logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राघोपुर में गंगा की तेज धार में मजदूरों से भरी नाव पलटी, 18 में 6 लापता; SDRF का रेस्क्यू जारी भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक प्रखंड के राघोपुर इलाके में बुधवार को गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया। तटबंध की मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य में लगे मजदूरों को लेकर जा रही नाव गंगा की तेज धारा के बीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, नाव पर कुल 18 मजदूर सवार थे। नाव पलटने के बाद 12 मजदूर किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि करीब छह मजदूरों के लापता होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लापता मजदूरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव के पलटते ही मजदूरों को गंगा की तेज धार में अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है। प्रशासन की टीम गोताखोरों और मोटरबोट की मदद से नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इधर, बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राघोपुर तटबंध की मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य में लगे मजदूरों के नाव सहित गंगा नदी में डूबने की सूचना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता से जुटने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि SDRF/NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा लापता मजदूरों की तलाश लगातार जारी है। उन्होंने प्रभावित मजदूरों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी लापता श्रमिकों के जल्द सकुशल मिलने की प्रार्थना की है। फिलहाल गंगा की तेज धारा के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन की नजर लापता मजदूरों की तलाश पर टिकी हुई है। हादसे को लेकर इलाके में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है।

14 hrs ago
user_Sushil rajak
Sushil rajak
जगदीशपुर, भागलपुर, बिहार•
14 hrs ago

राघोपुर में गंगा की तेज धार में मजदूरों से भरी नाव पलटी, 18 में 6 लापता; SDRF का रेस्क्यू जारी भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक प्रखंड के राघोपुर इलाके में बुधवार को गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया। तटबंध की मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य में लगे मजदूरों को लेकर जा रही नाव गंगा की तेज धारा के बीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, नाव पर कुल 18 मजदूर सवार थे। नाव पलटने के बाद 12 मजदूर किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि करीब छह मजदूरों के लापता होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लापता मजदूरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव के पलटते ही मजदूरों को गंगा की तेज धार में अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है। प्रशासन की टीम गोताखोरों और मोटरबोट की मदद से नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इधर, बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राघोपुर तटबंध की मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य में लगे मजदूरों के नाव सहित गंगा नदी में डूबने की सूचना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता से जुटने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि SDRF/NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा लापता मजदूरों की तलाश लगातार जारी है। उन्होंने प्रभावित मजदूरों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी लापता श्रमिकों के जल्द सकुशल मिलने की प्रार्थना की है। फिलहाल गंगा की तेज धारा के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन की नजर लापता मजदूरों की तलाश पर टिकी हुई है। हादसे को लेकर इलाके में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है।

