मऊ: जहनियांपुर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत मऊ: जहनियांपुर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत आठ घंटे बाद खाई में मिले शव, सड़क चौड़ीकरण और पोल शिफ्टिंग की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जहनियांपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद दोनों युवक रातभर लापता रहे। करीब आठ घंटे बाद रविवार सुबह बाइक के साथ दोनों के शव खाई में मिले। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मामला कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत अंतर्गत बरलाई-धवरियासाथ मार्ग का है। जहनियांपुर मोड़ के पास शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान कुर्थीजाफरपुर निवासी 24 वर्षीय आकाश और दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा निवासी उनके बुआ के बेटे 26 वर्षीय निकेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश करते रहे, लेकिन अंधेरा होने के कारण उनका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह करीब पांच बजे खोजबीन के दौरान खाई में बाइक के साथ दोनों युवक मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बरलाई-धवरियासाथ मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जहनियांपुर मोड़ पर सड़क संकरी होने के साथ अंधा मोड़ भी हादसों का कारण बन रहा है। ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण, सड़क किनारे पेड़ों की कटाई और बिजली के पोल को तत्काल शिफ्ट करने की मांग की। करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर दक्षिण टोला और कोपागंज थाने की पुलिस के साथ पीएसी बल तैनात किया गया।
मऊ: जहनियांपुर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत मऊ: जहनियांपुर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत आठ घंटे बाद खाई में मिले शव, सड़क चौड़ीकरण और पोल शिफ्टिंग की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जहनियांपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद दोनों युवक रातभर लापता रहे। करीब आठ घंटे बाद रविवार सुबह बाइक के साथ दोनों के शव खाई में मिले। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मामला कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत अंतर्गत बरलाई-धवरियासाथ मार्ग का है। जहनियांपुर मोड़ के पास शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान कुर्थीजाफरपुर निवासी 24 वर्षीय आकाश और दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा निवासी उनके बुआ के बेटे 26 वर्षीय निकेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश करते रहे, लेकिन अंधेरा होने के कारण उनका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह करीब पांच बजे खोजबीन के दौरान खाई में बाइक के साथ दोनों युवक मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बरलाई-धवरियासाथ मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जहनियांपुर मोड़ पर सड़क संकरी होने के साथ अंधा मोड़ भी हादसों का कारण बन रहा है। ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण, सड़क किनारे पेड़ों की कटाई और बिजली के पोल को तत्काल शिफ्ट करने की मांग की। करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर दक्षिण टोला और कोपागंज थाने की पुलिस के साथ पीएसी बल तैनात किया गया।
- मऊ को अब कट्टे की नहीं कंप्यूटर की जरूरत, शिक्षा की नई इबादत लिखेगी नई पीढ़ी: मंत्री ए. के. शर्मा *शिक्षक सम्मान ही राष्ट्र निर्माण की शक्ति का सम्मान है - ए.के. शर्मा* हिंसा की पहचान से विकास और शिक्षा की पहचान की ओर बढ़ रहा मऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र ने जी के "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान ने बेटियों को दिए आगे बढ़ाने के नए अवसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक कार्य:मंत्री ए. के. शर्मा मऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा दोहरीघाट, मऊ द्वारा आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए शिक्षकों के योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, सोच और भविष्य का निर्माण करते हैं। इसलिए शिक्षक का सम्मान वास्तव में राष्ट्र निर्माण की शक्ति का सम्मान है। ए.के. शर्मा ने अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए कहा कि कक्षा 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के दौरान डीएवी, मऊ में उन्हें अपने गुरुजनों से जो संस्कार, शिक्षा और मार्गदर्शन मिला, वह आज भी उनके जीवन में प्रेरणा का स्रोत है। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान भी उन्हें अनेक विद्वान गुरुजनों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जीवन में उन्हें जो भी उपलब्धियां मिली हैं, उनमें माता-पिता के साथ-साथ गुरुजनों के आशीर्वाद, संस्कार और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। आज देश की बेटियां डिफेंस, स्पेस, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, प्रशासन और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रही हैं। बेटियों को समान अवसर और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। ए.के. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। मिशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विकास, शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि, रसोइयों के मानदेय में वृद्धि तथा शिक्षकों के आयुष्मान कार्ड जैसी पहल शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के हित और विद्यालयी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मऊ के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि आज मऊ को नई पहचान और नई दिशा की जरूरत है। उन्होंने कहा, “अब मऊ में कट्टे की नहीं, कंप्यूटर की जरूरत है। हिंसा की नहीं, शिक्षा और तकनीक की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि मऊ के बच्चों के हाथों में किताब, कंप्यूटर और आधुनिक तकनीक होनी चाहिए, ताकि वे देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि मऊ के बच्चों का भविष्य किताब और कंप्यूटर से बनेगा, कट्टे से नहीं। शिक्षा और तकनीक के माध्यम से मऊ के युवा नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं और जनपद एवं प्रदेश को नहीं पहचान नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य CSR के माध्यम से कराया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती नूपुर अग्रवाल, कृष्णानंद राय सहित अनेक सम्मानित अतिथि, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- Village Bara Muhamdabad Gohana Mau Uttar Pradesh India *गाँव की खराब सड़क ने बढ़ाई लोगों1
- 🇮🇳 भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, देशभर में गूंजा राष्ट्रगौरव नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान की ओर से की गई किसी भी उकसावेपूर्ण कार्रवाई का दृढ़ता और प्रभावी तरीके से जवाब देते हुए एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भारतीय सुरक्षा बलों की सतर्कता, साहस और रणनीतिक क्षमता ने देशवासियों का मनोबल बढ़ाया है। भारत की जवाबी कार्रवाई को लेकर देशभर में राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का माहौल देखने को मिल रहा है। नागरिकों ने भारतीय सेना एवं सुरक्षा बलों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए पूरा भारत एकजुट है। भारतीय सुरक्षा बलों ने हमेशा की तरह संयम, साहस और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। भारत का स्पष्ट संदेश है कि शांति की इच्छा के बावजूद देश की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से भारतीय सेना एवं सभी सुरक्षा बलों के वीर जवानों को राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण के लिए नमन एवं हार्दिक अभिनंदन। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- कासिमाबाद में बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक संपन्न, सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प गाजीपुर | वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ गाजीपुर। सामाजिक न्याय के महानायक, शोषितों-वंचितों की बुलंद आवाज एवं क्रांतिकारी विचारक बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी का शहादत दिवस शुक्रवार, 5 सितंबर को जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के कासिमाबाद स्थित अपनी जनता पार्टी कार्यालय में श्रद्धा, सम्मान और संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके क्रांतिकारी विचारों तथा सामाजिक न्याय के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अपनी जनता पार्टी के प्रदेश सचिव रामध्यान कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती, जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा तथा बाराचवर ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार भारती सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान राजाराम कन्नौजिया, उमेश कुशवाहा, रामऔतार कुशवाहा, अंबिका कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना आज समय की आवश्यकता है। “अन्याय के खिलाफ संघर्ष की मशाल बुझती नहीं, बल्कि पीढ़ियों को रोशन करती है।” वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ उठी एक क्रांतिकारी आवाज थे, जिसने शोषित, वंचित और मेहनतकश समाज को अपने अधिकारों एवं सम्मान के लिए संघर्ष करना सिखाया। “बिहार के लेनिन” के नाम से प्रसिद्ध बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी ने सामाजिक बराबरी, सम्मान और अधिकारों पर आधारित समाज का सपना देखा था। उनका संघर्ष सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोगों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उपस्थित लोगों ने लिया संकल्प— शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। अन्याय के सामने कभी नहीं झुकेंगे। सामाजिक बराबरी और सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे। बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और विचारों को नमन किया। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, गाजीपुर से खास बातचीत में अपनी जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी के विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर शोषित, वंचित एवं मेहनतकश समाज के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी का संघर्ष अमर रहे! उनके विचार अमर रहें! सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहे! ✊🔥 (2 फरवरी 1922 – 5 सितंबर 1974) 📺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ | गाजीपुर3
- गाजीपुर में गंगा और कर्मनाशा नदी की बाढ़ ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गाजीपुर में गंगा और कर्मनाशा नदी की बाढ़ ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तरफ गंगा का बढ़ता पानी कई गांवों के संपर्क मार्गों को डुबो रहा है, तो दूसरी तरफ कर्मनाशा नदी का पानी आबादी वाले इलाकों में पहुंचकर मकानों के लिए खतरा बन रहा है। जमानियां तहसील क्षेत्र के देवढ़ी गांव में शुक्रवार को बाढ़ के पानी से एक घर की दीवार अचानक गिर गई। घर श्रीनाथ राम, उनके पुत्र कृपाशंकर और इंद्रजीत कुमार का बताया जा रहा है। गनीमत रही कि दीवार गिरने के दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। कर्मनाशा नदी का बाढ़ पानी गायघाट, धुस्का और देवढ़ी गांव तक पहुंच चुका है। दीवार गिरने से घर का एक हिस्सा खुल गया है, जिससे बारिश और विषैले जीव-जंतुओं के घर में आने का खतरा बढ़ गया है। घटना की जानकारी मिलने पर लेखपाल तौकीर खान और शिव प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी और पीड़ित परिवार को राहत दिलाने का आश्वासन दिया। यानी गंगा के साथ कर्मनाशा की बाढ़ ने भी गाजीपुर में दोहरी चुनौती खड़ी कर दी है।1
