logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्टेट हाईवे 5A-1 बनी जानलेवा,एक-एक फीट गहरे गड्ढों से गुजरना हुआ मुश्किल नारायनपुर, मीरजापुर। पूर्वांचल के सर्वाधिक व्यस्ततम मार्गों में शामिल स्टेट हाईवे 5A-1 की नारायनपुर में हालत इन दिनों बद से बद्तर हो गई है।सड़क पर जगह-जगह बने एक-एक फीट गहरे विशाल गड्ढे वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। हालत यह है कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे भारत के नक्शे जैसी आकृति लेते नजर आ रहे हैं।इस महत्वपूर्ण मार्ग से प्रतिदिन भारी संख्या में छोटे-बड़े और मालवाहक वाहन गुजरते हैं, लेकिन बदहाल सड़क के कारण आवागमन बेहद कठिन और जोखिमपूर्ण हो गया है। बरसात के मौसम में सड़क का स्थायी निर्माण अथवा मरम्मत संभव न होने की बात कही जा सकती है, लेकिन पांच-सात ट्रक गिट्टी डालकर इन बड़े गड्ढों को भरकर मार्ग को अस्थायी रूप से आवागमन योग्य बनाया जा सकता है।मीरजापुर जिले की पांचों विधानसभा सीटों और लोकसभा सीट पर सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि होने के साथ ही जिले में कई मंत्री भी हैं। इसके बावजूद इतने महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे की यह दुर्दशा लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बनी हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली के लिए संबंधित विभाग और शासन-प्रशासन तो जिम्मेदार हैं ही,लेकिन जिले के जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी भी कम नहीं है,जो इतनी गंभीर समस्या के बावजूद मूकदर्शक बने हुए हैं।वाहन चालकों का कहना है कि टोल टैक्स देने में जितनी परेशानी नहीं होती, उससे कहीं अधिक परेशानी इस जर्जर सड़क से गुजरने में होती है। लोगों ने मांग की है कि जब सड़क चलने लायक नहीं है तो टोल वसूली पर भी विचार किया जाना चाहिए। *अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह ने कहा कि जब तक स्टेट हाईवे 5A-1 का निर्माण और समुचित मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक हाजीपुर एवं अहरौरा स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली बंद की जानी चाहिए।

5 hrs ago
user_Rakesh Kumar jaago news
Rakesh Kumar jaago news
मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

स्टेट हाईवे 5A-1 बनी जानलेवा,एक-एक फीट गहरे गड्ढों से गुजरना हुआ मुश्किल नारायनपुर, मीरजापुर। पूर्वांचल के सर्वाधिक व्यस्ततम मार्गों में शामिल स्टेट हाईवे 5A-1 की नारायनपुर में हालत इन दिनों बद से बद्तर हो गई है।सड़क पर जगह-जगह बने एक-एक फीट गहरे विशाल गड्ढे वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। हालत यह है कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे भारत के नक्शे जैसी आकृति लेते नजर आ रहे हैं।इस महत्वपूर्ण मार्ग से प्रतिदिन भारी संख्या में छोटे-बड़े और मालवाहक वाहन गुजरते हैं, लेकिन बदहाल सड़क के कारण आवागमन बेहद कठिन और जोखिमपूर्ण हो गया है। बरसात के मौसम

में सड़क का स्थायी निर्माण अथवा मरम्मत संभव न होने की बात कही जा सकती है, लेकिन पांच-सात ट्रक गिट्टी डालकर इन बड़े गड्ढों को भरकर मार्ग को अस्थायी रूप से आवागमन योग्य बनाया जा सकता है।मीरजापुर जिले की पांचों विधानसभा सीटों और लोकसभा सीट पर सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि होने के साथ ही जिले में कई मंत्री भी हैं। इसके बावजूद इतने महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे की यह दुर्दशा लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बनी हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली के लिए संबंधित विभाग और शासन-प्रशासन तो जिम्मेदार हैं ही,लेकिन जिले के जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी भी

