प्रयागराज में वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सौगात: 5 लाख का कैशलेस बीमा, मल्टीलेवल पार्किंग और टैबलेट का ऐलान प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अधिवक्ताओं के हित में तीन बड़े और ऐतिहासिक फैसलों की घोषणा की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने वकीलों के कल्याण, सुरक्षा और तकनीकी विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी पात्र अधिवक्ताओं को अब 5 लाख रुपये तक के कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी, ताकि गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में उन्हें और उनके परिवार को वित्तीय संकट का सामना न करना पड़े।न्यायिक प्रणाली को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए सीएम ने 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट उपलब्ध कराने का ऐलान किया, जिससे वे ई-कोर्ट प्रणाली और डिजिटल कार्यप्रणाली से सीधे जुड़ सकें।इसके साथ ही, इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों और वादकारियों की वर्षों पुरानी समस्या को दूर करते हुए 10 हजार वकीलों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और सुव्यवस्थित चैंबर परिसर के निर्माण व विस्तार की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका रीढ़ की तरह है और उनके कार्यस्थल को सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
प्रयागराज में वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सौगात: 5 लाख का कैशलेस बीमा, मल्टीलेवल पार्किंग और टैबलेट का ऐलान प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अधिवक्ताओं के हित में तीन बड़े और ऐतिहासिक फैसलों की घोषणा की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने वकीलों के कल्याण, सुरक्षा और तकनीकी विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी पात्र अधिवक्ताओं को अब 5 लाख रुपये तक के कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी, ताकि गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में उन्हें और उनके परिवार को वित्तीय संकट का सामना न करना पड़े।न्यायिक प्रणाली को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए सीएम ने 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट उपलब्ध कराने का ऐलान किया, जिससे वे ई-कोर्ट प्रणाली और डिजिटल कार्यप्रणाली से सीधे जुड़ सकें।इसके साथ ही, इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों और वादकारियों की वर्षों पुरानी समस्या को दूर करते हुए 10 हजार वकीलों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और सुव्यवस्थित चैंबर परिसर के निर्माण व विस्तार की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका रीढ़ की तरह है और उनके कार्यस्थल को सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
- अधिवक्ताओं को सालाना पांच लाख तक कैशलेस चिकितसा सुविधा, चैम्बर में फर्नीचर व उपकरण के लिए शासन करेगा सहयोगः मा0 मुख्यमंत्री हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के सम्मान समारोह में मा0 मुख्यमंत्री जी ने की घोषणा 400 राज्य विधि अधिकारियों को मिलेंगे टैबलेट, फीस में 50 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी 700 करोड़ से अधिक लागत से निर्मित 10 हजार से अधिक अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर व अन्य सुविधाएं *पहले 10 जनपदों में किराए के भवनों में चलती थीं जिला अदालतें, अब बदला न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर* *अधिवक्ता कल्याण निधि 1.5 लाख से बढ़ाकर पांच लाख, निधन पर सहायता की उम्र सीमा अब 70 वर्ष* *प्रयागराज 14 सितम्बर, 2026।* इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि नई पीढ़ी के अधिवक्ता संवैधानिक मूल्यों के प्रहरी बनें और न्याय को जमीनी धरातल तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के हाईकोर्ट और जिला अदालतों में सक्रिय सभी अधिवक्ताओं को सालाना पांच लाख रुपये तक की कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस सुविधा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 10 हजार से अधिक अधिवक्ताओं के चैम्बर में फर्नीचर व उपकरण के लिए शासन सहयोग करेगा और 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट दिए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य विधि अधिकारियों की फीस में भी 50 फीसदी से अधिक वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी पुलिस में 45 से 50 प्रतिशत पद खाली थे। व्यवस्था में पारदर्शिता-जवाबदेही, कानून-व्यवस्था और न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी चुनौती थी। वहीं अब पुलिस प्रशिक्षण क्षमता 3,000 से बढ़ाकर 60,000 कार्मिक प्रतिवर्ष की गई है। पहले 10 जनपदों में जिला अदालतें अस्थायी व किराए के भवनों में चलती थीं और अधिवक्ताओं के चैम्बर जर्जर थे। अब 700 करोड़ रुपये की लागत से 10,000 से अधिक अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट चैम्बर बनाए जा चुके हैं। उन्होंने अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि 1.5 लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये और अधिवक्ता के निधन पर परिजनों को आर्थिक सहायता की पात्रता आयु 60 से बढ़ाकर 70 वर्ष करने की घोषणा की है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। हिंदी दिवस के साथ हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का भी अवसर है। उन्होंने आस्था की इस भूमि से प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस, हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी की हृदय से बधाई और शुभकामनाएं दीं। *स्वाधीनता आंदोलन से राष्ट्र निर्माण तक अधिवक्ता समाज की अहम भूमिका* मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अधिवक्ता समाज देश के प्रबुद्ध समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वह समाज की राय बनाने के साथ उसके विश्वास का प्रतीक भी माना जाता है। स्वाधीनता आंदोलन से लेकर संविधान निर्माण, स्वतंत्र भारत में शासन-प्रशासन के संचालन, लोकतंत्र के सभी स्तंभों को मजबूती देने और राष्ट्र निर्माण के वर्तमान अभियान तक अधिवक्ता समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि भारत का स्वतंत्रता आंदोलन लंबे समय तक बिखरा रहा। दक्षिण अफ्रीका से अपनी वकालत छोड़कर महात्मा गांधी के आंदोलन की कमान संभालने के बाद इसे नई दिशा और गति मिली। प्रयागराज की धरती भी ऐसे अनेक अधिवक्ताओं की गवाह रही है, जिन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट में प्रैक्टिस के साथ स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पंडित मोतीलाल नेहरू और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जैसे अधिवक्ताओं ने लंबे समय तक देश और स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी तथा क्रांतिकारियों के पक्ष में खड़े दिखाई दिए। सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भी देश की आजादी के आंदोलन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रयागराज से जुड़े जीवन का उल्लेख करते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि संगम तट पर स्थित प्रेसिडेंशियल सूट भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष और देश के प्रथम राष्ट्रपति की याद दिलाता है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद प्रत्येक कुंभ के दौरान प्रयागराज आते थे और माघ मेले में कल्पवास करते थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार और प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वयं सोमनाथ पहुंचे थे। राष्ट्र के प्रति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान और संविधान निर्माण से लेकर स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में उनकी भूमिका के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित करने का निर्णय लिया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोकतंत्र के तीनों प्रमुख स्तंभ अपनी-अपनी व्यवस्था के तहत काम करते हैं, लेकिन उनके बीच बेहतर समन्वय और संवाद लोकतंत्र को अधिक परिपक्व और मजबूत बनाता है। न्यायपालिका भी विधि के शासन और सुशासन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि न्याय के रथ के बार और बेंच दो महत्वपूर्ण पहिए हैं। दोनों के बीच बेहतर संवाद और समन्वय हमेशा बना रहना चाहिए। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश की बैठकों में केवल न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर चर्चा नहीं होती, बल्कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को भी समान महत्व दिया जाता है। मुख्य न्यायाधीश, न्यायपालिका के संरक्षक के रूप में, अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों को भी शासन के सामने प्रभावी तरीके से रखते हैं और उनके समाधान का रास्ता निकालने का प्रयास होता है। *बार-बेंच के बीच सम्मान, संवाद और समन्वय जरूरी* मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि न्याय प्रशासन के लिए बार और बेंच के बीच आपसी सम्मान, शिष्टाचार, संवाद, समन्वय और सहयोग निरंतर बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी 2017 से पहले की स्थिति की ओर ध्यान दिलाया। उस समय चुनौती केवल संसाधनों की नहीं, बल्कि व्यवस्था के दृष्टिकोण, प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही, कानून-व्यवस्था तथा न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भी थी। न्याय व्यवस्था की पहली कड़ी पुलिस है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के 56 जनपदों में सबसे ऊंची इमारतों में पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर, पुलिस बैरक या प्रशिक्षण संस्थान शामिल हैं। उन्होंने लखनऊ में 2017 में किए गए पुलिस बैरक के अचानक निरीक्षण का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि वहां दो पुलिसकर्मी रह रहे थे और छत टूटी होने के साथ जाले लगे थे। