Shuru
Apke Nagar Ki App…
एमपी के मंडला में गर्भवती गाय से दुष्कर्म करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक
Public shuru app madhyapradesh
एमपी के मंडला में गर्भवती गाय से दुष्कर्म करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बारात में गया परिवार, सूना घर बना निशाना—भैंस और पड़िया चोरी, जंगल में डेरा डाल खोज में जुटा कुशवाह समाज मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र अंतर्गत हथरिया पंचायत के राजघाटपुरा गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिसने ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांव के निवासी भूरे सिंह कुशवाहा अपने नाती की शादी में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ बारात में गए हुए थे। घर पूरी तरह सूना पड़ा था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने भैंस और पड़िया चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को गांव में शादी समारोह का माहौल था। परिवार के अधिकांश सदस्य बारात में शामिल थे, जबकि घर की महिलाएं पास में आयोजित खोइया कार्यक्रम में व्यस्त थीं। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया और करीब एक लाख रुपये कीमत की भैंस और पड़िया खोलकर ले गए। घटना का पता तब चला जब परिवार के सदस्य वापस लौटे और घर से पशु गायब मिले। चोरी की इस घटना के बाद कुशवाह समाज में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। समाज के लोगों ने इसे संगठित अपराध बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। समाज के नेता धारा सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण रुअर गांव के पास स्थित कपोरसन जंगल में डेरा डालकर चोरी हुए पशुओं की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पशु बरामद नहीं हो जाते, तब तक वे वहीं डटे रहेंगे। धारा सिंह कुशवाहा द्वारा जारी एक वीडियो में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में एक सक्रिय गिरोह काम कर रहा है, जो पहले पशु चोरी करता है और फिर उन्हें घने जंगलों में छिपा देता है। इसके बाद बिचौलियों के माध्यम से पशु मालिकों से संपर्क किया जाता है और फिरौती की मांग की जाती है। आरोप है कि बिचौलिए पशु मालिकों को डराते-धमकाते हैं, जिससे मजबूरी में लोग रकम देकर अपने पशु वापस लेने को मजबूर हो जाते हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर पशुओं की बरामदगी की जाए और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।1
- मुरैना के संजीवनी क्लिनिक में पानी की किल्लत, शौचालय बना पर बेकार — वार्डवासियों में नाराजगी 👇 मुरैना के पांचवी बटालियन स्थित वार्ड क्रमांक 42 में संचालित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक में मूलभूत सुविधाओं का अभाव सामने आया है। यहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि क्लिनिक में शौचालय का निर्माण किया गया है, लेकिन पानी की सुविधा न होने के कारण वह पूरी तरह अनुपयोगी बना हुआ है। स्थानीय वार्डवासियों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में ऐसी लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है, जहां मरीज इलाज के लिए आते हैं, वहीं उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। जब इस संबंध में डॉक्टर से बात की गई तो उनका कहना है कि इस समस्या की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं अब वार्डवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द क्लिनिक में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। कौन जिम्मेदार हैं ? #Morena #JPNews #HealthSystem #GroundReport #WaterCrisis #PublicIssue #MadhyaPradesh Collector Office Morena Dr Mohan Yadav1
- *"हम 2 से 77 पर पहुंचे थे और 77 से पूर्ण बहुमत की तरफ बढ़ेंगे। इस बार भाजपा यहां (पश्चिम बंगाल) पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है... अगर दीदी के गुंडे निकले, तो उन्हें चुनाव के दिन जनता के रोष का सामना करना होगा।"* श्री अनि प्रचंड बहुमत से लेकर महिला सुरक्षा तक, सुनिए श्री अमित शाह ने आज तक के साथ खास बातचीत में क्या कहा…1
- *भाजपा महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती है राजवीर सिंह राजावत* आज दिन 23 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रानू पाराशर, जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ शिवचरण कुशवाहा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रानू पाराशर ने कहा कि नारी शक्ति का घोर अपमान कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने किया है नारी शक्ति उन्हें कभी माफ नहीं करेगी भाजपा की मोदी सरकार महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती हैं, लेकिन विपक्षी दल एक जुट हो कर महिला आरक्षण पुरजोर विरोध कर रहे हैं और उन्होंने उसे बिल को पास नहीं होने दिया जहां पूरे भारत में महिलाओं की आधी आबादी है भाजपा सरकार देश की आधी आबादी को आरक्षण देकर उन्हें अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती है लेकिन महिला विरोधी मानसिकता वाले लोग, परिवार वादी पार्टी के लोग नहीं चाहते कि महिलाएं आगे बढ़े, भाजपा सरकार ने तो देश की प्रथम महिला होने का गौरव भी राष्ट्रपति मुर्मू को दिया है हमें ऐसी पार्टियों का विरोध करना होगा, मातृशक्ति विरोधी दलों से बहुत आक्रोशित है, इस अवसर पर भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, जिला मंत्री विजय त्यागी, बाचा राम बघेल, महिला मोर्चा जिला संयोजक कल्पना शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र घुरेया, सरानीखेड़ा मंडल प्रभारी नंदकिशोर शुक्ला, नेहा राघव, डॉ मनोज शर्मा, विनय परमार, कार्यालय प्रभारी बृजमोहन शर्मा, दीपचंद कुशवाहा, अनमोल बंसल, ऋतिक वर्मा, पंकज शर्मा, राहुल राणा, अनमोल बंसल, फैजल खान, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l1