More news from बिहार and nearby areas
  • नाथनगर में नेशनल ऑप्टिकल का उद्घाटन, उचित कीमत पर मिलेंगे हर तरह के चश्मे भागलपुर जिले के नाथनगर स्थित पिपरपांती में नेशनल ऑप्टिकल का विधिवत उद्घाटन नगर निगम वार्ड संख्या-11 की पार्षद सविता देवी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों एवं दुकान संचालकों ने पार्षद का स्वागत किया। नेशनल ऑप्टिकल के खुलने से अब नाथनगर और आसपास के लोगों को चश्मे के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां उचित कीमत पर विभिन्न प्रकार के चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। दुकान में ग्राहकों की जरूरत और पसंद के अनुसार अलग-अलग डिजाइन एवं रेंज के चश्मे उपलब्ध रहने की बात कही गई है। दुकान संचालक ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के चश्मे उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी जरूरत के अनुसार सेवा देने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी नेशनल ऑप्टिकल के शुभारंभ पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया।
    1
    नाथनगर में नेशनल ऑप्टिकल का उद्घाटन, उचित कीमत पर मिलेंगे हर तरह के चश्मे
भागलपुर जिले के नाथनगर स्थित पिपरपांती में नेशनल ऑप्टिकल का विधिवत उद्घाटन नगर निगम वार्ड संख्या-11 की पार्षद सविता देवी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों एवं दुकान संचालकों ने पार्षद का स्वागत किया।
नेशनल ऑप्टिकल के खुलने से अब नाथनगर और आसपास के लोगों को चश्मे के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां उचित कीमत पर विभिन्न प्रकार के चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। दुकान में ग्राहकों की जरूरत और पसंद के अनुसार अलग-अलग डिजाइन एवं रेंज के चश्मे उपलब्ध रहने की बात कही गई है।
दुकान संचालक ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के चश्मे उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी जरूरत के अनुसार सेवा देने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी नेशनल ऑप्टिकल के शुभारंभ पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया।
    user_Sushil rajak
    Sushil rajak
    जगदीशपुर, भागलपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • Bhagalpur News | राघोपुर में गंगा की तेज धारा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, वायरल हुआ हादसे का वीडियो भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत राघोपुर इलाके में बुधवार को गंगा नदी की तेज धारा में मजदूरों से भरी नाव पलटने की घटना सामने आई है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ताजा मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नाव पर तटबंध मरम्मत और कटावरोधी कार्य में लगे मजदूर सवार थे। जानकारी के मुताबिक, राघोपुर क्षेत्र में तटबंध टूटने के बाद उसे दुरुस्त करने का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों को लेकर जा रही नाव गंगा की तेज धारा की चपेट में आकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। नाव पर सवार कई मजदूरों ने नदी में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नाव पर 21 मजदूर सवार थे, जिनमें से 19 मजदूर सुरक्षित निकल आए हैं, जबकि 2 मजदूर अभी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, अलग-अलग शुरुआती रिपोर्टों में नाव पर सवार लोगों और लापता लोगों की संख्या अलग-अलग बताई गई है। इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी भी अपुष्ट संख्या या मौत की खबर को आधिकारिक पुष्टि के बिना साझा करने से बचना चाहिए। उपलब्ध ताजा रिपोर्टों में फिलहाल दो लोगों के लापता होने और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहने की जानकारी प्रमुख रूप से सामने आई है। कैमरामैन के साथ, अमर भागलपुर
    1
    Bhagalpur News | राघोपुर में गंगा की तेज धारा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, वायरल हुआ हादसे का वीडियो
भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत राघोपुर इलाके में बुधवार को गंगा नदी की तेज धारा में मजदूरों से भरी नाव पलटने की घटना सामने आई है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ताजा मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नाव पर तटबंध मरम्मत और कटावरोधी कार्य में लगे मजदूर सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, राघोपुर क्षेत्र में तटबंध टूटने के बाद उसे दुरुस्त करने का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों को लेकर जा रही नाव गंगा की तेज धारा की चपेट में आकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। नाव पर सवार कई मजदूरों ने नदी में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नाव पर 21 मजदूर सवार थे, जिनमें से 19 मजदूर सुरक्षित निकल आए हैं, जबकि 2 मजदूर अभी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
हालांकि, अलग-अलग शुरुआती रिपोर्टों में नाव पर सवार लोगों और लापता लोगों की संख्या अलग-अलग बताई गई है। इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी भी अपुष्ट संख्या या मौत की खबर को आधिकारिक पुष्टि के बिना साझा करने से बचना चाहिए। उपलब्ध ताजा रिपोर्टों में फिलहाल दो लोगों के लापता होने और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहने की जानकारी प्रमुख रूप से सामने आई है।
कैमरामैन के साथ, अमर भागलपुर
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • भागलपुर के ममलखा में मंडराया बाढ़ का खतरा, गांव के मुहाने तक पहुंचा गंगा का पानी
    1
    भागलपुर के ममलखा में मंडराया बाढ़ का खतरा, गांव के मुहाने तक पहुंचा गंगा का पानी
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    7 hrs ago
  • नवगछिया के राघोपुर में अनियंत्रित होकर नाव पलटी राहत और बचाव कार्य जारी 22 मजदूर और बालू की बोरियां से भरी थी नाव पानी का बहाव तेज था जिससे नाव अनियंत्रित हुई अब रेस्क्यू कार्य जा रही है#explorenna
    1
    नवगछिया के राघोपुर में अनियंत्रित होकर नाव पलटी राहत और बचाव कार्य जारी
22 मजदूर और बालू की बोरियां से भरी थी नाव पानी का बहाव तेज था जिससे नाव अनियंत्रित हुई अब रेस्क्यू कार्य जा रही है#explorenna
    user_Explore Naugachia
    Explore Naugachia
    Content Creator (YouTuber) नवगछिया, भागलपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • हर हर महादेव 🙏एक ओर वीडियो वायरल 💕बोल बम से जबरदस्ती बिस्तर छीना जा रहा है नमामि गंगे घाट पर बम के कैंप में बंकी जाने महादेव ✨ हर हर महादेव 🙏एक ओर वीडियो वायरल 💕बोल बम से जबरदस्ती बिस्तर छीना जा रहा है नमामि गंगे घाट पर बम के कैंप में बंकी जाने महादेव ✨
    2
    हर हर महादेव 🙏एक ओर वीडियो वायरल 💕बोल बम से जबरदस्ती बिस्तर छीना जा रहा है नमामि गंगे घाट पर बम के कैंप में बंकी जाने महादेव ✨
हर हर महादेव 🙏एक ओर वीडियो वायरल 💕बोल बम से जबरदस्ती बिस्तर छीना जा रहा है नमामि गंगे घाट पर बम के कैंप में बंकी जाने महादेव ✨
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • जबतक अमित शाह का इस्तीफा नहीं होगा, हमारी ये लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी🫵🏻🔥 आज पूरे 37 दिन हो चुके लेकिन दिल्ली के जंतर मंतर पर युवाओं लाठियां, पैलेट गन चलवाने वाले गृहमंत्री अमित शाह ने ना तो इसकी जिम्मेदारी ली है और ना ही अपना इस्तीफा दिया है। इसी जवाबदेही की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के तहत IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने📍हिमाचल प्रदेश में जोरदार प्रदर्शन किया।
    1
    जबतक अमित शाह का इस्तीफा नहीं होगा,
हमारी ये लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी🫵🏻🔥

