अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के विरोध में 30 सितंबर को धरना, किसान संगठन ने दी चेतावनी जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी वाराणसी/डोभी। राष्ट्रीय राजमार्ग-233 वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर ढेरही, बलरामगंज स्थित टोल प्लाजा को लेकर पूर्वांचल किसान संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन का आरोप है कि टोल प्लाजा से करीब दो किलोमीटर आगे तक हाईवे का निर्माण अधूरा होने के बावजूद वाहन चालकों से टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। पूर्वांचल किसान संगठन की ओर से जिलाधिकारी वाराणसी को ज्ञापन देकर 30 सितंबर 2026 को ढेरही टोल प्लाजा पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। संगठन ने प्रशासन को 15 सितंबर तक कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है। संगठन का दावा है कि ढेरही टोल प्लाजा और अधूरे हाईवे को लेकर पहले भी 21 फरवरी 2024, 15 सितंबर 2024 और 23 मार्च 2025 को धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है। संगठन के मुताबिक पूर्व में अधिकारियों की मौजूदगी में स्थलीय निरीक्षण भी हुआ था, जिसमें टोल प्लाजा से आगे सड़क निर्माण अधूरा पाए जाने का दावा किया गया। ज्ञापन में चोलापुर, केराकत और डोभी क्षेत्र के स्थानीय निजी एवं व्यावसायिक वाहनों को टोल से राहत देने की मांग की गई है। साथ ही जौनपुर जनपद में अधूरे बताए जा रहे करीब 16 किलोमीटर हाईवे पर भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित कर नो-एंट्री लागू करने की मांग उठाई गई है। पूर्वांचल किसान संगठन ने हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के लंबित मुआवजे और अन्य वैधानिक देयों का भुगतान कराने की भी मांग की है। संगठन का कहना है कि किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बावजूद उन्हें उसी मार्ग से आवागमन के लिए टोल देना पड़ रहा है। ज्ञापन में रामगढ़, केराकत, जौनपुर में प्रस्तावित टोल प्लाजा का भी हवाला देते हुए ढेरही, बलरामगंज में टोल प्लाजा स्थापित किए जाने पर सवाल उठाए गए हैं। संगठन के अजीत सिंह डोभी ने कहा कि मामला केवल टोल वसूली तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों, ग्रामीणों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा एवं आर्थिक हितों से जुड़ा है। 15 सितंबर तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर 30 सितंबर को ढेरही टोल प्लाजा पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

- नारी शक्ति मिशन के तहत छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा के दिए टिप्स1
- कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लगातार एक हफ्ते से पानी बरसने से व्यापारियों में निराशा एवं मायूसी ब्रेकिंग न्यूज़ जन्माष्टमी चार दिनों से पानी बरसने से व्यापारिक निराशा और माँयुष है व्यापार मंडल के संरक्षक डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा ने कहा कि सोच समझकर खरीदारी कर रहे हैं मार्केट में से महिलाओं के नहाने से फर्क पड़ा है व्यापारी नेता डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया सौरभ न्यूज़ इस साल पानी की वजह से व्यापार नहीं हो पाया4
- धानापुर मुख्य सड़क पर बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से लोग परेशान, धरने की चेतावनी न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चन्दौली क्षेत्र चहनिया कस्बे के धानापुर मार्ग पर बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे बच्चे अंधेरे में पढ़ने को मजबूर हैं, वहीं व्यापारी भी परेशान हैं। लोगों ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बिजली विभाग के जेई सुभाष यादव ने जल्द से जल्द समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया। लोगों ने बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।मौके पर मौजूद रहे व्यापर मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव अखिलेश अग्रहरि अजय सिंह गोलू चौहान अजीत सिंह सोनू चौहान व अन्य व्यापारी गढ़1
- तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत वाराणसी।राजातालाब थाना क्षेत्र के मरूई गांव निवासी विनोद अपनी पत्नी लालती देवी के साथ रक्षा बंधन के अवसर पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमनी गांव स्थित ससुराल गए थे। जहां से दो दिन बाद विनोद मोटरसाइकिल से अपने घर मरूई लौट रहे थे। इसी दौरान खजुरी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए थे हादसे में उनका पैर कई जगह से टूट गया था जबकि सिर में भी गंभीर चोटें आईं थी घटना की जानकारी विनोद ने फोन कर अपनी पत्नी लालती देवी को दी। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल विनोद को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान विनोद की हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले के पड़ताल में जुटी हुई है1
- जल जमाव से रास्ता बाधित है लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यह खबर नहीं बस्ती महमूदपुर वार्ड नंबर6की है लगभग एक हफ्ता 10 दिन से बारिश हो रही है और बारिश का पानी इतना रुका हुआ है कि घुटनों तक भरा हुआ है लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है यहां के सभासद राजकुमार कनौजिया को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है कि पानी निकालने का व्यवस्था किया जाए जल जमाव के कारण पानी में आने-जाने से लोगों को तरह-तरह की बीमारियां हो रही है पानी निकासी की अगर व्यवस्था नहीं की गई तो महामारी का यह बीमारी रूप ले सकता है1
- वाराणसी भेलुपुर खोजवा महादेव मंदिर लाला छट उमड़ी भीड़ की वाराणसी: भेलूपुर खोजवा के महादेव मंदिर में ललिता छठ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ वाराणसी के भेलूपुर-खोजवा क्षेत्र स्थित महादेव मंदिर में ललिता छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव का दर्शन-पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही।1
- अवैध खनन पर चौबेपुर पुलिस और खनन विभाग सख्त, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रामपुर ढाब गांव में सरकारी भूमि से कथित अवैध मिट्टी खनन के मामले में पुलिस और खनन विभाग ने कार्रवाई की है। खान निरीक्षक की तहरीर पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खनन एवं राजस्व विभाग की टीम ने शिकायत के बाद लेखपाल के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान आराजी संख्या 189 में, जिसे राजस्व अभिलेखों में सरकारी भूमि के रूप में दर्ज बताया गया है, मिट्टी खनन किए जाने की बात सामने आई। निरीक्षण में करीब 150 घनमीटर मिट्टी के अवैध खनन का उल्लेख किया गया है। तहरीर के अनुसार, सरकारी मिट्टी का खनन कर उसे बेचने का आरोप है। मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 4/21 तथा उपखनिज परिहार नियमावली की संबंधित धाराओं के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने सुजीत यादव, आदित्य निषाद उर्फ साहब, कपिलदेव यादव, धनंजय यादव और रमेश उर्फ प्रकाश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार जांच की जा रही है। वहीं, चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में पिछले एक माह के दौरान अवैध खनन के खिलाफ कई कार्रवाई की गई हैं। पुलिस द्वारा कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़े जाने और अवैध खनन के मामलों में एफआईआर दर्ज किए जाने से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में कार्रवाई का संदेश गया है।1
- सर्किट हाउस में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह का जोरदार स्वागत1
- कर्नाटक: स्कूल की छत गिरी 6 छात्र हुए घायल कर्नाटक के बागलकोट जिले के मुगलोली टांडा स्थित सरकारी स्कूल में क्लास के दौरान छत का कंक्रीट हिस्सा अचानक गिर गया. मलबा सीधे बेंचों पर बैठे छात्रों पर गिरा, जिससे 9 बच्चे घायल हो गए.1