Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ravindra Kumar Dhamoli
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Ravindra Kumar Dhamoli1
- कुएं में गिरी भैंस, मेजा फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला सुरक्षित कुएं में गिरी भैंस, मेजा फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला सुरक्षित मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के परानीपुर पश्चिम टोला में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पुराने कुएं में भैंस गिर गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की तत्परता से भैंस को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परानीपुर पश्चिम टोला निवासी रेवती रमन यादव पुत्र स्वर्गीय मगरू यादव की भैंस रोज की तरह चरने के लिए घर से निकली थी। गांव के बाहर स्थित एक पुराने और जर्जर कुएं के पास हरा चारा देखकर भैंस उसकी ओर बढ़ गई और असंतुलित होकर अचानक गहरे कुएं में जा गिरी। भैंस के गिरने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो कुएं के अंदर भैंस छटपटा रही थी। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने बिना देर किए मेजा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही मेजा फायर स्टेशन से टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति का जायजा लिया। कुआं काफी पुराना और गहरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। टीम ने कुएं के चारों ओर रस्सी और सीढ़ी के सहारे मोर्चा संभाला। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए भैंस को बांधकर सुरक्षित रूप से कुएं से बाहर निकाल लिया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में मेजा फायर ब्रिगेड के प्रभारी सिया सरन सिंह के नेतृत्व में फायर कर्मी गंगाराम यादव, गिरजेश, रणजीत चौहान और देवेंद्र दुबे शामिल रहे। सभी ने टीम वर्क और साहस का परिचय दिया। उपस्थित ग्रामीणों में इंद्रेश यादव, आकाश शुक्ला, विक्रम यादव मदन पटेल मंजेश यादव दीपक सिंह गिरिजा यादव आकाश पटेल सहित कोई लोग मौजूद रहे भैंस के सकुशल बाहर निकलते ही पशु पालक रेवती रमन यादव और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और फायर ब्रिगेड टीम की सराहना की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में मौजूद ऐसे पुराने और खुले कुओं को या तो बंद कराया जाए या उनके चारों ओर बाउंड्री बनाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।4
- कांटी में अनोखा कारनामा सरकारी अस्पताल बना गौशाला मरीज गायक टहल रहे पसु पुछने पर बोले कर्मचारी अधिकारी जाने *बड़ी खबर: जसरा/ कांटी* खंड विकास कार्यालय की बड़ी लापरवाही: कांटी का सरकारी अस्पताल बना गौशाला - गौशाला की दयनीय स्थिति, बगल में अस्पताल में मवेशियों का जमावड़ा प्रयागराज / जसरा योगी सरकार एक तरफ गौवंश के संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जसरा ब्लॉक के कांटी में सरकारी अस्पताल को ही गौशाला बना दिया गया है।सरकारी अस्पताल में मरीजों की जगह गाय-बैल बंधे हैं और गौशाला की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है।खंड विकास कार्यालय जसरा के अंतर्गत आने वाली कांटी की सरकारी गौशाला की स्थिति इतनी खराब है कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उसके बगल में स्थित सरकारी अस्पताल की बिल्डिंग में ही गौवंश को शिफ्ट कर दिया गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि - अस्पताल बना गौशाला जहां मरीजों का इलाज होना चाहिए, वहां भूसा, गोबर और मवेशी बंधे हैं। अस्पताल पूरी तरह से गौशाला में तब्दील हो गया है अधिक गौवंश होने पर बाहर निकाला जा रहा अस्पताल में क्षमता से ज्यादा गौवंश होने पर उन्हें जबरन बाहर निकाला जा रहा है, जिससे मवेशी सड़कों पर भटक रहे हैं।दयनीय स्थिति गौशाला में उचित व्यवस्था नही है साफ-सफाई मवेशी भूख-प्यास से तड़प रहे हैं।