Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिर्ज़ापुर: एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, कटरा कोतवाली में 37 वाहन सीज।
मेट्रो संदेश न्यूज़
मिर्ज़ापुर: एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, कटरा कोतवाली में 37 वाहन सीज।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Mirzapur: बाल-बाल बचें लोग, घर-गृहस्थी का सामान हुआ नष्ट बारिश का कहर, गहरी नींद में सोया था परिवार, ढ़ह गया मकान मीरजापुर। जिले के हलिया विकास खंड क्षेत्र में बारिश का कहर जारी है। आलम यह है कि जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाने के साथ इंसानों के साथ ही साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हो उठें है। वहीं दूसरी ओर मकानों के गिरने का भी सिलसिला जारी है। मंगलवार की देर रात क्षेत्र के अमदह गांव निवासी विनय कुमार पुत्र मोहन लाल का कच्चा मकान ढ़ह गया जिसकी जद में आकर घर गृहस्थी का सारा सामान जहां नष्ट हो गया है वहीं उनके सामने रहने खाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। परिजनों के मुताबिक संयोग अच्छा रहा है कि कोई चपेट में नहीं आया है अन्यथा एक बड़ा हादसा होने से कोई टाल नहीं सकता था।1
- मीरजापुर में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, विभिन्न मामलों का होगा निस्तारण, दो लाख निपटारे करने का लक्ष्य- जनपद न्यायाधीश1
- होटल में बकाया मांगने पर तोड़फोड़ का आरोप पुलिस से की शिकायत होटल में बकाया मांगने पर तोड़फोड़ का आरोप पुलिस से की शिकायत1
- Post by Ravindra Kumar Dhamoli1
- भदोही में गेहूं लदा ट्रक पलटने से मची अफरातफरी कारण जानकर चौंक जाएंगे आप *भदोही में गेहूं लदा ट्रक पलटने से मची अफरातफरी* *कारण जानकर चौंक जाएंगे आप...* *सामने आ सकता है लाखों का घोटाला...* *सुनिए ट्रक चालक का हैरान कर देने वाला बयान...* *भदोही जनपद से बड़ी और धमाकेदार खबर*1
- तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत वाराणसी।राजातालाब थाना क्षेत्र के मरूई गांव निवासी विनोद अपनी पत्नी लालती देवी के साथ रक्षा बंधन के अवसर पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमनी गांव स्थित ससुराल गए थे। जहां से दो दिन बाद विनोद मोटरसाइकिल से अपने घर मरूई लौट रहे थे। इसी दौरान खजुरी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए थे हादसे में उनका पैर कई जगह से टूट गया था जबकि सिर में भी गंभीर चोटें आईं थी घटना की जानकारी विनोद ने फोन कर अपनी पत्नी लालती देवी को दी। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल विनोद को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान विनोद की हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले के पड़ताल में जुटी हुई है1
- विन्ध्याचल: दर्शनार्थी से जेबकतरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के रुपये व बाइक बरामद।1
- अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के विरोध में 30 सितंबर को धरना, किसान संगठन ने दी चेतावनी जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी वाराणसी/डोभी। राष्ट्रीय राजमार्ग-233 वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर ढेरही, बलरामगंज स्थित टोल प्लाजा को लेकर पूर्वांचल किसान संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन का आरोप है कि टोल प्लाजा से करीब दो किलोमीटर आगे तक हाईवे का निर्माण अधूरा होने के बावजूद वाहन चालकों से टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। पूर्वांचल किसान संगठन की ओर से जिलाधिकारी वाराणसी को ज्ञापन देकर 30 सितंबर 2026 को ढेरही टोल प्लाजा पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। संगठन ने प्रशासन को 15 सितंबर तक कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है। संगठन का दावा है कि ढेरही टोल प्लाजा और अधूरे हाईवे को लेकर पहले भी 21 फरवरी 2024, 15 सितंबर 2024 और 23 मार्च 2025 को धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है। संगठन के मुताबिक पूर्व में अधिकारियों की मौजूदगी में स्थलीय निरीक्षण भी हुआ था, जिसमें टोल प्लाजा से आगे सड़क निर्माण अधूरा पाए जाने का दावा किया गया। ज्ञापन में चोलापुर, केराकत और डोभी क्षेत्र के स्थानीय निजी एवं व्यावसायिक वाहनों को टोल से राहत देने की मांग की गई है। साथ ही जौनपुर जनपद में अधूरे बताए जा रहे करीब 16 किलोमीटर हाईवे पर भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित कर नो-एंट्री लागू करने की मांग उठाई गई है। पूर्वांचल किसान संगठन ने हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के लंबित मुआवजे और अन्य वैधानिक देयों का भुगतान कराने की भी मांग की है। संगठन का कहना है कि किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बावजूद उन्हें उसी मार्ग से आवागमन के लिए टोल देना पड़ रहा है। ज्ञापन में रामगढ़, केराकत, जौनपुर में प्रस्तावित टोल प्लाजा का भी हवाला देते हुए ढेरही, बलरामगंज में टोल प्लाजा स्थापित किए जाने पर सवाल उठाए गए हैं। संगठन के अजीत सिंह डोभी ने कहा कि मामला केवल टोल वसूली तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों, ग्रामीणों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा एवं आर्थिक हितों से जुड़ा है। 15 सितंबर तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर 30 सितंबर को ढेरही टोल प्लाजा पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।1
- गंडक का रौद्र रूप नेपाल में आई भीषण बाढ़ का पानी बिहार की नदियों में उत्तर आया है।यह कटान गंडक नदी किनारे बसे चंपारण के गांवों का है। गंडक में मकान समा रहे हैं। गंडक का रौद्र रूप नेपाल में आई भीषण बाढ़ का पानी बिहार की नदियों में उत्तर आया है।यह कटान गंडक नदी किनारे बसे चंपारण के गांवों का है। गंडक में मकान समा रहे हैं।1