वाराणसी के मलदहिया चौराहे का मामला; खुफिया एजेंसियों ने भी की पूछताछ, तेज आवाज वाले साइलेंसर के चलते बाइक सीज सोशल मीडिया पर 'रील' का भूत: बुर्का पहनकर घूम रहे थे 12वीं के दो छात्र, पुलिस ने पकड़ा तो खुला प्रैंक का सच! वाराणसी: सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने का खुमार किस कदर युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसकी बानगी वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में देखने को मिली। मलदहिया चौराहे पर बुर्का पहनकर प्रैंक रील बनाने निकले कक्षा 12 के दो छात्रों को पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी और भीड़ की स्थिति बन गई, लेकिन पूछताछ में सच सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। क्या है पूरा मामला? सिगरा थाना पुलिस मलदहिया चौराहे पर शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान एक यामाहा बाइक (UP 65 FF 0716) पर सवार दो युवक गुजरते दिखाई दिए। बाइक पर पीछे बैठा युवक काले रंग का नकाब (बुर्का) पहने हुआ था और आंखों पर चश्मा लगा रखा था। संदिग्ध हुलिया देखकर पुलिस ने तुरंत बाइक रुकवा ली। बुर्के में युवक को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस दोनों को तत्काल हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में निकला 'रील' कनेक्शन थाने लाकर जब गहनता से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों युवक कोई अपराधी नहीं, बल्कि स्कूली छात्र हैं: आसाद अंसारी (निवासी: एसआरएसएम स्कूल के सामने, थाना शिवपुर) मिजान अहमद / इरशाद अहमद (निवासी: औरंगाबाद लहानपुरा, थाना लक्सा) दोनों युवकों ने बताया कि वे कक्षा 12वीं में पढ़ते हैं और प्रैंक (मजाकिया) रील व वीडियो शूटिंग करने के लिए इमलिया घाट जा रहे थे। खुफिया एजेंसियां भी रहीं सतर्क, परिजनों को बुलाया गया संवेदनशील मामला होने के कारण एसीपी चेतगंज और इंटेलिजेंस (LIU) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दोनों छात्रों से काफी देर तक पूछताछ की। जांच के दौरान छात्रों के पास से कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई। पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। हालांकि, बाइक में मॉडिफाइड (तेज आवाज वाला) साइलेंसर लगा होने के कारण वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया है। दोनों छात्रों के परिजनों को थाने बुलाकर काउंसिलिंग की जा रही है।

- रात्रि में बिजली कटौती से भड़का आक्रोश उपकेंद्र पर जुटे कस्बावासी उमस भरी गर्मी में बेहाल लोगों ने देर रात किया हंगामा अधिकारियों को बुलाने की मांग न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां उमस भरी गर्मी के बीच रात्रि में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान कस्बावासियों का बुधवार की देर रात धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित लोग चहनियां बिजली उपकेंद्र पर पहुंच गए और जमकर हंगामा करते हुए अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। हालांकि, एसएसओ ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कस्बावासियों का आरोप है कि धानापुर से आने वाली मेन सप्लाई में रात के समय बार-बार कटौती की जा रही है। प्रतिदिन रात करीब 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सप्लाई बाधित रहती है। इसके बाद भी मेन सप्लाई में कटौती जारी रहने से लोगों को भीषण उमस में रात गुजारनी पड़ रही है। दिन में तेज धूप और रात में उमस के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है कस्बावासियों का कहना है कि दिनभर काम करने के बाद लोग रात में घर पहुंचकर आराम करना चाहते हैं, लेकिन बिजली कटौती के कारण न तो चैन मिल रहा है और न ही रात में ठीक से नींद हो पा रही है। लगातार हो रही कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गुरुवार की सुबह सेवड़ी के पास 33 हजार वोल्ट की लाइन का जंफर उड़ने और इंसुलेटर पंचर होने के कारण बिजली आपूर्ति करीब साढ़े तीन घंटे बाधित रही। सुबह करीब सात बजे गायब हुई सप्लाई साढ़े दस बजे के बाद बहाल हो सकी। कस्बावासियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से रात के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद धानापुर से आने वाली मेन सप्लाई में रात में कटौती की जा रही है। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से रात्रिकालीन कटौती बंद कराने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- स्पेन से ग्रहण का अद्भुत नज़ारा 🔥* दोपहर को हुईं रात... पूरा स्पेन उतरा सड़कों पे * सूर्य ग्रहण की वजह से हुईं ये अद्भुत घटना1
- हाथों में तिरंगा लेकर गांव में निकले बच्चे, हर घर तिरंगा लगाने की अपील1
- चंदौली सकलडीहा तहसील पर सुपरमार्केट दुकान का फीता काटकर किया उद्घाटन विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव1