कर्मचारियों का जवाब अधिकारी जाने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से इस बारे में पूछा गया कि सरकारी अस्पताल को गौशाला क्यों बनाया गया और मवेशियों को बाहर क्यों निकाला जा रहा है, तो उनका टाल-मटोल भरा जवाब था हमें नहीं पता, अधिकारी जाने, ऊपर से आदेश है। इससे साफ है कि ब्लॉक स्तर के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं और सरकारी संपत्ति का मनमाने तरीके से उपयोग कर रहे हैं।ग्रामीणों में आक्रोश कांटी के ग्रामीणों ने DM प्रयागराज, CDO और BDO बारा से मांग की है कि तत्काल मामले की जांच कराई जाए, अस्पताल को मवेशियों से मुक्त कराकर वहां फिर से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराई जाएं और दोष अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।1
- कर्नाटक: स्कूल की छत गिरी, विडियो वायरल 6 छात्र हुए घायल...कर्नाटक के बागलकोट जिले के मुगलोली टांडा स्थित सरकारी स्कूल में क्लास के दौरान छत का कंक्रीट हिस्सा अचानक गिर गया. मलबा सीधे बेंचों पर बैठे छात्रों पर गिरा, जिससे 9 बच्चे घायल हो गए. कर्नाटक: स्कूल की छत गिरी, विडियो वायरल 6 छात्र हुए घायल...कर्नाटक के बागलकोट जिले के मुगलोली टांडा स्थित सरकारी स्कूल में क्लास के दौरान छत का कंक्रीट हिस्सा अचानक गिर गया. मलबा सीधे बेंचों पर बैठे छात्रों पर गिरा, जिससे 9 बच्चे घायल हो गए. देखिए वीडियो - कर्नाटक वाले कह रहे कि यहां कांग्रेस की सरकार है तो क्या आम आदमी पार्टी और सीजेपी वालों, हमारे राज्य में स्कूलों का निरीक्षण नही करोगे......1
- मथुरा जाने से पहले सीएम योगी का बयान.. सेल्फी वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर पोस्ट मथुरा जाने से पहले सीएम योगी का बयान..1
- मिर्ज़ापुर: एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, कटरा कोतवाली में 37 वाहन सीज।1
- मिर्ज़ापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: बिना नंबर प्लेट व फर्जी नंबर वाली 37 दोपहिया गाड़ियां सीज, अपराधियों पर कसा शिकंजा मिर्ज़ापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: बिना नंबर प्लेट व फर्जी नंबर वाली 37 दोपहिया गाड़ियां सीज, अपराधियों पर कसा शिकंजा जनपद मिर्ज़ापुर में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर और सीओ ट्रैफिक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िले में दोपहिया वाहनों से होने वाले अपराधों पर रोक लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिकारी ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि आपराधिक घटनाओं में प्रयुक्त होने वाली दोपहिया गाड़ियों में नंबर प्लेट नहीं होती या फिर गलत और फर्जी नंबर प्लेट लगी होती है। नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे वाहनों के खिलाफ ज़िले भर में जगह-जगह नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत पिछले 24 घंटों में 37 गाड़ियों को सीज किया गया है और उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही सीओ ट्रैफिक अमित कुमार ने मिर्ज़ापुर निवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी गाड़ियों में निर्धारित स्थान पर ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगवाएं और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने नागरिकों से एक सुरक्षित शहर और बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। #mirzapurnews #mirzapurpolice #Mirzapurpro #mirzapurbreaking1
- गंडक का रौद्र रूप नेपाल में आई भीषण बाढ़ का पानी बिहार की नदियों में उत्तर आया है।यह कटान गंडक नदी किनारे बसे चंपारण के गांवों का है। गंडक में मकान समा रहे हैं। गंडक का रौद्र रूप नेपाल में आई भीषण बाढ़ का पानी बिहार की नदियों में उत्तर आया है।यह कटान गंडक नदी किनारे बसे चंपारण के गांवों का है। गंडक में मकान समा रहे हैं।1