इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग की अप लाइन पर खंभा संख्या 1166/17 और 1665/15 के बीच की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला वर्मा जीत निवासी रामसेवक (65), पुत्र स्वर्गीय छोटे लाल, सुबह करीब 9 बजे घर से भूसे का पता करने के लिए निकले थे। इसी दौरान वह भीगनीपुर नहर के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार 20801 मगध एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ड्यूटी पर तैनात ट्रैकमैन ने तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दी। मृतक की जेब में रखी डायरी में लिखे पते के आधार पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर रोते-बिलखते नजर आए। ग्रामीणों के अनुसार रामसेवक एक साधारण किसान थे और रोजमर्रा के कार्य के सिलसिले में घर से निकले थे, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। सूचना पर थाना जसवंतनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी एवं आरपीएफ कांस्टेबल कालूराम मीणा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट-सुशील कान्त चौधरी

- Post by PK Crime Story1
- UP: 100 से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरा देखने के बाद आगरा पुलिस ने प्रियंका नाम की महिला को पकड़ा है। ऑटो में सवारी बनकर बैठती है और बगल वाले का माल ग़ायब कर देती है। भरतपुर निवासी यह महिला हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई केस कर चुकी है।1
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का करहल एक्सप्रेसवे पर स्वागत किया गया भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी ने फूल माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया महिला आरक्षण बिल लेकर कांग्रेस एवं समाजवादी पर जमकर बरसे करहल विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी अंजेश प्रताप सहित भाजपा के पदाधिकारी रहे मौजूद आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के करहल कट पर भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by विनोद राजपूत2
- Post by Urvashi singh2
- *(RY) "बेजुबान को इस तरह से घसीटने वाले हैवान ही हैं.. इनको कुत्तों की मौत ही मिलेगी".......!!* कितनी क्रूरता भर गई है हमारे मन में.. ये इस वीडियो में दिख रहा है। एक बेजुबान जो सिर्फ आपके पास पूंछ हिलाते हुए थोड़ा सा प्यार चाहने आता है, चाहे आप जीवन में कभी ना उनसे मिले हो और अगर आपके हाव-भाव,आपके देखने और व्यवहार करने के तरीके, आपकी भाषा.. भाषा के टोन से, उसको लगता है कि आप उस जगह, जहां पर वो है, या उस व्यक्ति, जिससे आप मिलने आ रहे हो, उसके लिए खतरा हो.. तो वो चेतावनी देता है। शायद ऐसा ही इस मासूम.. इस बेजुबान ने किया होगा!! और उसकी सजा क्या मिली.. रस्सी में बांधकर उस बेजुबान को हाईवे पर घसीट दिया। तब तक, जब तक कि शायद वो मर नहीं गया!! 👉UP पुलिस और पशुओं के लिए काम करने वाली संस्थाएं यहां से गाड़ी नंबर ले लीजिए.. UP92 AH 0920 .. कार पर लिखा था "DTO बदायूं" । ऐसे जालिम लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कानून शायद इनको उनके कर्म की सजा न दे सके। लेकिन हमारी और आपकी बद्दुआएं इनको वो सजा देंगी, जो इनके पुरखे याद रखेंगे।1
- Post by Rohit Kumar2