- भाजपा महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती है - राजवीर सिंह राजावत धौलपुर । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रानू पाराशर, जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ शिवचरण कुशवाहा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया । प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रानू पाराशर ने कहा कि नारी शक्ति का घोर अपमान कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने किया है नारी शक्ति उन्हें कभी माफ नहीं करेगी भाजपा की मोदी सरकार महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती हैं, लेकिन विपक्षी दल एक जुट हो कर महिला आरक्षण पुरजोर विरोध कर रहे हैं और उन्होंने उसे बिल को पास नहीं होने दिया जहां पूरे भारत में महिलाओं की आधी आबादी है भाजपा सरकार देश की आधी आबादी को आरक्षण देकर उन्हें अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती है लेकिन महिला विरोधी मानसिकता वाले लोग, लोग महिलाएं आगे बढ़े,नहीं चाहते । हमें ऐसी पार्टियों का विरोध करना होगा। इस अवसर पर भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, जिला मंत्री विजय त्यागी, बाचाराम बघेल, महिला मोर्चा जिला संयोजक कल्पना शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया, नंदकिशोर शुक्ला, नेहा राघव, डॉ मनोज शर्मा, विनय परमार, बृजमोहन शर्मा, दीपचंद कुशवाहा अनमोल बंसल, ऋतिक वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l3
- धौलपुर । जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के दिशा निर्देशन में स्कूल वाहनों का संघन जांच अभियान शुरू किया है । जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि कई स्कूल संचालक अपने वाहनों की नियमित फिटनेस नहीं करवा रहे तथा यातायात नियमों की अव्हेलना कर रहे हैं । जिसके लिए विभाग की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है जिसमें परिवहन निरीक्षक प्रत्येक विद्यालय में जाकर वहां के वाहनों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय संचालकों को विभाग की ओर से समझाइश के बाद वाहनों को दुरुस्त करने के लिए समय दिया जा रहा है और उसके बाद भी यदि संचालक वाहनों को सही नहीं करते तो फिर ऐसे वाहनों को विभाग के द्वारा सीज कर दिया जाएगा । परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा निजी विद्यालयों की बसों का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें कई विद्यालयों की बसों की स्थिति काफी दयनीय है । बसों की फिटनेस नहीं है ऐसे में अभिभावक ऐसे विद्यालयों में जहां बसो की नियमित फिटनेस नहीं हो रही । ऐसी बसों में अपने बच्चों को परिवहन करने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि फिलहाल समझाइश करके 5 दिन का समय दिया गया है अगर 5 दिन में विद्यालय अपनी बसों को दुरुस्त नहीं करता तो विद्यालय की बसों को सीज किया जाएगा तथा विद्यालय के विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र दिया जाएगा ।1
- Post by Public shuru app madhyapradesh1
- मुरैना अंबाह में नगर की समस्याओं से परेशान पार्षद ने नगर सीएमओ को पहनाई चूड़ियां, सीएमओ ने चूड़ियां पहनने से किया इंकार तो शर्ट में अंदर डाल दी चूड़ियों का डब्बा,, दरअसल अंबाह नगर पालिका परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार एवं नगर में गंदगी एवं जल भराव की समस्या को लेकर बाहर क्रमांक 6 के पार्षद दिनेश तोमर ने नगर पालिका में दो दिन से सीएमओ साबिर कौसर का इंतजार कर रहे थे जब दो दिन बाद साबिर कौशल नगर पालिका ऑफिस पहुंचे तो पार्षद ने उन्हें चूड़ियां बीट कर दी और कहा कि आपसे कोई काम नहीं हो पाएगा इसलिए आप चूड़ियां पहन लीजिए और ऑफिस में बैठिए जब सीएमओ ने चूड़ियां पहनने से इनकार किया और हाथ में चूड़ियां नहीं लिए तो गुस्सा है पार्षद ने चूड़ियों का डिब्बा उनकी शर्ट में डाल दिया और कहा कि आराम से अब पहन लीजिएगा आखिरकार लगातार नगर में जन्म प्रतिनिधियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है समस्या को लेकर पहले तो जनता आंदोलन करती थी लेकिन अब जन्म प्रतिनिधि भी अधिकारियों के खिलाफ और प्रदर्शन कर रहे हैं देखना होगा इस मामले में आखिरकार अब और क्या नया रंग आता है2
- जिस प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब दिया, उसी को आतंकवादी कहना राजनीतिक दिवालियापन की पराकाष्ठा है। र ऐसे घिनौने आरोप साफ दर्शाते हैं कि कांग्रेस के लिए देशहित नहीं, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ मायने रखता है। देश की जनता सब देख रही है और जवाब देना जानती है।1