कसर चितरंगी मार्ग पर बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर हुआ मौत स्थानीय और परिजनों ने किया सड़क जाम । कसर चितरंगी मार्ग पर बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर हुआ मौत स्थानीय और परिजनों ने किया सड़क जाम । खोडवा मेला से लौटते समय हादसा, बाइक के उड़े परखच्चे सिंगरौली। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आज की घटना में बरवानी निवासी कमलेश साकेत की ट्रक की भीषण टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कमलेश खोडवा मेला से अपने घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी हादसा इतना भयावह था कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिवार में मातम पसरा है और इलाके में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सवालों के घेरे में व्यवस्था जिले में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं आए दिन जिले में हो रहे हादसे पर भी नहीं प्रशासन व्यवस्था पर दे रहा है ध्यान क्या ओवरलोड ट्रकों पर सख्ती होगी क्या स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम लागू होगा क्या सड़क सुरक्षा अभियान जमीन पर उतरेगा निर्दोष लोगों की जान जा रही है और जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही आखिरकार कब तक है जिले में बड़े वाहनों से आम जनमानस की जाती रहेगी जान। घटना के सूचना मिलते हैं बरगवां थाना के निरीक्षक मोहम्मद समीर वारसी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बढ़ाया और समझाइस देकर स्थिति को शांत करने का प्रयास करते रहे फिलहाल परिजन मुआवजे और कार्यवाही की मांग पर पड़े हुए हैं वही कसर चितरंगी मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है मौके पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा है।
कसर चितरंगी मार्ग पर बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर हुआ मौत स्थानीय और परिजनों ने किया सड़क जाम । कसर चितरंगी मार्ग पर बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर हुआ मौत स्थानीय और परिजनों ने किया सड़क जाम । खोडवा मेला से लौटते समय हादसा, बाइक के उड़े परखच्चे सिंगरौली। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आज की घटना में बरवानी निवासी कमलेश साकेत की ट्रक की भीषण टक्कर में
मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कमलेश खोडवा मेला से अपने घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी हादसा इतना भयावह था कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिवार में मातम पसरा है और इलाके में भारी आक्रोश देखा
जा रहा है। सवालों के घेरे में व्यवस्था जिले में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं आए दिन जिले में हो रहे हादसे पर भी नहीं प्रशासन व्यवस्था पर दे रहा है ध्यान क्या ओवरलोड ट्रकों पर सख्ती होगी क्या स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम लागू होगा क्या सड़क सुरक्षा अभियान जमीन पर उतरेगा निर्दोष लोगों की जान जा रही है और जिम्मेदारी तय नहीं हो पा
रही आखिरकार कब तक है जिले में बड़े वाहनों से आम जनमानस की जाती रहेगी जान। घटना के सूचना मिलते हैं बरगवां थाना के निरीक्षक मोहम्मद समीर वारसी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बढ़ाया और समझाइस देकर स्थिति को शांत करने का प्रयास करते रहे फिलहाल परिजन मुआवजे और कार्यवाही की मांग पर पड़े हुए हैं वही कसर चितरंगी मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है मौके पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा है।
- Singrauli News: सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरैनिया (टोला) हनुमान गंज में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां तालाब में डूबने से 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मनवसिया साहू, पत्नी स्वर्गीय शिवरतन साहू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनवसिया साहू शुक्रवार शाम घर से किसी काम से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने जब तलाश शुरू की तो ग्रामीणों को आशंका हुई कि वे गांव के तालाब की ओर गई होंगी। खोजबीन के दौरान उनका शव तालाब में तैरता हुआ मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस की बरगवां थाना टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला डूबने से मृत्यु का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना पूरी तरह दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य पहलू जुड़ा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार मनवसिया साहू सरल स्वभाव की महिला थीं और सभी से मधुर व्यवहार रखती थीं। प्रशासन ने लोगों से तालाबों व जलाशयों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर।1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर से घायल अज्ञात व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर सिंगरौली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में लाए गए एक अज्ञात घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। चिकित्सकों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज हेतु रेफर करना पड़ा। फिलहाल घायल व्यक्ति के परिजनों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिजनों की तलाश की जा रही है। यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो कृपया तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें1
- देखिए किस तरह जाता है व्यवस्था को लोग ठेंगा दिखा रहे हैं1
- एमपी के सिंगरौली नगर निगम स्मार्ट सिटी के नाम पर किए जा रहे विकास कार्यों पर उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब नगर निगम की वार्ड 40 की एक नई बनी सड़क अचानक धंस गई। गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले पहिए सड़क में समा गए और वाहन बीच रास्ते में फंस गया। कुछ ही पलों में मौके पर भीड़ जमा हो गई और ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान्य गति से आगे बढ़ रही थी। जैसे ही भारी वाहन का दबाव सड़क पर पड़ा, सड़क अचानक धस गई और ट्रैक्टर ट्राली के पहिये उसमें धस गये. चालक ने किसी तरह स्थिति संभाली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह घटना महज एक तकनीकी खामी नहीं, बल्कि निर्माण गुणवत्ता में गंभीर लापरवाही का परिणाम है। उनका कहना है कि सड़क हाल ही में तैयार की गई थी और इसे उच्च मानकों के साथ निर्मित बताया गया था। लेकिन कुछ ही समय में इसकी मजबूती जवाब दे गई। लोगों ने सवाल उठाया कि सड़क नई है, तो इतनी जल्दी धंसाव कैसे हो गया? क्या निर्माण के दौरान मानकों का पालन नहीं किया गया? क्या गुणवत्ता परीक्षण सिर्फ कागजों में पूरा किया गया? मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच की बात कही है और धंसे हिस्से को बैरिकेड कर मरम्मत शुरू करने का आश्वासन दिया है। हालांकि अभी तक किसी ठेकेदार या जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है। एक दिन पहले ही नगर निगम परिषद बैठक में विपक्ष ने इसी सड़क का मुद्दा उठाया था बताया जा रहा है कि नगर निगम के परिषद बैठक में वार्ड क्रमांक 40 की सड़क का मुद्दा पार्षदों ने उठाया था,उन्होंने सड़क निर्माण में हुए घोटाले पर भी सवाल किया था, परिषद में खूब जमकर हंगामा भी हुआ , ठीक उसके एक दिन बाद स्मार्ट सड़क की हकीकत सामने आ गई, सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिये अचानक धस गये, गनीमत रही कि इस घटना से कोई हताहत नही हुआ. स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ऐसे में सड़क का इस तरह धंसना न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है, बल्कि जनता के पैसे के उपयोग को लेकर भी चिंता पैदा करता है। अब देखना होगा कि यह मामला केवल मरम्मत तक सीमित रहेगा या फिर निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर जवाबदेही तय की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने ‘स्मार्ट’ विकास के दावों की मजबूती पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।4
- *आगामी पर्व होली एवं रमजान माह में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने दृष्टिगत थाना ओबरा में शांति समिति गोष्ठी एवं पुलिस-सीआईएसएफ बल द्वारा किए गए फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार की बाइट-* रिपोर्ट महेश अग्रहरी3
- महिला ने शारीरिक शोषण को लेकर तहसील दिवस में एसपी से लगाई गुहार पन्नूगंज थाना क्ष्रेत्र निवासी महिला ने पति की मौत के बाद अपने देवर पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए शनिवार एसपी को ज्ञापन सौंप कर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि वह सिंगरौली जिले एमपी की निवासी है उसके पति की मौत के बाद देवर ज्वाला ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया,अब वह उसको छोड़कर दूसरा विवाह कर रहा है, इसको लेकर उसने अपने देवर के खिलाफ पन्नूंगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई , महिला ने आरोपी से लकड़ी कार्रवाई मांग करते हुए उसकी शादी रुकवाने की मांग किया है।2
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- सिंगरौली जंगलों में बिना परमिशन के कार्य करने पर वन विभाग की बड़ी कार्यवाही..1