आज पूरे 37 दिन हो चुके लेकिन दिल्ली के जंतर मंतर पर युवाओं लाठियां, पैलेट गन चलवाने वाले गृहमंत्री अमित शाह ने ना तो इसकी जिम्मेदारी ली है और ना ही अपना इस्तीफा दिया है। 

इसी जवाबदेही की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के तहत IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने📍हिमाचल प्रदेश में जोरदार प्रदर्शन किया।
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by Shubham Kumar
    1
    Post by Shubham Kumar
    user_Shubham Kumar
    Shubham Kumar
    बिहपुर, भागलपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • राघोपुर में गंगा की तेज धार में मजदूरों से भरी नाव पलटी, 18 में 6 लापता; SDRF का रेस्क्यू जारी भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक प्रखंड के राघोपुर इलाके में बुधवार को गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया। तटबंध की मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य में लगे मजदूरों को लेकर जा रही नाव गंगा की तेज धारा के बीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, नाव पर कुल 18 मजदूर सवार थे। नाव पलटने के बाद 12 मजदूर किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि करीब छह मजदूरों के लापता होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लापता मजदूरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव के पलटते ही मजदूरों को गंगा की तेज धार में अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है। प्रशासन की टीम गोताखोरों और मोटरबोट की मदद से नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इधर, बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राघोपुर तटबंध की मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य में लगे मजदूरों के नाव सहित गंगा नदी में डूबने की सूचना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता से जुटने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि SDRF/NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा लापता मजदूरों की तलाश लगातार जारी है। उन्होंने प्रभावित मजदूरों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी लापता श्रमिकों के जल्द सकुशल मिलने की प्रार्थना की है। फिलहाल गंगा की तेज धारा के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन की नजर लापता मजदूरों की तलाश पर टिकी हुई है। हादसे को लेकर इलाके में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है।
    1
    राघोपुर में गंगा की तेज धार में मजदूरों से भरी नाव पलटी, 18 में 6 लापता; SDRF का रेस्क्यू जारी
भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक प्रखंड के राघोपुर इलाके में बुधवार को गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया। तटबंध की मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य में लगे मजदूरों को लेकर जा रही नाव गंगा की तेज धारा के बीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, नाव पर कुल 18 मजदूर सवार थे। नाव पलटने के बाद 12 मजदूर किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि करीब छह मजदूरों के लापता होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लापता मजदूरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
हादसे का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव के पलटते ही मजदूरों को गंगा की तेज धार में अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है। प्रशासन की टीम गोताखोरों और मोटरबोट की मदद से नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
इधर, बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राघोपुर तटबंध की मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य में लगे मजदूरों के नाव सहित गंगा नदी में डूबने की सूचना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता से जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
मंत्री ने कहा कि SDRF/NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा लापता मजदूरों की तलाश लगातार जारी है। उन्होंने प्रभावित मजदूरों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी लापता श्रमिकों के जल्द सकुशल मिलने की प्रार्थना की है।
फिलहाल गंगा की तेज धारा के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन की नजर लापता मजदूरों की तलाश पर टिकी हुई है। हादसे को लेकर इलाके में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है।
    user_Sushil rajak
    Sushil rajak
    जगदीशपुर, भागलपुर, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.