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों से दिन-रात, सर्दी-गर्मी और बरसात में रक्षक की भूमिका निभाने की अपेक्षा है, उन्हें बुनियादी सुविधाएं देना भी व्यवस्था की जिम्मेदारी है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों की स्थिति भी बेहद खराब थी। कई अदालतें अस्थायी और किराए के भवनों में संचालित होती थीं। सरकार ने प्रभावी विटनेस प्रोटेक्शन की व्यवस्था मजबूत की है। पहले गवाहों के डर के कारण मुकर जाने से गंभीर आपराधिक मामलों में सजा दिलाना चुनौती बन जाता था। अपराधियों को जेल से अदालत लाने के लिए पुराने और असुरक्षित वाहनों की जगह व्यवस्था को सुरक्षित बनाया गया है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कार्यपालिका और न्यायपालिका के बेहतर समन्वय से व्यवस्था में रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्मेशन के परिणाम सामने आ रहे हैं। सुदृढ़ न्यायपालिका सुशासन की आधारशिला को मजबूत करती है और सुशासन चुनी हुई सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस-प्रॉसिक्यूशन कोऑर्डिनेशन से कन्विक्शन रेट में सुधार हुआ है। अभियोजन प्रणाली को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़कर समय पर चार्जशीट दाखिल करने और वैज्ञानिक साक्ष्यों को न्यायालय के समक्ष मजबूती से रखने की व्यवस्था की गई है। जिला अदालतों और जेलों को हाईस्पीड इंटरनेट व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा गया है। न्याय श्रुति प्रणाली के माध्यम से अदालतों में गवाही वर्चुअल दर्ज कराने की शुरुआत हुई है। अदालती दस्तावेजों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन में भी तेजी लाई गई है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 10 जनपदों में इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के प्रयासों की सराहना की। इन परिसरों में एक ही छत के नीचे सभी न्यायिक कार्यों के साथ न्यायिक अधिकारियों के आवास, अधिवक्ताओं के चेंबर, स्पोर्ट्स और इंडोर स्टेडियम तथा अधिवक्ताओं के लिए सस्ती कैंटीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था को बढ़ाया गया है। *700 करोड़ से बने अधिवक्ता चेंबर* मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रयागराज में करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से 10,000 से अधिक अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट चेंबर बनाए जा चुके हैं। इसके साथ मल्टीलेवल पार्किंग, डाइनिंग हॉल, कॉमन रूम और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। जनपदीय स्तर पर भी एडवोकेट चेंबर के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है। कौशांबी, लखनऊ, कासगंज, श्रावस्ती समेत करीब एक दर्जन जनपदों में अधिवक्ताओं के चेंबर बनाए जा चुके हैं या निर्माणाधीन हैं। *न्याय व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत आम आदमी का विश्वास* मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में तीन नए कानून लागू हुए हैं। इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिवक्ताओं को बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण की चुनौती थी, लेकिन बार ने जिस तेजी से नए कानूनों को अपनाया, वह सराहनीय है। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत आम आदमी का विश्वास है। न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका तभी लोकतंत्र की कसौटी पर खरी उतरती हैं, जब नागरिकों का विश्वास कायम रहे। इसके लिए समय पर न्याय सबसे महत्वपूर्ण है। नागरिक को निष्पक्ष सुनवाई, भेदभाव रहित व्यवहार और कानून की नजर में समानता का भरोसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और सशक्त न्याय व्यवस्था के लिए पारदर्शिता, निर्णयों में सत्यनिष्ठा, संस्थाओं में जवाबदेही और नागरिकों का विश्वास जरूरी है। बदलते दौर में कानून के सामने साइबर क्राइम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा प्राइवेसी, डिजिटल कॉमर्स, फिनटेक, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और क्लाइमेट लिटिगेशन जैसी नई चुनौतियां और संभावनाएं सामने हैं। अधिवक्ताओं को टेक्नोलॉजी, बदलती अर्थव्यवस्था और समाज में हो रहे परिवर्तनों की गहरी समझ विकसित करनी होगी। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी नई पीढ़ी के अधिवक्ताओं की है। युवा अधिवक्ता केवल सफल लीगल प्रोफेशनल बनने तक सीमित न रहें, बल्कि संवैधानिक मूल्यों के प्रहरी और समाज के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी नागरिक बनें। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता की जिम्मेदारी केवल मुकदमे के परिणाम तक सीमित नहीं है। उसके प्रयास किसी व्यक्ति के विश्वास और जीवन की दिशा बदलने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। *’चैम्बर में सुविधाओं के लिए सरकार देगी पूरा सहयोग’* मा0 मुख्यमंत्री जी ने इस दौरान अधिवक्ता भवन की चाबी भी सौंपी। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट परिसर में 10 हजार से अधिक अधिवक्ताओं के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और चैंबर बनाए गए हैं। चैंबर में फर्नीचर और आवश्यक उपकरणों जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए न्यायपालिका या बार एसोसिएशन के माध्यम से मुख्य न्यायमूर्ति की ओर से जो प्रस्ताव आएगा, राज्य सरकार उसमें हर प्रकार का सहयोग करेगी। *इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने* प्रयागराज की धरती पर आगमन पर मा0 मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए आज के दिन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने सरकार की ओर से व अपनी ओर से अधिवक्ताओं को भवन की चाभी सौंपी गयी है, उसके लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद का गौरवशाली इतिहास पूरे देश की न्यायायिक परम्परा की अमूल धरोहर है, इस पर हमें गर्व है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रयागराज का विशेष महत्व है। यहां एक ओर आस्था का संगम है और दूसरी ओर न्याय की गौरवशाली परम्परा है। यहां से निकला संदेश पूरे उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में जाता है। न्यायालय वह स्थान है, जहां सत्य की शक्ति होती है। यहां के अधिवक्ताओं ने लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका समय-समय पर निभाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें अधिकार देता है और न्याय व्यवस्था उन अधिकारों की रक्षा का विश्वास दिलाती है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून बनाती है और उस कानून का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि न्याय व्यवस्था में हमारी प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि गरीब हो या प्रभावशाली, कानून सबके लिए समान हो। मा0 प्रधानमंत्री जी के कुशलनेतृत्व में देश में इज ऑफ लिविंग के साथ इज आफ जस्टिस की दिशा में तकनीक डिजिटल व्यवस्था एवं आधुनिक न्यायिक इफ्रास्ट्रक्च्चर को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पुराने औपनिवेशिक आपराधिक कानूनों के स्थान पर नए न्याय केन्द्रित कानून लागू किए गए है, यह बदलते भारत न्याय व्यवस्था में एक ऐतिहासिक परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प में तेज विकास के साथ तेज, सरल और सुलभ न्याय की भी व्यवस्था भी उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका में है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की नीति साफ है कि निर्दोश को छेड़ेगे नहीं और अपराधी को छोडं़ेगे नहीं। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि अधिवक्ता को सम्मान भी मिले, सुरक्षा भी मिले और कार्य करने के लिए आधुनिक सुविधाएं भी मिले, क्योंकि मजबूत बार और बेंच मिलकर मजबूत न्याय व्यवस्था का निर्माण करते है। *इस अवसर पर मा0 उच्च न्यायालय, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय* ने इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से सभी स्वागत करते हुए कहा कि प्रयागराज की इस पावन धरती पर न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका के प्रतिनिधियों का एक मंच पर उपस्थित होना अपने आप में एक महत्वपूर्णक्षण है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी का अधिवक्ता समाज के प्रति स्नेह, सम्मान और संवेदनशीलता सदैव सराहनीय रही है। कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी आप हमारे लिए केवल प्रदेश के मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि हमारे संरक्षक व प्रेरणा स्त्रोत भी है। कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों से आज इस भवन की चाभी को सौंपे जाने का ऐतिहासिक क्षण हम सभी को देखने को मिला है। उन्होंने बार एसोसिएशन की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मा0 इलाहाबाद उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मा0 मुख्य न्यायमूर्ति श्री अरूण भंसाली एवं वरिष्ठ मा0 न्यायमूर्ति श्री अरिदमन सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, मा0 मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सभी मा0 न्यायूर्तिगण, महाधिवक्ता श्री अजय मिश्रा, अपर महाधिवक्तागण, बार एसोसिएशन के महासचिव श्री अखिलेश कुमार शर्मा, बार के सभी पदाधिकारीगण, मा0 सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, मा0 महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, माननीय विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, मा0 विधायक शहर उत्तर श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक शहर पश्चिम श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, मा0 विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल, विधान परिषद सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।1
