एनएच-343 पर दो मालवाहक ट्रकों की जोरदार टक्कर, पार्सल वाहन क्षतिग्रस्त; चालक गंभीर रूप से घायल रंका। रंका प्रखंड अंतर्गत एनएच-343 पर गोदरमाना-भंडरिया मोड़ के समीप मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे दो मालवाहक ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में जय महाकाल बाबा डाक पार्सल मालवाहक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दोनों मालवाहक ट्रक गोदरमाना-भंडरिया मोड़ के पास आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डाक पार्सल वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए आगे आए। लोगों के सहयोग से घायल चालक को इलाज के लिए रामानुजगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। चालक की गंभीर स्थिति के कारण तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसका नाम और पता भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। एनएच-343 पर हुई इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल चालक को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया
एनएच-343 पर दो मालवाहक ट्रकों की जोरदार टक्कर, पार्सल वाहन क्षतिग्रस्त; चालक गंभीर रूप से घायल रंका। रंका प्रखंड अंतर्गत एनएच-343 पर गोदरमाना-भंडरिया मोड़ के समीप मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे दो मालवाहक ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में जय महाकाल बाबा डाक पार्सल मालवाहक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दोनों मालवाहक ट्रक गोदरमाना-भंडरिया मोड़ के पास आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डाक पार्सल वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए आगे आए। लोगों के सहयोग से घायल चालक को इलाज के लिए रामानुजगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। चालक की गंभीर स्थिति के कारण तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसका नाम और पता भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। एनएच-343 पर हुई इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल चालक को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया
- एनएच-343 पर दो मालवाहक ट्रकों की जोरदार टक्कर, पार्सल वाहन क्षतिग्रस्त; चालक गंभीर रूप से घायल रंका। रंका प्रखंड अंतर्गत एनएच-343 पर गोदरमाना-भंडरिया मोड़ के समीप मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे दो मालवाहक ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में जय महाकाल बाबा डाक पार्सल मालवाहक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दोनों मालवाहक ट्रक गोदरमाना-भंडरिया मोड़ के पास आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डाक पार्सल वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए आगे आए। लोगों के सहयोग से घायल चालक को इलाज के लिए रामानुजगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। चालक की गंभीर स्थिति के कारण तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसका नाम और पता भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। एनएच-343 पर हुई इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल चालक को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया1
- दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, नाली के बाहर दुकान लगाने पर होगी कार्रवाई,श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिया गया निर्णय चिनियां। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चिनियां पुलिस प्रशासन ने शाम अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखाई। बस स्टैंड स्थित ग्रामीण बैंक से लेकर प्लस टू विद्यालय के मुख्य गेट तक दोनों साइड के सभी दुकानदारों को अपनी दुकानें नाली की सीमा के अंदर ही लगाने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी दुकानदार ने नाली से बाहर दुकान लगाकर सड़क पर अतिक्रमण किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि बस स्टैंड के समीप स्थित हनुमान मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर नवरात्र का आयोजन किया जा रहा है। पूजा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में सड़क पर दुकानों के फैलाव से आवागमन बाधित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। पुलिस प्रशासन और स्टूडेंट क्लब के सदस्यों ने दुकानदारों से निर्धारित सीमा के अंदर ही दुकान लगाने की अपील की, ताकि पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।1
- Post by Sarvan Savita2
- पोलवा के पास एनएच-39 पर मिक्सर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर डायल 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया सीएचसी दुद्धी पोलवा के पास एनएच-39 पर मिक्सर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर डायल 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया सीएचसी दुद्धी1
- सड़क नहीं तो वोट नहीं, बिजली नहीं वोट नहीं, पुल नहीं तो वोट नहीं उदालखाड़ टोला की बदहाली में ग्रामिणों की आक्रोश *सड़क नहीं तो वोट नहीं! बिजली नहीं तो वोट नहीं! पुल नहीं तो वोट नहीं!* *उदलखाड़ टोला की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, नदी में जुटे स्कूली बच्चे और ग्रामीण* *सांसद कालीचरण सिंह, विधायक रामचंद्र सिंह और डीसी संदीप कुमार से सीधे की बात; सड़क, पुल, बिजली और पानी की समस्या दूर करने की मांग* महुआडांड़ (लातेहार) विकास के दावों के बीच महुआडांड़ प्रखंड की परहाटोली पंचायत अंतर्गत उदलखाड़ टोला, शाहपुर की बदहाली ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव के लोग आज भी सड़क, पुल, बिजली और पेयजल जैसी जरूरी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। समस्याओं से परेशान ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और नदी में जुटकर अपनी मांगों को सामने रखा। इस दौरान ग्रामीणों और बच्चों ने “सड़क नहीं तो वोट नहीं, बिजली नहीं तो वोट नहीं, पुल नहीं तो वोट नहीं” का नारा लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चतरा के सांसद कालीचरण सिंह, विधायक रामचंद्र सिंह और लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार से सीधे बातचीत कर गांव की समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने