अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। पूर्व राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में एकजुट हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक 15 सूत्रीय ज्ञापन अयोध्या के जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को सौंपा और अपनी समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के हित में बिल्कुल नहीं है। यदि अमेरिकी कृषि उपज और डेयरी उत्पाद भारतीय बाजारों में बिकेंगे, तो इससे भारतीय किसानों की कमर टूट जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी उत्पादों पर भारत सरकार द्वारा कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा, जिससे सरकार को भी कोई आर्थिक फायदा नहीं होगा और इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। किसानों ने इस डील को रद्द करने के साथ-साथ सभी फसलों पर एमएसपी लागू करने, गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करने, स्मार्ट मीटर न लगाने और निजीकरण वापस लेने जैसी अपनी 15 प्रमुख मांगें रखीं। इस प्रदर्शन में सूर्यनाथ वर्मा, राम गणेश मौर्य, फरीद अहमद, रविंद्र मौर्य, संतोष वर्मा एडवोकेट, जितेंद्र कुमार, सुनील पाल, मस्तराम वर्मा, राजेंद्र वर्मा और बजरंगी मौर्य सहित कई दर्जन कार्यकर्ता शामिल रहे।
अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। पूर्व राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में एकजुट हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक 15 सूत्रीय ज्ञापन अयोध्या के जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को सौंपा और अपनी समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए घनश्याम
वर्मा ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के हित में बिल्कुल नहीं है। यदि अमेरिकी कृषि उपज और डेयरी उत्पाद भारतीय बाजारों में बिकेंगे, तो इससे भारतीय किसानों की कमर टूट जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी उत्पादों पर भारत सरकार द्वारा कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा, जिससे सरकार को भी कोई आर्थिक फायदा नहीं होगा और इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। किसानों ने
इस डील को रद्द करने के साथ-साथ सभी फसलों पर एमएसपी लागू करने, गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करने, स्मार्ट मीटर न लगाने और निजीकरण वापस लेने जैसी अपनी 15 प्रमुख मांगें रखीं। इस प्रदर्शन में सूर्यनाथ वर्मा, राम गणेश मौर्य, फरीद अहमद, रविंद्र मौर्य, संतोष वर्मा एडवोकेट, जितेंद्र कुमार, सुनील पाल, मस्तराम वर्मा, राजेंद्र वर्मा और बजरंगी मौर्य सहित कई दर्जन कार्यकर्ता शामिल रहे।
- दिल्ली में छात्र आंदोलन के समर्थन में पहुंचेंगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव को पुलिस ने कस्टडी में लिया बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या ब्रेकिंग अयोध्या।ल्ली में छात्र आंदोलन के समर्थन में पहुंचे अखिलेश यादव और डिंपल यादव को पुलिस ने कस्टडी में लिया। कस्टडी की खबर के बाद अयोध्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को गैरकानूनी बताया। सपा नेताओं ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक मांगों को दबाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार विरोध की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार पर हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया गया। सपा नेताओं ने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का पूरा हक है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। सपा ने चेतावनी दी कि यदि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन जारी रहा तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। Byte - जयशंकर पांडे पूर्व विधायक.2
- नीट विवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए सपा प्रमुख ने जिम्मेदार मंत्री के तुरंत इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में जिम्मेदारी तय की जाए और संबंधित मंत्री फौरन अपना पद छोड़ें। इसके साथ ही सपा प्रमुख ने नीट परीक्षा से प्रभावित छात्रों की सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया है।1
- दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार रात अयोध्या के सिविल लाइन क्षेत्र में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा की मांग उठाई और अपना कड़ा विरोध जताया।1
- समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडेय ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने नौजवानों पर लाठीचार्ज करने और आंसू गैस के गोले दागने की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। पवन पांडेय ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग विश्वगुरु बनना चाहते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाओं के साथ देश कभी विश्वगुरु नहीं बन सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे युवाओं की बात सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना बिल्कुल उचित नहीं है। सरकार को युवाओं की समस्याओं का समाधान लाठी-गोले के बजाय बातचीत और संवाद के माध्यम से करना चाहिए। सपा नेता के इस बयान के बाद जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं काफी तेज हो गई हैं। इस मामले में विपक्ष लगातार सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है, जबकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।1
- कांग्रेस नेता शैलेंद्र कोरी ने कहा है कि जनमत की सरकार इस प्रकार आंदोलन पर सख्त कदम नहीं उठाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह 'एवं की सरकार' है, जिसने दिल्ली में छात्रों पर बर्बरता का कदम उठाया है।1
- अयोध्या के बीकापुर तहसील क्षेत्र के खिदिरपुर चौरे बाजार में कोटेदार की मनमानी और दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ के सरकारी राशन की दुकान के कोटेदार भागचंद पर आरोप है कि उसने एक लाभार्थी का अंगूठा लगवाने के बावजूद उसे राशन देने से साफ इनकार कर दिया। इस अन्याय का विरोध करने और मौके पर खबर की कवरेज करने पहुंचे स्थानीय पत्रकार भानु प्रताप प्रजापति के साथ कोटेदार ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। कोटेदार की इस हरकत से ग्रामीणों और मीडियाकर्मियों में भारी रोष है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के दर्जनों पत्रकारों ने एकजुट होकर उपजिलाधिकारी बीकापुर संतोष कुमार को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा है। पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोष सिद्ध होने पर कोटेदार का लाइसेंस निरस्त करने और पत्रकार को धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाने के लिए बाध्य होंगे। वहीं, एसडीएम ने इस गंभीर मामले की जांच कराकर न्याय करने का आश्वासन दिया है।1
- अयोध्या मे देह व्यापार का बड़ा खुलासा बड़ी देवकाली पर प्रसासन के मिली भगत से वहा के लोग फल फूल रहे है1