- प्रयागराज। गाजे-बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का आगमन, भक्तों ने जमकर किया नृत्य प्रयागराज। नैनी श्रमिक बस्ती स्थित मानस गणपति पार्क में सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा का आगमन हुआ। बप्पा की अगवानी में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भक्ति में सराबोर होकर जमकर झूमे और नृत्य किया। महोत्सव के दौरान विद्वान आचार्य पंडित संजय व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से गणपति बप्पा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। पूजा-अर्चना में संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मधुकर मंगरुलकर, सह संयोजक रवि करण सिंह, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा तथा महामंत्री बालकृष्ण मिश्र ने यजमान की भूमिका निभाई। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला, उषा पाण्डेय, ज्योति मंगरूलकर, रेखा श्रीवास्तव, आनंद सिंह, अनुराग शर्मा, सोनू चौहान, सौरभ मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।1
- हत्या करने के बाद आरोपी गाड़ी की डिग्गी में शव को रखकर हुए फरार नहीं रहा योगी सरकार का कोई खौफ खुलेआम हो रहे कत्लेआम1
- प्रयागराज: सीएम योगी का हाई कोर्ट दौरा — अधिवक्ताओं के लिए 700 करोड़ की सौगात और ₹5 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रयागराज: सीएम योगी का हाई कोर्ट दौरा — अधिवक्ताओं के लिए 700 करोड़ की सौगात और ₹5 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रमुख बिंदु: हाई कोर्ट अधिवक्ताओं के लिए ₹700 करोड़ का आवंटन: प्रयागराज हाई कोर्ट परिसर में वकीलों के चैंबर, ऑफिस और पार्किंग जैसी सुविधाओं के विस्तार के लिए ₹700 करोड़ की लागत से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। ₹5 लाख का नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा: केंद्र व राज्य सरकार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं को ₹5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया गया है। लंबित मुकदमों का त्वरित निस्तारण: आम जनमानस को समय पर न्याय दिलाने के लिए हाई कोर्ट में लंबित मामलों को प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द निपटाने पर जोर दिया गया है। सोरांव विधानसभा क्षेत्र में बड़ी विकास परियोजनाएं: सरदार वल्लभभाई पटेल ऑडिटोरियम: क्षेत्र में एक भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण। 14 बीघे में खेल स्टेडियम: युवाओं के लिए 14 बीघा भूमि पर स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कार्य। संत गाडगे महाराज गेस्ट हाउस: स्थानीय आवश्यकता अनुसार गेस्ट हाउस का निर्माण। गंगा एक्सप्रेसवे व कनेक्टिविटी: महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए प्रमुख एक्सप्रेसवे और सड़कों का तेजी से विकास। राजकीय महाविद्यालय की मांग: सोरांव क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार के लिए नए राजकीय महाविद्यालय (Government Degree College) की मांग रखी गई है।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा प्रयागराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने कहा कि अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए जो भी प्रस्ताव हाईकोर्ट की तरफ से आएगा उसमें राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होने युवा अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वह सिर्फ व्यवसायिक ही नहीं बल्कि न्यायपालिका की मजबूती और आम जनता में न्याय के प्रति भरोसा बढ़े इस दिशा में भी कार्य करें।1
- प्रयागराज में वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सौगात: 5 लाख का कैशलेस बीमा, मल्टीलेवल पार्किंग और टैबलेट का ऐलान प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अधिवक्ताओं के हित में तीन बड़े और ऐतिहासिक फैसलों की घोषणा की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने वकीलों के कल्याण, सुरक्षा और तकनीकी विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी पात्र अधिवक्ताओं को अब 5 लाख रुपये तक के कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी, ताकि गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में उन्हें और उनके परिवार को वित्तीय संकट का सामना न करना पड़े।न्यायिक प्रणाली को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए सीएम ने 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट उपलब्ध कराने का ऐलान किया, जिससे वे ई-कोर्ट प्रणाली और डिजिटल कार्यप्रणाली से सीधे जुड़ सकें।इसके साथ ही, इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों और वादकारियों की वर्षों पुरानी समस्या को दूर करते हुए 10 हजार वकीलों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और सुव्यवस्थित चैंबर परिसर के निर्माण व विस्तार की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका रीढ़ की तरह है और उनके कार्यस्थल को सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता है।1
- दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार,डीवीआर बरामद प्रयागराज: सोरांव पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर महिला की हत्या के मामले में वांछित 26 वर्षीय मो.अब्दुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक डीवीआर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज से जुड़े सबूत मिटाने के लिए डीवीआर को जबरन निकालकर फॉर्मेट कराया गया था। मामले में सबूत मिटाने की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।1
- प्रयागराज। राजसी वैभव के साथ निकली श्रीकृष्ण-बलदाऊ की शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब प्रयागराज। सुलेम सरांय का सैकड़ों वर्ष पुराना दधिकांदो मेला रविवार रात धार्मिक उल्लास और भव्यता के साथ शुरू हुआ। रात आठ बजे ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की पूजा-अर्चना और आरती के बाद शोभायात्रा निकाली गई। प्रतीकात्मक हाथी पर चांदी के हौदे में सवार श्रीकृष्ण-बलदाऊ के दर्शन के लिए रास्तेभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। ध्वजा-पताका, डीजे-बैंड के साथ भगवान गणेश, हनुमान, विष्णु, दुर्गा और शंकर की झांकियां शामिल रहीं। करीब 40 सदस्यीय धमाल पार्टी और ब्रास बैंड ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच 25 से अधिक रोशनी कमेटियों ने आधुनिक लाइटिंग से मेला क्षेत्र को रोशन किया। मेला अध्यक्ष पीयूष केसरवानी की अगुवाई में शोभायात्रा ठाकुरद्वारा से सुलेम सरांय, जयंतिपुर, प्रीतमनगर, धूमनगंज होते हुए पीएसी स्थित माई जी कुटिया पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा मीरापट्टी, ट्रांसपोर्ट नगर और मुंडेरा चुंगी होते हुए वापस ठाकुरद्वारा पहुंची। मेला क्षेत्र में कृष्ण लीलाओं और सामाजिक संदेशों पर आधारित एक दर्जन से अधिक चौकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। चौफटका से बेगम बाजार तक रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगाता रहा। जगह-जगह लगे खानपान के स्टॉलों पर अनरसा, सोहन पापड़ी, चाट और फास्ट फूड का लोगों ने स्वाद लिया। बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया, जबकि विभिन्न चौराहों पर लाउडस्पीकर प्रतियोगिताएं भी हुईं। भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मेले में उमड़ी भीड़ ने रातभर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लिया। सुरक्षा को लेकर मेला क्षेत्र में पुलिस, पीएसी, आरएफ और सिविल पुलिस के जवान तैनात रहे पूजा-आरती में मुख्य अतिथि बाघंबरी मठ के महंत बलवीर गिरि जी महाराज तथा सांसद प्रवीण पटेल, एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व सांसद केशरी देवी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार सिन्हा, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार और पूर्व सत्यवीर मुन्ना समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे। मेला प्रमुख नरेंद्र खेड़ा, वीरेंद्र केसरवानी, धर्मचंद जायसवाल, महामंत्री मुकेश साहू, कोषाध्यक्ष अंकुर रस्तोगी, प्रभारी सुभाष केसरवानी, संयोजक पीयूष जायसवाल और प्रवक्ता हिमांशु निक्की गुप्ता समेत मेला कमेटी के पदाधिकारी व्यवस्था में जुटे रहे।1
- हिंदी दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन, भाषा संरक्षण पर दिया जोर प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित हिंदुस्तानी एकेडमी उत्तर प्रदेश, प्रयागराज एवं हंसवाहिनी, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी समेत साहित्यकारों, कवियों, हिंदी प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। संगोष्ठी में हिंदी भाषा की समृद्ध विरासत, साहित्यिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर वक्ताओं ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, संवेदना और सामाजिक एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है। हिंदी साहित्य ने समाज को दिशा देने के साथ राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में बदलते दौर में हिंदी को नई पीढ़ी से जोड़ने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, तकनीक और रोजगार के क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। हिंदी की समृद्ध साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाना सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए युवाओं को हिंदी साहित्य से जोड़ने और भाषा के अधिकाधिक प्रयोग की जरूरत बताई गई। इसके बाद कवि सम्मेलन में कवियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। काव्य पाठ के दौरान सभागार तालियों से गूंजता रहा। आयोजन के माध्यम से हिंदी के प्रति सम्मान, जागरूकता और साहित्यिक अभिरुचि बढ़ाने का संदेश दिया गया।1