्री बालकृष्ण मिश्र ने यजमान की भूमिका निभाई। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला, उषा पाण्डेय, ज्योति मंगरूलकर, रेखा श्रीवास्तव, आनंद सिंह, अनुराग शर्मा, सोनू चौहान, सौरभ मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।1
- हत्या करने के बाद आरोपी गाड़ी की डिग्गी में शव को रखकर हुए फरार नहीं रहा योगी सरकार का कोई खौफ खुलेआम हो रहे कत्लेआम1
- प्रयागराज: सीएम योगी का हाई कोर्ट दौरा — अधिवक्ताओं के लिए 700 करोड़ की सौगात और ₹5 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रयागराज: सीएम योगी का हाई कोर्ट दौरा — अधिवक्ताओं के लिए 700 करोड़ की सौगात और ₹5 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रमुख बिंदु: हाई कोर्ट अधिवक्ताओं के लिए ₹700 करोड़ का आवंटन: प्रयागराज हाई कोर्ट परिसर में वकीलों के चैंबर, ऑफिस और पार्किंग जैसी सुविधाओं के विस्तार के लिए ₹700 करोड़ की लागत से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। ₹5 लाख का नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा: केंद्र व राज्य सरकार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं को ₹5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया गया है। लंबित मुकदमों का त्वरित निस्तारण: आम जनमानस को समय पर न्याय दिलाने के लिए हाई कोर्ट में लंबित मामलों को प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द निपटाने पर जोर दिया गया है। सोरांव विधानसभा क्षेत्र में बड़ी विकास परियोजनाएं: सरदार वल्लभभाई पटेल ऑडिटोरियम: क्षेत्र में एक भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण। 14 बीघे में खेल स्टेडियम: युवाओं के लिए 14 बीघा भूमि पर स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कार्य। संत गाडगे महाराज गेस्ट हाउस: स्थानीय आवश्यकता अनुसार गेस्ट हाउस का निर्माण। गंगा एक्सप्रेसवे व कनेक्टिविटी: महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए प्रमुख एक्सप्रेसवे और सड़कों का तेजी से विकास। राजकीय महाविद्यालय की मांग: सोरांव क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार के लिए नए राजकीय महाविद्यालय (Government Degree College) की मांग रखी गई है।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा प्रयागराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने कहा कि अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए जो भी प्रस्ताव हाईकोर्ट की तरफ से आएगा उसमें राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होने युवा अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वह सिर्फ व्यवसायिक ही नहीं बल्कि न्यायपालिका की मजबूती और आम जनता में न्याय के प्रति भरोसा बढ़े इस दिशा में भी कार्य करें।1
- प्रयागराज में वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सौगात: 5 लाख का कैशलेस बीमा, मल्टीलेवल पार्किंग और टैबलेट का ऐलान प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अधिवक्ताओं के हित में तीन बड़े और ऐतिहासिक फैसलों की घोषणा की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने वकीलों के कल्याण, सुरक्षा और तकनीकी विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी पात्र अधिवक्ताओं को अब 5 लाख रुपये तक के कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी, ताकि गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में उन्हें और उनके परिवार को वित्तीय संकट का सामना न करना पड़े।न्यायिक प्रणाली को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए सीएम ने 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट उपलब्ध कराने का ऐलान किया, जिससे वे ई-कोर्ट प्रणाली और डिजिटल कार्यप्रणाली से सीधे जुड़ सकें।इसके साथ ही, इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों और वादकारियों की वर्षों पुरानी समस्या को दूर करते हुए 10 हजार वकीलों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और सुव्यवस्थित चैंबर परिसर के निर्माण व विस्तार की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका रीढ़ की तरह है और उनके कार्यस्थल को सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता है।1
- हिंदी दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन, भाषा संरक्षण पर दिया जोर प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित हिंदुस्तानी एकेडमी उत्तर प्रदेश, प्रयागराज एवं हंसवाहिनी, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी समेत साहित्यकारों, कवियों, हिंदी प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। संगोष्ठी में हिंदी भाषा की समृद्ध विरासत, साहित्यिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर वक्ताओं ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, संवेदना और सामाजिक एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है। हिंदी साहित्य ने समाज को दिशा देने के साथ राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में बदलते दौर में हिंदी को नई पीढ़ी से जोड़ने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, तकनीक और रोजगार के क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। हिंदी की समृद्ध साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाना सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए युवाओं को हिंदी साहित्य से जोड़ने और भाषा के अधिकाधिक प्रयोग की जरूरत बताई गई। इसके बाद कवि सम्मेलन में कवियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। काव्य पाठ के दौरान सभागार तालियों से गूंजता रहा। आयोजन के माध्यम से हिंदी के प्रति सम्मान, जागरूकता और साहित्यिक अभिरुचि बढ़ाने का संदेश दिया गया।1
- दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार,डीवीआर बरामद प्रयागराज: सोरांव पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर महिला की हत्या के मामले में वांछित 26 वर्षीय मो.अब्दुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक डीवीआर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज से जुड़े सबूत मिटाने के लिए डीवीआर को जबरन निकालकर फॉर्मेट कराया गया था। मामले में सबूत मिटाने की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।1
- प्रयागराज। राजसी वैभव के साथ निकली श्रीकृष्ण-बलदाऊ की शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब प्रयागराज। सुलेम सरांय का सैकड़ों वर्ष पुराना दधिकांदो मेला रविवार रात धार्मिक उल्लास और भव्यता के साथ शुरू हुआ। रात आठ बजे ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की पूजा-अर्चना और आरती के बाद शोभायात्रा निकाली गई। प्रतीकात्मक हाथी पर चांदी के हौदे में सवार श्रीकृष्ण-बलदाऊ के दर्शन के लिए रास्तेभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। ध्वजा-पताका, डीजे-बैंड के साथ भगवान गणेश, हनुमान, विष्णु, दुर्गा और शंकर की झांकियां शामिल रहीं। करीब 40 सदस्यीय धमाल पार्टी और ब्रास बैंड ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच 25 से अधिक रोशनी कमेटियों ने आधुनिक लाइटिंग से मेला क्षेत्र को रोशन किया। मेला अध्यक्ष पीयूष केसरवानी की अगुवाई में शोभायात्रा ठाकुरद्वारा से सुलेम सरांय, जयंतिपुर, प्रीतमनगर, धूमनगंज होते हुए पीएसी स्थित माई जी कुटिया पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा मीरापट्टी, ट्रांसपोर्ट नगर और मुंडेरा चुंगी होते हुए वापस ठाकुरद्वारा पहुंची। मेला क्षेत्र में कृष्ण लीलाओं और सामाजिक संदेशों पर आधारित एक दर्जन से अधिक चौकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। चौफटका से बेगम बाजार तक रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगाता रहा। जगह-जगह लगे खानपान के स्टॉलों पर अनरसा, सोहन पापड़ी, चाट और फास्ट फूड का लोगों ने स्वाद लिया। बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया, जबकि विभिन्न चौराहों पर लाउडस्पीकर प्रतियोगिताएं भी हुईं। भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मेले में उमड़ी भीड़ ने रातभर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लिया। सुरक्षा को लेकर मेला क्षेत्र में पुलिस, पीएसी, आरएफ और सिविल पुलिस के जवान तैनात रहे पूजा-आरती में मुख्य अतिथि बाघंबरी मठ के महंत बलवीर गिरि जी महाराज तथा सांसद प्रवीण पटेल, एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व सांसद केशरी देवी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार सिन्हा, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार और पूर्व सत्यवीर मुन्ना समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे। मेला प्रमुख नरेंद्र खेड़ा, वीरेंद्र केसरवानी, धर्मचंद जायसवाल, महामंत्री मुकेश साहू, कोषाध्यक्ष अंकुर रस्तोगी, प्रभारी सुभाष केसरवानी, संयोजक पीयूष जायसवाल और प्रवक्ता हिमांशु निक्की गुप्ता समेत मेला कमेटी के पदाधिकारी व्यवस्था में जुटे रहे।1
- भाजपा नेत्री मिथिलेश सोमवंशी ने श्रद्धा के साथ रखा हरतालिका तीज का निर्जला व्रत भाजपा नेत्री मिथिलेश सोमवंशी ने श्रद्धा के साथ रखा हरतालिका तीज का निर्जला व्रत प्रयागराज। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाए जाने वाले पावन हरतालिका तीज पर्व पर भाजपा नेत्री श्रीमती मिथिलेश सोमवंशी ने अपने आवास पर विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने दिनभर निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। हरतालिका तीज को सुहागिन महिलाओं के प्रमुख व्रत-पर्वों में माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या और साधना की थी। इसी आस्था और समर्पण की स्मृति में महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। मान्यता है कि सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-शांति की कामना से यह व्रत करती हैं। वहीं, अविवाहित युवतियां भी मनचाहे जीवनसाथी की कामना से इस पर्व को श्रद्धा के साथ मनाती हैं। भाजपा नेत्री मिथिलेश सोमवंशी ने तीज पर्व पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। घर में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने शिव-पार्वती के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए परिवार और समाज के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। हरतालिका तीज केवल व्रत और पूजा का पर्व नहीं, बल्कि नारी के संकल्प, तपस्या, श्रद्धा और दांपत्य जीवन के प्रति समर्पण का प्रतीक भी माना जाता है। भाद्रपद मास में आने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति और पारंपरिक धार्मिक आस्थाओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का माध्यम भी है। इस अवसर पर मिथिलेश सोमवंशी ने कहा कि भारतीय पर्व हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान हैं। ऐसे पर्व परिवार में श्रद्धा, आस्था और आपसी प्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती से सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।4