कम नहीं है,जो इतनी गंभीर समस्या के बावजूद मूकदर्शक बने हुए हैं।वाहन चालकों का कहना है कि टोल टैक्स देने में जितनी परेशानी नहीं होती, उससे कहीं अधिक परेशानी इस जर्जर सड़क से गुजरने में होती है। लोगों ने मांग की है कि जब सड़क चलने लायक नहीं है तो टोल वसूली पर भी विचार किया जाना चाहिए। *अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह ने कहा कि जब तक स्टेट हाईवे 5A-1 का निर्माण और समुचित मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक हाजीपुर एवं अहरौरा स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली बंद की जानी चाहिए।

  • user_Rakesh Kumar jaago news
    Rakesh Kumar jaago news
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश
    👌
    3 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Mirzapur: बाल-बाल बचें लोग, घर-गृहस्थी का सामान हुआ नष्ट  बारिश का कहर, गहरी नींद में सोया था परिवार, ढ़ह गया मकान मीरजापुर। जिले के हलिया विकास खंड क्षेत्र में बारिश का कहर जारी है। आलम यह है कि जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाने के साथ इंसानों के साथ ही साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हो उठें है। वहीं दूसरी ओर मकानों के गिरने का भी सिलसिला जारी है। मंगलवार की देर रात क्षेत्र के अमदह गांव निवासी विनय कुमार पुत्र मोहन लाल का कच्चा मकान ढ़ह गया जिसकी जद में आकर घर गृहस्थी का सारा सामान जहां नष्ट हो गया है वहीं उनके सामने रहने खाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। परिजनों के मुताबिक संयोग अच्छा रहा है कि कोई चपेट में नहीं आया है अन्यथा एक बड़ा हादसा होने से कोई टाल नहीं सकता था।
    1
    Mirzapur: बाल-बाल बचें लोग, घर-गृहस्थी का सामान हुआ नष्ट 
बारिश का कहर, गहरी नींद में सोया था परिवार, ढ़ह गया मकान
मीरजापुर। जिले के हलिया विकास खंड क्षेत्र में बारिश का कहर जारी है। आलम यह है कि जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाने के साथ इंसानों के साथ ही साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हो उठें है। वहीं दूसरी ओर मकानों के गिरने का भी सिलसिला जारी है। मंगलवार की देर रात क्षेत्र के अमदह गांव निवासी विनय कुमार पुत्र मोहन लाल का कच्चा मकान ढ़ह गया जिसकी जद में आकर घर गृहस्थी का सारा सामान जहां नष्ट हो गया है वहीं उनके सामने रहने खाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। परिजनों के मुताबिक संयोग अच्छा रहा है कि कोई चपेट में नहीं आया है अन्यथा एक बड़ा हादसा होने से कोई टाल नहीं सकता था।
    user_Santosh dev giri
    Santosh dev giri
    Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मीरजापुर में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, विभिन्न मामलों का होगा निस्तारण, दो लाख निपटारे करने का लक्ष्य- जनपद न्यायाधीश
    1
    मीरजापुर में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, विभिन्न मामलों का होगा निस्तारण, दो लाख निपटारे करने का लक्ष्य- जनपद न्यायाधीश
    user_"नित्यवार्ता"
    "नित्यवार्ता"
    Newspaper publisher Mirzapur, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • होटल में बकाया मांगने पर तोड़फोड़ का आरोप पुलिस से की शिकायत होटल में बकाया मांगने पर तोड़फोड़ का आरोप पुलिस से की शिकायत
    1
    होटल में बकाया मांगने पर तोड़फोड़ का आरोप पुलिस से की शिकायत
होटल में बकाया मांगने पर तोड़फोड़ का आरोप पुलिस से की शिकायत
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Ravindra Kumar Dhamoli
    1
    Post by Ravindra Kumar Dhamoli
    user_Ravindra Kumar Dhamoli
    Ravindra Kumar Dhamoli
    लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भदोही में गेहूं लदा ट्रक पलटने से मची अफरातफरी कारण जानकर चौंक जाएंगे आप *भदोही में गेहूं लदा ट्रक पलटने से मची अफरातफरी* *कारण जानकर चौंक जाएंगे आप...* *सामने आ सकता है लाखों का घोटाला...* *सुनिए ट्रक चालक का हैरान कर देने वाला बयान...* *भदोही जनपद से बड़ी और धमाकेदार खबर*
    1
