Shuru
Apke Nagar Ki App…
रसड़ा में 4 बेटों का पिता दर-दर भटकने को मजबूर! कोर्ट के आदेश के बाद भी बुजुर्ग को क्यों नहीं मिला अपना घर? पुलिस प्रशासन सुस्त। #रसड़ा #बलिया #UPPolice #DmBallia
Sadik Ahmad Journalist
रसड़ा में 4 बेटों का पिता दर-दर भटकने को मजबूर! कोर्ट के आदेश के बाद भी बुजुर्ग को क्यों नहीं मिला अपना घर? पुलिस प्रशासन सुस्त। #रसड़ा #बलिया #UPPolice #DmBallia
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 361 विधानसभा से फौजी रमेश सिंह गुड्डू का निवेदन बलिया पॉलिटेक्निक कॉलेज रैली1
- बलिया: राष्ट्रपति पुरस्कार के बाद बोले डॉ. इफ्तेखार खान- अब जिम्मेदारियां और बढ़ गईं शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने के बाद डॉ. इफ्तेखार खान ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार मिलने के साथ जिम्मेदारियां भी और बढ़ जाती हैं। अब उनका प्रयास रहेगा कि वे शिक्षा और कला के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरित करें।1
- zffdydgehd zhbdnjd disgwjs d . d djfhfufb disysks s disns1
- मऊ: जहनियांपुर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत मऊ: जहनियांपुर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत आठ घंटे बाद खाई में मिले शव, सड़क चौड़ीकरण और पोल शिफ्टिंग की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जहनियांपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद दोनों युवक रातभर लापता रहे। करीब आठ घंटे बाद रविवार सुबह बाइक के साथ दोनों के शव खाई में मिले। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मामला कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत अंतर्गत बरलाई-धवरियासाथ मार्ग का है। जहनियांपुर मोड़ के पास शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान कुर्थीजाफरपुर निवासी 24 वर्षीय आकाश और दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा निवासी उनके बुआ के बेटे 26 वर्षीय निकेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश करते रहे, लेकिन अंधेरा होने के कारण उनका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह करीब पांच बजे खोजबीन के दौरान खाई में बाइक के साथ दोनों युवक मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बरलाई-धवरियासाथ मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जहनियांपुर मोड़ पर सड़क संकरी होने के साथ अंधा मोड़ भी हादसों का कारण बन रहा है। ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण, सड़क किनारे पेड़ों की कटाई और बिजली के पोल को तत्काल शिफ्ट करने की मांग की। करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर दक्षिण टोला और कोपागंज थाने की पुलिस के साथ पीएसी बल तैनात किया गया।1
- मऊ जिला पार्किंग पैसा मांगने प बवाल मामला मऊ जनपद से आ रही है2
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- आप के प्रतिनिधि मंडल पहुंचा दिव्यांग बालिका ज्योति के घर, बैटरी रिक्शा मिलने की उम्मीद से फिर जगे ज्योति के सपने सिकंदरपुर (बलिया)। दोनों पैर साथ नहीं देते, लेकिन आंखों में शिक्षक बनने का सपना है। पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़े होने की इच्छा रखने वाली सिकंदरपुर क्षेत्र के महुलानपार गांव की ज्योति की पढ़ाई आर्थिक या शारीरिक कमजोरी से नहीं, बल्कि स्कूल तक पहुंचने के साधन के अभाव में रुक गई। अब उसकी उम्मीद सरकारी मदद के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के सहयोग पर टिकी है। ज्योति की समस्या की जानकारी मिलने पर रविवार को आप सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार और सिकंदरपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजकुमार जायसवाल उसके घर पहुंचे। आप नेताओं ने ज्योति और उसके परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान आप जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने किया कुछ कहा देखें पूरी रिपोर्ट..2
- पॉक्सो एक्ट से जुड़े अभियुक्त के घर ढोल बजाकर मुनादी, न्यायालय के आदेश पर मनियर पुलिस की कार्रवाई बलिया।। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर तथा थाना क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर न्यायालय के आदेश की नोटिस चस्पा की और ढोल बजाकर मुनादी कराकर आमजन को आदेश से अवगत कराया। पुलिस के अनुसार, थाना मनियर में दर्ज मु0अ0सं0 102/25 में धारा 64(1), 352, 351(2) बीएनएस, 67 आईटी एक्ट तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अजय कुमार उपाध्याय पुत्र अभय नारायण उपाध्याय, निवासी मनियर उत्तर टोला, थाना मनियर, जनपद बलिया के विरुद्ध माननीय न्यायालय ASJ-8/पॉक्सो एक्ट, जनपद बलिया द्वारा धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा का आदेश जारी किया गया था। रविवार 6 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक वंशराज सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे। न्यायालय के आदेश के क्रम में अभियुक्त के घर ग्राम मनियर उत्तर टोला में गवाहों की मौजूदगी में नोटिस चस्पा किया गया। इसके साथ ही डुगडुगी पिटवाकर उद्घोषणा (ढोल बजाकर मुनादी) कराई गई और सार्वजनिक स्थानों पर भी आदेश की जानकारी आमजन को दी गई। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र और थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वंशराज सिंह, हेड कांस्टेबल श्यामदुलार यादव, कांस्टेबल दीपक, रविप्रताप मौर्य, जयशिव चौधरी, महिला कांस्टेबल शालनी तथा चालक कांस्टेबल आकाश यादव शामिल रहे।1
- वाल्टरगंज थानेदार के हनीट्रेप-ब्लैकमेलिंग, सुसाइड का मामला। थानेदार के हनीट्रेप-ब्लैकमेलिंग, सुसाइड का मामला- वाल्टरगंज के थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह (57) से प्रियंका चौधरी के जिस्मानी ताल्लुकात बनाये। DIG संजीव त्यागी ने बताया- प्रियंका ने यह वीडियो बना लिया था. थानेदार को ब्लैकमेल करके एक करोड़ रूपये वसूलने का प्लान था। इस गैंग में प्रियंका के पिता और एक वकील शामिल है। वकील कानूनी संरक्षण देता है और शिकार फंस जाने पर सौदेबाजी करता था। थानेदार पर पैसे देने का दबाब था. उन्हें पैसा लेकर बुलाया जा रहा था। दबाब बनाने के लिए प्रियंका के सुसाइड का वीडियो थानेदार को भेजा था। दबाब में आये थानेदार ने सुसाइड कर लिया। प्रियंका की सुसाइड अटेम्प्ट वाली वीडियो और कुछ ऑडियो बरामद है। अश्लील वीडियो नही मिली है। पुलिस के अनुसार इस गैंग के और भी अपराध है। 1-मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बिजनेसमैन को फंसाकर एक करोड़ रूपये वसूलने का प्रयास किया. उसे प्रियंका ने अपनी नस काटकर डराया था। 2-जिस मकान में किराये पर रहते है, उस मकान मालिक को भी हनीट्रैप में फंसाकर वसूली की। 3-एक ड्राइवर से भी इसी तरह फंसाकर वसूली की गयी। हनीट्रेप, एक्सटॉर्शन से कमाई गयी सम्पत्ति जब्त की जायेगी। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....1