- बिजली कटौती से आक्रोशित कस्बावासियों का उपकेंद्र पर हंगामा जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान चहनिया कस्बावासियों का धैर्य बुधवार की देर रात जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों और व्यापारियों ने चहनिया बिजली उपकेंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि धानापुर से आने वाली मुख्य बिजली आपूर्ति में रात के समय कई बार अकारण कटौती की जा रही है। उनका कहना है कि प्रतिदिन रात करीब 9:30 बजे से 11:30 बजे तक बिजली काट दी जाती है। इसके बाद भी पूरी रात रुक-रुककर कटौती का सिलसिला जारी रहता है। दिन में तेज धूप और रात में उमस के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बुधवार की रात बिजली कटने के बाद उमस से परेशान कस्बावासी एकजुट होकर देर रात बिजली उपकेंद्र पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। लोगों ने सवाल उठाया कि प्रदेश सरकार के रात में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश के बावजूद कटौती क्यों की जा रही है। हंगामे की सूचना पर मौजूद एसएसओ ने लोगों को काफी समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, गुरुवार सुबह करीब सात बजे सेवड़ी के पास 33 केवी लाइन का जम्पर उड़ने और इंसुलेटर पंक्चर होने से तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते सुबह सात बजे से करीब 10:30 बजे तक लगभग साढ़े तीन घंटे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह बिजली न रहने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनभर मेहनत-मजदूरी और काम करने के बाद लोग रात में आराम करने घर लौटते हैं, लेकिन उसी समय बिजली कटौती होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बिजली विभाग से नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में बिजली निगम के जेई सुभाष यादव ने बताया कि भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण कभी-कभी लाइन में तकनीकी खराबी आ जाती है, जिससे आपूर्ति बाधित होती है। गुरुवार सुबह सेवड़ी के पास 33 केवी लाइन का जम्पर उड़ने और इंसुलेटर पंक्चर होने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को लगाकर खराबी दूर करा दी गई। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुरूप बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है और रात के समय अकारण कटौती न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।1
- डीपीआरसी नियामताबाद में जनपद स्तरीय पंच सम्मेलन का आयोजन तिरंगा यात्रा ने दिया देशभक्ति का संदेश न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट नियामताबाद। आज डीपीआरसी नियामताबाद सभागार में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’, ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘देश के सम्मान में’ कार्यक्रम के अंतर्गत वीबीजी राम जी (VBG RAMG) जनपद स्तरीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों ने सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि चंद्र मोहन गर्ग, आर. जगत साईं, श्रम रोजगार उपायुक्त रविंद्र कुमार चतुर्वेदी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह को भी अतिथि के रूप में सम्मिलित उपस्थित रहे मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधायक रमेश जायसवाल ने अपने संबोधन में देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के सम्मान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उनके ओजस्वी संबोधन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में उत्साह भर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगे को सलामी दी। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम में पहुंचे भूतपूर्व सैनिकों एवं छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। जनपद स्तरीय पंच सम्मेलन के संबंध में श्रम रोजगार उपायुक्त रविंद्र कुमार चतुर्वेदी ने उपस्थित लोगों को योजना एवं उसके उद्देश्यों की जानकारी दी। वहीं विभिन्न ब्लॉकों से आए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अनिल तिवारी,एडीपीआरओ राजेश कुमार सिंह,सलाहकार आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव,बीडीओ शशिकांत त्रिपाठी,बीडीओ जावेद अख्तर,एपीओ सुरेंद्र कुमार,डीपीएम सौरभ सिंह, पवन जी,मनोज कुमार यादव,धर्मेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी,जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं,भूतपूर्व सैनिक एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे सभी की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं देश की एकता का संदेश दिया गया।1
- '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है और आजम खान को गृह मंत्री बनाना है' रामपुर पहुंचे शिवपाल यादव का बड़ा बयान1
- कोरौता बाजार से 100 मी अन्दर और कोरौता रेलवे फाटक से 1 कोरौता बाजार से 100 मी अन्दर और कोरौता रेलवे फाटक से 100 मी पहले PWD रोड अत्यधिक रूप से खराब जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और गंभीर बीमारी होने का डर बना रहता है1