Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंत्री जी फंस गए ? पूरी वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें .. https://youtu.be/Nr-paLJ_bjM?si=-_E20GwHbd3dEQO9
User7232
मंत्री जी फंस गए ? पूरी वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें .. https://youtu.be/Nr-paLJ_bjM?si=-_E20GwHbd3dEQO9
- User9113Samalkha, Panipat👏on 15 December
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बेरी रेललाईन का कार्य जारी है। 2027 तक इस रेललाईन के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के तहत प्रशासन की ओर से भी संबधित कंपनियों को कार्य करने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। वहीं, भानुपल्ली-बेरी रेललाईन कार्य के तहत सोमवार को इस रेललाईन के तहत निर्माणाधीन आपाताकालीन टनल का ईटी-7 व ईटी-8 एस्केप टनल ब्रेकथ्रू हो गई। करीब साढ़े किलोमीटर लंबी टनल का 750 मीटर हिस्सा एक छोर से दूसरे छोर पर मिल गया। भानुपल्ली-बेरी रेललाईन के निर्माण कार्य में इस बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार रेल विकास निगम लिमिटेड के पैकेज नंबर-3 में एस्केप टनल ईटी-7 को ईटी-8 से सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया। यह कार्य निर्माण कंपनी मैक्सा इंफ्रा इंडिया लिमिटेड द्वारा पूरा किया गया। इस एस्केप टनल का कार्य गत अगस्त 2025 में शुरू हुआ था। करीब आठ माह बाद यह कार्य पूरा किया गया है। हालांकि अभी तक साढ़े छह किलोमीटर लंबी टनल का महज साढ़े सात सौ मीटर हिस्सा ही आपस में जुड़ा है। मेन टनल ब्रेकथ्रू होने के लिए अभी समय लगेगा। बताया जा रहा है कि यह एस्केप टनल करीब छह माह पहले भी तैयार हो सकती थी, लेकिन टनल पर आबादी होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से कार्य किया गया। ब्लास्टिंग को लेकर भी प्रतिबंध रहा। अन्य कारण भी इसमें सामने आए। लेकिन फिर भी कंपनी की ओर से प्रयास किए गए कि जल्द ही इन कार्य को पूरा किया जाए। कंपनी अधिकारियों की मानें तो यह साढ़े छह किलोमीटर लंबी टनल आपात परिस्थितियों के लिए बनाई जा रही है। मेन टनल के कार्य को लेकर अभी लंबा समय लग सकता है। लेकिन प्रारंभिक चरण में एस्केप टनल को आपस में जोड़ा गया है। इस निर्माण कार्य के तहत आगामी दो माह में अन्य टनल भी ब्रेकथ्रू करने का लक्ष्य कंपनी की ओर से निर्धारित किया गया है। उधर, एस्केप टनल ब्रेकथ्रू के उपलक्ष्य में परियोजना स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना की गई। जिसका नेतृत्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर हितेश जायसवाल ने किया। इस मौके पर कंपनी के सीईओ विक्रम सिंह चौहान, जनरल मैनेजर मुरलीधर राव, प्रोजेक्ट सेफ्टी मैनेजर आलोक रौशन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कामगारों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा। इस ब्रेकथ्रू से परियोजना के निर्माण कार्य में गति आने के साथ-साथ क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है। बॉक्स: भानुपल्ली-बेरी रेललाईन कार्य के तहत सोमवार को निर्माणाधीन आपाताकालीन टनल का ईटी-7 व ईटी-8 एस्केप टनल ब्रेकथ्रू हो गई। करीब साढ़े किलोमीटर लंबी टनल का 750 मीटर हिस्सा एक छोर से दूसरे छोर पर मिल गया। जल्द ही इस टनल के कार्य को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस एस्केप टनल को ब्रेकथ्रू करने में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रयास सफल रहे हैं। हितेश जायसवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर बॉक्स: बता दें कि भानुपल्ली-बेरी निर्माणाधीन रेलवे परियोजना के तहत निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने को लेकर कार्य जारी है। सुरंग, पुल, ट्रैक और अन्य निर्माण कार्य जारी हैं। 2027 के अंत तक इस कार्य को पूरा करने लक्ष्य रखा गया है। नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के कोट तुन्नु से लेकर बिलासपुर सदर के भराड़ी तक रेलवे परियोजना निर्माणाधीन है।2
- Post by Salman Khan1
- Post by IndiaNews 9Live1
- बताया जा रहा है कि लड़कियों पर गुब्बारा फेंकने/फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- अगर आप भी मां शाकुंभरी देवी के दर्शन के लिए आ रहे हैं, तो ज़रा सेहत को लेकर हो जाइए सावधान।"1
- पाकिस्तान, लाहौर में अमेरिकी दूतावास में लगाई आग, अब कोई ठिकाना नहीं बचेगा!1
- Post by IndiaNews 9Live1
- ⚠️ गांव में भेड़िए का आतंक: सावधानी बरतें! ⚠️ गांव में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक आदमखोर भेड़िए ने अचानक हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण डरे-सहमे हुए हैं। 😨🐾 प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है, लेकिन जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आती, आप सभी से निवेदन है कि: 🏠 शाम ढलते ही घरों के दरवाजे बंद कर लें। 🔦 रात में अकेले बाहर निकलने से बचें और साथ में टॉर्च या लाठी जरूर रखें। 👶 बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। 📢 किसी भी संदिग्ध हलचल पर तुरंत शोर मचाएं और ग्रामीणों को इकट्ठा करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! अपनों की सुरक्षा के लिए इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। 🙏🛡️ 1
- सहारनपुर। जनपद के देवबन्द थाना क्षेत्र में आज देर रात चैकिंग के दौरान पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली लगने से वांछित गौकश घायल हो गया। जिसे गिरफ़्तार कर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस काबिंग कर रही है। वीडियो:- जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी2