logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कसवाखाड़ पंचायत के बुका जंगल में आग से घर जलकर राख, लाखों का नुकसान पाटन (पलामू): प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसवाखाड़ पंचायत के बुका जंगल में आग लगने से एक बड़ा हादसा सामने आया है। आग की चपेट में आने से मैत्री कुवार (60 वर्ष), पति स्वर्गीय कृत सिंह का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना में करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगल में पहले से लगी आग धीरे-धीरे फैलते हुए मैत्री कुवार के घर तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ। बताया जाता है कि मैत्री कुवार के पुत्र अजय सिंह की शादी 20 अप्रैल को हुई थी। शादी के कारण पूरा परिवार दूसरे घर में रह रहा था, जो पुराने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी कारण घर में आग लगने के समय कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था। गांव वालों ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घटना की सूचना परिवार को दी, लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग इतनी भयावह थी कि गांव में पानी की कमी के कारण उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। घटना की सूचना मिलते ही नावाजयपुर थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी एवं पंचायत के उपमुखिया अखिलेश यादव के प्रयास से कतरी गांव से पानी का टैंकर मंगाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में घर में रखे खाद्यान्न, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहा है। परिवार ने प्रशासन से मुआवजा एवं सहायता की गुहार लगाई है, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें।

4 hrs ago
user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
Ramashish Kumar Mo:-6202682271
पाटन, पलामू, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • पाटन (पलामू): प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसवाखाड़ पंचायत के बुका जंगल में आग लगने से एक बड़ा हादसा सामने आया है। आग की चपेट में आने से मैत्री कुवार (60 वर्ष), पति स्वर्गीय कृत सिंह का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना में करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगल में पहले से लगी आग धीरे-धीरे फैलते हुए मैत्री कुवार के घर तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ। बताया जाता है कि मैत्री कुवार के पुत्र अजय सिंह की शादी 20 अप्रैल को हुई थी। शादी के कारण पूरा परिवार दूसरे घर में रह रहा था, जो पुराने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी कारण घर में आग लगने के समय कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था। गांव वालों ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घटना की सूचना परिवार को दी, लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग इतनी भयावह थी कि गांव में पानी की कमी के कारण उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। घटना की सूचना मिलते ही नावाजयपुर थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी एवं पंचायत के उपमुखिया अखिलेश यादव के प्रयास से कतरी गांव से पानी का टैंकर मंगाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में घर में रखे खाद्यान्न, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहा है। परिवार ने प्रशासन से मुआवजा एवं सहायता की गुहार लगाई है, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें।
    1
    पाटन (पलामू): प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसवाखाड़ पंचायत के बुका जंगल में आग लगने से एक बड़ा हादसा सामने आया है। आग की चपेट में आने से मैत्री कुवार (60 वर्ष), पति स्वर्गीय कृत सिंह का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना में करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगल में पहले से लगी आग धीरे-धीरे फैलते हुए मैत्री कुवार के घर तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
बताया जाता है कि मैत्री कुवार के पुत्र अजय सिंह की शादी 20 अप्रैल को हुई थी। शादी के कारण पूरा परिवार दूसरे घर में रह रहा था, जो पुराने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी कारण घर में आग लगने के समय कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था।
गांव वालों ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घटना की सूचना परिवार को दी, लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग इतनी भयावह थी कि गांव में पानी की कमी के कारण उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही नावाजयपुर थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी एवं पंचायत के उपमुखिया अखिलेश यादव के प्रयास से कतरी गांव से पानी का टैंकर मंगाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इस अग्निकांड में घर में रखे खाद्यान्न, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहा है।
परिवार ने प्रशासन से मुआवजा एवं सहायता की गुहार लगाई है, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    4 hrs ago
  • विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय के वार्ड 16 बीर कुंवर स्थित सुमित्रा कुंवर की 22 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी पिछले तीन दिनों से लापता है। परिजन युवती के खोज-बिन में काफी परेशान है। इस संबंध में लापता युवती की माँ सुमित्रा कुंवर ने विश्रामपुर थाना में गुमसुदगी का मामला भी दर्ज कराया है।
    1
    विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय के वार्ड 16 बीर कुंवर स्थित सुमित्रा कुंवर की 22 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी पिछले तीन दिनों से लापता है। परिजन युवती के खोज-बिन में काफी परेशान है। इस संबंध में लापता युवती की माँ सुमित्रा कुंवर ने विश्रामपुर थाना में गुमसुदगी का मामला भी दर्ज कराया है।
    user_पब्लिक शुरू न्यूज रिपोर्टर
    पब्लिक शुरू न्यूज रिपोर्टर
    विश्रामपुर, पलामू, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Anit tiwary
    1
    Post by Anit tiwary
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Electrician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • और दाना दाल कर मछली को खिलाया जाता है l 2month से 3month मे मछली बड़ा होजाता है l फिर सेल किया जाता है l सरकार से इस काम को करने के लिए सब सिड अच्छा दिया जाता है l
    2
    और दाना दाल कर मछली को खिलाया जाता है l
2month से 3month मे मछली बड़ा होजाता है l
फिर सेल किया जाता है l
सरकार से इस काम को करने के लिए सब सिड अच्छा दिया जाता है l
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • राजघराना NXT का अक्षरा सिंह ने किया उद्घाटन।ह
    1
    राजघराना NXT का अक्षरा सिंह ने किया उद्घाटन।ह
    user_संजय कुमार यादव
    संजय कुमार यादव
    नूतन टीवी के पत्रकार हैं Garhwa, Garhwa•
    10 hrs ago
  • Post by Sonu Ram
    1
    Post by Sonu Ram
    user_Sonu Ram
    Sonu Ram
    Local News Reporter बरवाडीह, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • भारत के समुद्री जहाज पर ईरान ने क्यों किया फायरिंग ईरान
    1
    भारत के समुद्री जहाज पर ईरान ने क्यों किया फायरिंग ईरान
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय के सोरडीहा में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ  ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने अत्याधुनिक सुविधा से लैस एडी रेस्टो नामक रेस्टोरेंट का उद्घाटन फीता काट कर किया।
    1
    विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय के सोरडीहा में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ  ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने अत्याधुनिक सुविधा से लैस एडी रेस्टो नामक रेस्टोरेंट का उद्घाटन फीता काट कर किया।
    user_पब्लिक शुरू न्यूज रिपोर्टर
    पब्लिक शुरू न्यूज रिपोर्टर
    विश्रामपुर, पलामू, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.