- 93.53 लाख का तीन मंजिला मकान कुर्क गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद की अपराध से अर्जित संपत्ति पर मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 93.53 लाख का तीन मंजिला मकान कुर्क गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद की अपराध से अर्जित संपत्ति पर मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई मऊ। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद की अपराध से अर्जित संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियुक्त द्वारा अपनी पत्नी शबाना बेगम के नाम से बनवाए गए तीन मंजिला मकान को धारा 14(1) गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुर्क/जब्तीकरण किया है। पुलिस के अनुसार, थाना घोसी में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में जिलाधिकारी मऊ द्वारा 13 अगस्त 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी घोसी सतेन्द्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में तहसीलदार घोसी एवं नियुक्त रिसीवर/संरक्षक अनीश सिंह की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई। कुर्क की गई संपत्ति वार्ड संख्या 08, करीमुद्दीनपुर दक्षिणी, भवन संख्या 421 में स्थित है। यह करीब 1404 वर्गफीट आवासीय भूमि पर बना तीन मंजिला मकान है। पुलिस ने इसकी वर्तमान अनुमानित कीमत 93 लाख 53 हजार रुपये बताई है। पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान सामने आया कि उक्त मकान अभियुक्त मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद ने अपराध से अर्जित अवैध धन से अपनी पत्नी के नाम पर बनवाया था। इसी आधार पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत संपत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी घोसी सतेन्द्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई। मऊ पुलिस ने कहा कि “अपराध से अर्जित सम्पत्ति पर प्रहार” की नीति के तहत अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित चल-अचल संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी एवं कठोर विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।1
- मऊ में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, पत्नी के नाम बना 93.53 लाख का तीन मंजिला मकान कुर्क मऊ में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, पत्नी के नाम बना 93.53 लाख का तीन मंजिला मकान कुर्क मऊ में अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद की पत्नी के नाम दर्ज तीन मंजिला मकान को पुलिस ने कुर्क कर लिया है। कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 93 लाख 53 हजार रुपये बताई गई है। मामला थाना घोसी क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर दक्षिणी का है। पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान सामने आया कि अभियुक्त मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद ने अपराध से अर्जित अवैध धन से अपनी पत्नी शबाना बेगम के नाम पर तीन मंजिला मकान बनवाया था। जिलाधिकारी मऊ के आदेश के अनुपालन में आज क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम और तहसीलदार घोसी अनीश सिंह की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई की गई। यह मकान वार्ड संख्या 08 करीमुद्दीनपुर दक्षिणी में स्थित है। इसका आवासीय क्षेत्रफल करीब 1404 वर्गफीट है और वर्तमान अनुमानित कीमत 93 लाख 53 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित चल और अचल संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मऊ पुलिस ने इसे अपराध से अर्जित संपत्ति पर प्रहार की नीति के तहत की गई प्रभावी कार्रवाई बताया है।1
- औचक निरीक्षण में एसपी ने परखी थाने की व्यवस्था, अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने शनिवार को थाना मधुबन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय में विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीटरों के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की जांच की। उन्होंने सभी अभिलेखों को समय से अद्यतन रखने पर जोर दिया। इसके बाद सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, शौचालय और थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था देखी। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी को फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनने और उनके निस्तारण के बाद नियमित रूप से फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए। एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई का भी जायजा लिया और स्वच्छता व्यवस्था को उच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मधुबन कृष्ण कुमार गुप्ता समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।4
- मुहम्मदाबाद में दुष्कर्म मामले से जुड़ा बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में मुहम्मदाबाद में दुष्कर्म मामले से जुड़ा बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में मऊ के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।1