    भदोही में गेहूं लदा ट्रक पलटने से मची अफरातफरी
कारण जानकर चौंक जाएंगे आप
*भदोही में गेहूं लदा ट्रक पलटने से मची अफरातफरी*
*कारण जानकर चौंक जाएंगे आप...*
*सामने आ सकता है लाखों का घोटाला...*
*सुनिए ट्रक चालक का हैरान कर देने वाला बयान...*
*भदोही जनपद से बड़ी और धमाकेदार खबर*
    user_VARTAMAN KRANTI news 24
    VARTAMAN KRANTI news 24
    News Anchor भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत वाराणसी।राजातालाब थाना क्षेत्र के मरूई गांव निवासी विनोद अपनी पत्नी लालती देवी के साथ रक्षा बंधन के अवसर पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमनी गांव स्थित ससुराल गए थे। जहां से दो दिन बाद विनोद मोटरसाइकिल से अपने घर मरूई लौट रहे थे। इसी दौरान खजुरी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए थे हादसे में उनका पैर कई जगह से टूट गया था जबकि सिर में भी गंभीर चोटें आईं थी घटना की जानकारी विनोद ने फोन कर अपनी पत्नी लालती देवी को दी। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल विनोद को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान विनोद की हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले के पड़ताल में जुटी हुई है
    1
    तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
वाराणसी।राजातालाब थाना क्षेत्र के मरूई गांव निवासी विनोद अपनी पत्नी लालती देवी के साथ रक्षा बंधन के अवसर पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमनी गांव स्थित ससुराल गए थे। जहां से दो दिन बाद विनोद मोटरसाइकिल से अपने घर मरूई लौट रहे थे। इसी दौरान खजुरी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए थे  हादसे में उनका पैर कई जगह से टूट गया था जबकि सिर में भी गंभीर चोटें आईं थी घटना की जानकारी विनोद ने फोन कर अपनी पत्नी लालती देवी को दी। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल विनोद को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए।
ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान विनोद की हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले के पड़ताल में जुटी हुई है
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विन्ध्याचल: दर्शनार्थी से जेबकतरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के रुपये व बाइक बरामद।
    1
    विन्ध्याचल: दर्शनार्थी से जेबकतरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के रुपये व बाइक बरामद।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कुएं में गिरी भैंस, मेजा फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला सुरक्षित कुएं में गिरी भैंस, मेजा फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला सुरक्षित मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के परानीपुर पश्चिम टोला में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पुराने कुएं में भैंस गिर गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की तत्परता से भैंस को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परानीपुर पश्चिम टोला निवासी रेवती रमन यादव पुत्र स्वर्गीय मगरू यादव की भैंस रोज की तरह चरने के लिए घर से निकली थी। गांव के बाहर स्थित एक पुराने और जर्जर कुएं के पास हरा चारा देखकर भैंस उसकी ओर बढ़ गई और असंतुलित होकर अचानक गहरे कुएं में जा गिरी। भैंस के गिरने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो कुएं के अंदर भैंस छटपटा रही थी। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने बिना देर किए मेजा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही मेजा फायर स्टेशन से टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति का जायजा लिया। कुआं काफी पुराना और गहरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। टीम ने कुएं के चारों ओर रस्सी और सीढ़ी के सहारे मोर्चा संभाला। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए भैंस को बांधकर सुरक्षित रूप से कुएं से बाहर निकाल लिया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में मेजा फायर ब्रिगेड के प्रभारी सिया सरन सिंह के नेतृत्व में फायर कर्मी गंगाराम यादव, गिरजेश, रणजीत चौहान और देवेंद्र दुबे शामिल रहे। सभी ने टीम वर्क और साहस का परिचय दिया। उपस्थित ग्रामीणों में इंद्रेश यादव, आकाश शुक्ला, विक्रम यादव मदन पटेल मंजेश यादव दीपक सिंह गिरिजा यादव आकाश पटेल सहित कोई लोग मौजूद रहे भैंस के सकुशल बाहर निकलते ही पशु पालक रेवती रमन यादव और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और फायर ब्रिगेड टीम की सराहना की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में मौजूद ऐसे पुराने और खुले कुओं को या तो बंद कराया जाए या उनके चारों ओर बाउंड्री बनाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    4
    कुएं में गिरी भैंस, मेजा फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला सुरक्षित
कुएं में गिरी भैंस, मेजा फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला सुरक्षित
मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के परानीपुर पश्चिम टोला में गुरुवार  को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पुराने कुएं में भैंस गिर गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की तत्परता से भैंस को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परानीपुर पश्चिम टोला निवासी रेवती रमन यादव पुत्र स्वर्गीय मगरू यादव की भैंस रोज की तरह चरने के लिए घर से निकली थी। गांव के बाहर स्थित एक पुराने और जर्जर कुएं के पास हरा चारा देखकर भैंस उसकी ओर बढ़ गई और असंतुलित होकर अचानक गहरे कुएं में जा गिरी। भैंस के गिरने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो कुएं के अंदर भैंस छटपटा रही थी।
घटना की सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने बिना देर किए मेजा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही मेजा फायर स्टेशन से टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति का जायजा लिया। कुआं काफी पुराना और गहरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। टीम ने कुएं के चारों ओर रस्सी और सीढ़ी के सहारे मोर्चा संभाला। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए भैंस को बांधकर सुरक्षित रूप से कुएं से बाहर निकाल लिया।
इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में मेजा फायर ब्रिगेड के प्रभारी सिया सरन सिंह के नेतृत्व में फायर कर्मी गंगाराम यादव, गिरजेश, रणजीत चौहान और देवेंद्र दुबे शामिल रहे। सभी ने टीम वर्क और साहस का परिचय दिया। उपस्थित ग्रामीणों में इंद्रेश यादव, आकाश शुक्ला, विक्रम यादव मदन पटेल मंजेश यादव दीपक सिंह गिरिजा यादव आकाश पटेल सहित कोई लोग मौजूद रहे
भैंस के सकुशल बाहर निकलते ही पशु पालक रेवती रमन यादव और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और फायर ब्रिगेड टीम की सराहना की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में मौजूद ऐसे पुराने और खुले कुओं को या तो बंद कराया जाए या उनके चारों ओर बाउंड्री बनाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    Artist Meja, Prayagraj•
    18 min ago
  • कर्नाटक: स्कूल की छत गिरी 6 छात्र हुए घायल कर्नाटक के बागलकोट जिले के मुगलोली टांडा स्थित सरकारी स्कूल में क्लास के दौरान छत का कंक्रीट हिस्सा अचानक गिर गया. मलबा सीधे बेंचों पर बैठे छात्रों पर गिरा, जिससे 9 बच्चे घायल हो गए.
    1
    कर्नाटक: स्कूल की छत गिरी 6 छात्र हुए घायल 
कर्नाटक के बागलकोट जिले के
मुगलोली टांडा स्थित सरकारी स्कूल में क्लास के दौरान छत का कंक्रीट हिस्सा अचानक गिर गया. मलबा सीधे बेंचों पर बैठे छात्रों पर गिरा, जिससे 9 बच्चे घायल हो गए.
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    35 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.