मांग की कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए। *नदी पार करने की मजबूरी, बच्चों के भविष्य पर सवाल* उदलखाड़ टोला में सड़क और पुल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। नदी पार करना उनकी मजबूरी बन जाता है। बरसात के दिनों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो जाती है। इससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों के दैनिक जीवन पर असर पड़ता है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और पुल किसी भी गांव के विकास की बुनियादी जरूरत हैं। इनके अभाव में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचना कठिन हो जाता है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने और नदी पर पुल की व्यवस्था करने के लिए आवश्यक पहल की जाए। *बिजली और पेयजल की समस्या से भी परेशान ग्रामीण* गांव में बिजली और पेयजल की समस्या ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि संबंधित विभाग गांव की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें और इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना बनाएं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी, तब तक गांव का समुचित विकास संभव नहीं है। इसलिए प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करना चाहिए। *सांसद, विधायक और डीसी से सीधी बातचीत* ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने सांसद कालीचरण सिंह, विधायक रामचंद्र सिंह तथा उपायुक्त संदीप कुमार से सीधे बातचीत कर अपनी मांगें रखीं। ग्रामीणों के अनुसार, बातचीत के दौरान समस्याओं को तत्काल प्रक्रिया में लाने की बात कही गई। अब ग्रामीण चाहते हैं कि संबंधित विभागों को निर्देश देकर गांव की स्थिति का आकलन कराया जाए और सड़क, पुल, बिजली तथा पेयजल की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों की मांग है कि उनकी समस्याओं को केवल आश्वासन तक सीमित न रखा जाए। प्रशासनिक स्तर पर पहल कर विकास कार्यों की दिशा में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *इन ग्रामीणों और शिक्षकों ने उठाई आवाज* गांव की समस्याओं को लेकर रामनाथ यादव, प्रशांत यादव, निकोदिम एक्का, शिव प्रसाद यादव, उद्देश यादव, शिव शंकर यादव, अरविंद यादव, संदीप यादव, ओम विकास यादव, अमित कोरवा, बिमल कोरवा, रामचंद्र यादव, दिलीप कुजूर, विनोद यादव, सुमरिता देवी और प्रभा तिर्की के नाम सामने आए हैं। विद्यालय की शिक्षिका बिमला खलखो का नाम भी उपलब्ध कराई गई सूची में शामिल है। *अब आश्वासन नहीं, धरातल पर विकास चाहिए* उदलखाड़ टोला के ग्रामीणों ने सांसद कालीचरण सिंह, विधायक रामचंद्र सिंह और उपायुक्त संदीप कुमार से विशेष अपील की है कि गांव में सड़क, पुल, बिजली और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए। सड़क नहीं तो वोट नहीं, बिजली नहीं तो वोट नहीं, पुल नहीं तो वोट नहीं” का नारा ग्रामीणों की नाराजगी और उनकी बुनियादी जरूरतों को दर्शाता है। अब देखना यह है कि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की मांग पर प्रशासन तथा जनप्रतिनिधि कब तक ठोस पहल करते हैं और गांव की बदहाल तस्वीर बदलने के लिए विकास कार्य कब शुरू होते हैं।3
- मनिका प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सह दुर्गापूजा के संरक्षक सुरेंद्र पासवान ने लोगों से अपील किया कि राम कथा में आप लोग जरूर पधारे उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन बराबर नहीं हो पाती है1
- दुद्धी में राम वनवास की लीला का मंचन,मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने राजा दशरथ से मांगे दो वरदान दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय तहसील परिसर में आयोजित ऐतिहासिक श्रीरामलीला में मंगलवार को प्रभु श्रीराम के वनवास प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। राजा दशरथ की व्यथा, माता सीता और लक्ष्मण का वनगमन तथा अयोध्यावासियों का वियोग देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो उठे। लीला में दिखाया गया कि श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियों के बीच मंथरा ने कैकेयी को भड़काया। मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे ,भरत को राजगद्दी देना और श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास देना। वचन का पालन करने के लिए बाध्य राजा दशरथ दुख से व्याकुल हो गए। पिता के वचन का सम्मान करते हुए प्रभु श्रीराम ने बिना विरोध वनवास स्वीकार कर लिया। माता सीता ने भी पति के साथ वन जाने का निश्चय किया। लक्ष्मण ने भाई की सेवा के लिए अयोध्या छोड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान उनकी पत्नी उर्मिला ने भी पति के निश्चय का सम्मान करते हुए उन्हें श्रीराम की सेवा में जाने का आशीर्वाद दिया। लक्ष्मण-उर्मिला के त्याग और प्रेम के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक किया। श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के वन की ओर प्रस्थान करते ही राजा दशरथ पुत्र वियोग से व्याकुल हो उठे। इस प्रसंग ने दर्शकों को गहराई तक भावुक कर दिया।श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि अगले दिन दशरथ मरण और भरत मनावन तथा श्रीराम केवट संवाद की लीला का भव्य मंचन किया जाएगा। लीला का संचालन और निर्देशन महंत देवेंद्र मिश्रा तथा व्यास विवेकानंद मिश्रा कर रहे हैं।4
- श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि के तीसरे दिन हुई मां की संध्या पूजा और आरती मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल, मां के दर्शन-पूजन में जुटे श्रद्धालु विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा की संध्या पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मां के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपनी श्रद्धा अर्पित की। धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित संध्या पूजा और आरती के दौरान मां दुर्गा की आराधना की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु मां की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि के दिनों में क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में भी मां की आराधना को लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। रिपोर्ट: जितेन्द्र प्रसाद भारत दृष्टि लाइव न्यूज़, विंढमगंज (सोनभद्र)3