Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्री श्याम कल झज्जर शहर में श्री खाटू श्याम मंदिर से ध्वजा शोभा यात्रा बड़ी धूम धाम से निकली गई और पूरे शहर का चक्कर लगा कर शोभा यात्रा मंदिर में ही समाप्त हुई ध्वजा शोभा यात्रा में झज्जर वासियों के साथ साथ गांवों के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया और शोभा यात्रा को चार चांद लगाए {{ 1/3/2026 }} 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
Radhe Radhe
जय श्री श्याम कल झज्जर शहर में श्री खाटू श्याम मंदिर से ध्वजा शोभा यात्रा बड़ी धूम धाम से निकली गई और पूरे शहर का चक्कर लगा कर शोभा यात्रा मंदिर में ही समाप्त हुई ध्वजा शोभा यात्रा में झज्जर वासियों के साथ साथ गांवों के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया और शोभा यात्रा को चार चांद लगाए {{ 1/3/2026 }} 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
- Radhe RadheJhajjar, Haryanaजय श्री श्याम हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा 🙏🙏4 hrs ago
More news from Haryana and nearby areas
- Post by Radhe Radhe1
- द्वारका क्षेत्र में इस वक्त तेजी से सड़कों का काम चल रहा है। लगभग सभी बड़ी और मुख्य सड़कों रिपेयर किया जा रहा है। इनमें द्वारका सेक्टर 14, सेक्टर 13, सेक्टर 16, सेक्टर 17 जैसे क्षेत्र शामिल है। वही गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर 16B के साइड सर्विस लेन का भी काम तेजी चल रहा है। और ये सड़क भी बनकर तैयार हो गई है।1
- सत जीन्दा कल्याणा महाविद्यालय, कलानौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सांसद व काॅलेज गवर्निंग बाॅडी के अध्यक्ष शादी लाल बत्रा मुख्य अतिथि व सचिव महेन्द्र कुमार खुराना व वेद प्रकाश बत्रा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की । प्रातः सत्र में वालंटियर्स ने महाविद्यालय के आसपास स्वच्छता अभियान चलाते हुए सफाई की। इस दौरान वालंटियर्स ने स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया। स्वंयसेविकाओं ने काॅलेज परिसर में सुन्दर रंगोली बनाकर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मानसा राय और डाॅ. उमेश कुमार ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर वालंटियर्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुन्दर प्रस्तुती भी दी, जिसे सभी ने बहुत सराहा। इस दौरान वालटियर्स खुशी व इशान ने शिविर से जुडे़ अपने अनुभव भी सांझा किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शादी लाल बत्रा ने अपने संबोधन में वालंटियर्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा का वास्तविक अनुभव प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से विद्यार्थियों में अनुशासन, समय पालन, सहयोग व नेतृत्व गुणों का समुचित विकास होता है। श्री महेन्द्र कुमार खुराना ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का संदेश दिया। श्रीमती उर्मिला दलाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और इकाई के प्रभारी, कार्यक्रम अधिकारियों और वालंटियर्स की मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने बोलते हुए कहा कि वालटियर्स ने इस शिविर से जो शिक्षा ग्रहण कि उसे अपने जीवन में धारण करे । कार्यक्रम के अन्त में डाॅ. मानसा राय व डाॅ. उमेश कुमार ने प्रबन्धन समिति के सभी पदाधिकारियों , प्राचार्य डाॅ. नरेश कुमार दुआ , टीचिंग व नाॅन टिचिंग के सदस्यों मीडिया समूह व ग्राम प्रशासन का आभार व्यक्त किया और शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।4
- उप संपादक सुनील दुबे की रिपोर्ट अयोध्या जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कोषागार अयोध्या का विस्तृत निरीक्षण किया।उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह द्वारा नवीनीकृत कराए गए अभिलेखागार का लोकार्पण किया। इसके साथ ही, डबल लॉक और सिंगल लॉक का भी निरीक्षण किया और कर्मचारियों के कार्यों जैसे बिल पास करना, पीएलए अकाउंट्स, पुरानी और नई पेंशन भुगतान प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने कोषागार की साफ-सफाई और कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए एक पौधा भी लगाया। इस अवसर पर कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- Post by Surender Khurana1
- 01 March 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News #01_March_2026_Haryana_news #Today_01_March_2026_Haryana_news 01 March 2026 Haryana samachar ...more1
- ख़ामेनेई की मौत पर दुख जताने के लिए इमाम स्क्वायर पर इकट्ठा हुए ईरानी, खामेनेई और टीम का आखिरी वीडियो, ईरान में करो या मरो की नौबत, ईरानी औरतें सड़कों पर जश्न मना रही हैं—बिना बाल ढके, महिला न्यूज़ एंकर ने चीखते हुए अमेरिका को धमकाया और कश्मीर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- *सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न* अमेठी जनपद के जामों ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी कान्वेंट स्कूल में 13वां वार्षिक सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। यह उमारमण चेरी टेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य ट्रस्टी कुंवरअक्षय प्रताप सिंह "गोपाल भैया"और कुंवरानी मधुरिमा सिंह के देखरेख में आज विवाह सम्पन्न हुआ। बारात का स्वागत कस्बे में सर्वप्रथम व्यापारियों द्वारा माला पहनाकर किया गया। जिसमें नरेंद्र सिंह, पवन सोनी, विनोद शुक्ला, संतोष सिंह, पप्पू गुप्ता, रोहित बारी आदि व्यापारियों ने सभी दूल्हों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद बारात सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी कान्वेंट स्कूल के मुख्य द्वार पर पहुंची। वहां गोपाल भैया, शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ ०अनिल सिंह,बेबी सिंह, रामेंद्र सिंह ,दीपक सिंह आदि सभी दूल्हों को माला पहनाकर स्वागत किया। आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुंवर अक्षय प्रताप सिंह "गोपाल भैया " कुंवरानी मधुरिमा सिंह,देवांशी सिंह (बड़ी बेबी राजा) व अरण्य प्रताप सिंह (बाबा राजा) उपस्थित रहे। विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में डा०अनिल सिंह, भूपेंद्र शुक्ला कमिश्नर,लल्लन मिश्रा, राकेश प्रताप सिंह,रवी सिंह चौहान हाथरस ,नफीस अहमद,गुड्डू मिश्रा प्रधान, संदीप सिंह, रावेंद्र श्रीवास्तव जे०ई०, राजेंद्र शुक्ला, गुड्डू सिंह अढ़नपुर,नितिन मिश्रा, रमेश मिश्रा,सुधाकर श्रीवास्तव, मोहन सिंह, मनोज कुमार सिंह,लोकेश प्रताप सिंह, पंकज सिंह,मृणेंद्र प्रताप सिंह, डॉ अनिल मिश्रा आदि थे। जिला संवाददाता ओम नारायण मिश्रा अमेठी1