*(RY) "बेजुबान को इस तरह से घसीटने वाले हैवान ही हैं.. इनको कुत्तों की मौत ही मिलेगी".......!!* कितनी क्रूरता भर गई है हमारे मन में.. ये इस वीडियो में दिख रहा है। एक बेजुबान जो सिर्फ आपके पास पूंछ हिलाते हुए थोड़ा सा प्यार चाहने आता है, चाहे आप जीवन में कभी ना उनसे मिले हो और अगर आपके हाव-भाव,आपके देखने और व्यवहार करने के तरीके, आपकी भाषा.. भाषा के टोन से, उसको लगता है कि आप उस जगह, जहां पर वो है, या उस व्यक्ति, जिससे आप मिलने आ रहे हो, उसके लिए खतरा हो.. तो वो चेतावनी देता है। शायद ऐसा ही इस मासूम.. इस बेजुबान ने किया होगा!! और उसकी सजा क्या मिली.. रस्सी में बांधकर उस बेजुबान को हाईवे पर घसीट दिया। तब तक, जब तक कि शायद वो मर नहीं गया!! 👉UP पुलिस और पशुओं के लिए काम करने वाली संस्थाएं यहां से गाड़ी नंबर ले लीजिए.. UP92 AH 0920 .. कार पर लिखा था "DTO बदायूं" । ऐसे जालिम लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कानून शायद इनको उनके कर्म की सजा न दे सके। लेकिन हमारी और आपकी बद्दुआएं इनको वो सजा देंगी, जो इनके पुरखे याद रखेंगे।

- *(RY) कानपुर-* *IPL सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़......!!* IPL सट्टा खिलाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा। पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार। 👉करीब 3.91 करोड़ रुपये की नकदी बरामद। ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए चल रहा था सट्टा। 👉नोट गिनने की 3 मशीनें भी बरामद हुईं। *नकली नोट पहचानने वाली मशीन भी मिली।* सर्विलांस और SWAT टीम ने की बड़ी कार्रवाई।1
- योगी जी के खिलाफ चले रहे फर्जी वीडियो का हकीकत देखिए1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- शिवपाल यादव का बयान, पद की लालसा नहीं: 2027 में अखिलेश के नेतृत्व में सपा सरकार बनाना लक्ष्य जसवंतनगर:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। उन्होंने बताया कि वह पार्टी में रहते हुए लगभग सभी महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पत्रकारों द्वारा प्रोफेसर रामगोपाल यादव के उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के बयान पर सवाल किए जाने पर उन्होंने यह बात कही। शिवपाल यादव ने यह भी बताया कि वह पहले ही सरकारें बना और बिगाड़ भी चुके फिर बनाई भी और प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट मंत्री जैसे पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी वर्तमान में सबसे बड़ी जिम्मेदारी वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाना है। वह इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सपा सरकारों के कार्यकाल का भी जिक्र किया। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सपा की सरकारों में आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाती थी। किसी भी वर्ग का व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आता था तो उसकी शिकायत का बिना भेदभाव के समाधान किया जाता था। वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि इस सरकार में भेदभाव, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष को महत्व नहीं देती और प्रशासनिक स्तर पर भी अनियमितताएं बढ़ी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग नौकरियों में पैसे लेकर नियुक्तियां की जा रही हैं और निचले स्तर तक अवैध वसूली का चलन बढ़ गया है। शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। उनका आरोप था कि विभिन्न स्तरों पर कमीशनखोरी के कारण विकास प्रभावित हो रहा है, जिससे प्रदेश की प्रगति बाधित हो रही है।। इस दौरान डा.बृजेश चंद्र यादव, कन्नौज सपा प्रभारी अनिल प्रताप यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, राजीव यादव, हाजी एहसान पेंटर, सपा जिला सचिव सुनील कुमार, विनोद यादव, खन्ना यादव, गोपाल गुप्ता, महेश यादव, सुधीर यादव, हेमू शाक्य और सुमित, राम खिलाडी आदि मौजूद रहे।1
- Post by Kanhaiya lal1
- इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग की अप लाइन पर खंभा संख्या 1166/17 और 1665/15 के बीच की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला वर्मा जीत निवासी रामसेवक (65), पुत्र स्वर्गीय छोटे लाल, सुबह करीब 9 बजे घर से भूसे का पता करने के लिए निकले थे। इसी दौरान वह भीगनीपुर नहर के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार 20801 मगध एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ड्यूटी पर तैनात ट्रैकमैन ने तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दी। मृतक की जेब में रखी डायरी में लिखे पते के आधार पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर रोते-बिलखते नजर आए। ग्रामीणों के अनुसार रामसेवक एक साधारण किसान थे और रोजमर्रा के कार्य के सिलसिले में घर से निकले थे, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। सूचना पर थाना जसवंतनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी एवं आरपीएफ कांस्टेबल कालूराम मीणा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट-सुशील कान्त चौधरी1
- UP: 100 से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरा देखने के बाद आगरा पुलिस ने प्रियंका नाम की महिला को पकड़ा है। ऑटो में सवारी बनकर बैठती है और बगल वाले का माल ग़ायब कर देती है। भरतपुर निवासी यह महिला हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई केस कर चुकी है।1