Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल बनवाने पहुंचे दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट; परिसर में मचा हंगामा देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल बनवाने पहुंचे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। विवाद की वास्तविक वजह और दोनों पक्षों की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी जुटाई जा रही है।
Viral Zone
कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल बनवाने पहुंचे दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट; परिसर में मचा हंगामा देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल बनवाने पहुंचे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। विवाद की वास्तविक वजह और दोनों पक्षों की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी जुटाई जा रही है।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- नौहराधार में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा पूजा, प्रवासी मजदूरों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना नौहराधार में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा पूजा, प्रवासी मजदूरों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना नौहराधार। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नौहराधार में प्रवासी बिहारी मजदूरों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूजा पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। प्रवासी मजदूरों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने कार्यों में सफलता, सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों सहित प्रवासी मजदूरों ने प्रसाद ग्रहण किया। विश्वकर्मा पूजा को लेकर मजदूरों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे की भावना देखने को मिली।4
- यमुना तट पर आस्था का नया केंद्र, 21 फीट की प्रतिमा का अनावरण देहरादून के हरिपुर-कालसी में गुरुवार को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही नवनिर्मित यमुना घाट का लोकार्पण भी किया गया। यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से जुड़ा रहा। हरिपुर में विकसित यमुना घाट का उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना है। इस पहल से हरिपुर-कालसी क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और स्थानीय गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 📍 हरिपुर, कालसी, देहरादून 📅 गुरुवार, 17 सितंबर 20261
- वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 17 वारंटियों को अलग अलग थाना क्षेत्रों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार। NIU देहरादून NIU ✍️ वर्तमान में प्रचलित "आपरेशन प्रहार" के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मां0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की शत प्रतिशत तामीली हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा अभियान चलाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 17 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। *विवरण गिरफ्तार वारंटी* 1- मोहन थापा पुत्र स्वर्गीय श्री रविंद्र निवासी नई बस्ती क्लेमेंट टाउन देहरादून 2- लियाकत पुत्र अमीर हसन निवासी बड़ा भारू वाला थाना क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून 3- वीर सिंह जाट पुत्र मांगेराम निवासी दीप नगर, हरपुर कुमार गली, थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून। 4- ललित कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी हरिद्वार रोड, मोकमपुर खुर्द, जनपद देहरादून। 5- ललित कुमार पुत्र रामू निवासी 263 शास्त्रीनगर खाला निकट प्राइमरी स्कूल उम्र - 40 वर्ष 6- श्रीमती आशा गुरुंग पत्नी श्री कृष्णा गुरुंग निवासी उमेदपुर ठाकुरपुर प्रेमनगर 7- श्रीमती सरोजनी कैन्तुरा पत्नी विक्रम सिंह कैन्तुरा निवासी स्मिथ नगर राघव विहार जनपद प्रेमनगर देहरादून 8- सविता पुत्री धनाई उम्र-35 वर्ष पत्नी अशोक निवासी 9- बी जनरल विंग प्रेमनगर देहरादून 9- रामपाल सिंह पुत्र श्री रामस्वरूप निवासी पूरण बस्ती भाग 2, संजय कॉलोनी, देहरादून 10- शादाब पुत्र जिन्दा हसन निवासी मक्का मस्जिद चौक मेहुवाला पटेलनगर देहरादून उम्र 31 वर्ष 11- उषा देवी पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी चमनपुरी ब्रहमपुरी, पटेलनगर, उम्र- 58 वर्ष 12- अनिल पुत्र मनीराम निवासी सेलाकुई, देहरादून 13- अलीशाद पुत्र गफूर अहमद निवासी ग्राम कल्याणपुर, पो0ओ0 शेरपुर, चौकी सभावाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष 14- अरशद पुत्र सईद अहमद निवासी सिंगल मंडी लक्खीबाग, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष 15- गौरव डबराल पुत्र सुरेंद्र प्रसाद डबराल निवासी 44 बिरगीर वाली, राजपुर, देहरादून 16- चन्द्र मोहन रावत पुत्र खुशहाल सिंह रावत निवासी मंदाकिनी विहार, लेन न0- 02 बालावाला, देहरादून, उम्र- 49 वर्ष 17- मनोज पुत्र स्व0 कुलदीप निवासी राजीव नगर तल्ली कण्डोली, रायपुर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष1
- एक बार इंदिरा गांधी जी से पूछा गया कि उनका झुकाव लेफ्ट की ओर है या राइट की ओर...? उनका जवाब था - मेरा झुकाव न लेफ्ट है, न राइट, मैं रीढ़ सीधी रखती हूं। लेकिन मोदी जी का सिद्धांत अलग है, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेट जाने का फैसला किया है। उन्होंने अमेरिका को भारी मुनाफा पहुंचाने के लिए UPI पर चार्ज लगाकर हर एक भारतीय पर टैक्स थोप दिया है। मोदी जी, रीढ़ सीधी कीजिए और UPI टैक्स वापस लीजिए। राहुल गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष1
- मसूरी में बड़ा हादसा! 100 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 5 युवक घायल मसूरी में गज्जी बैंड के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया। पांचों घायल मुजफ्फरनगर के रहने वाले बताए गए हैं और मसूरी घूमने के बाद देहरादून लौट रहे थे। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में तेज गति को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है।1
- अंडर 14 गर्ल्स डिस्ट्रिक टूर्नामेंट 19 सितंबर से 21 सितंबर तक। ददाहू सिरमौर अमित अग्रवाल बीआरसी भवन ददाहू में अंडर 14 गर्ल्स डिस्ट्रिक टूर्नामेंट को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर ने की। बैठक के दौरान स्कूल ग्राउंड की साफ सफाई, जल व्यवस्था, मेडिकल संबंधी समस्या, व बिजली न जाने की समस्या को लेकर बातचीत की गई। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददाहू के प्रिंसिपल राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 16 जॉन की छात्राएं आएगी। इन सभी स्कूलों से लगभग 500 के करीब छात्राएं हिस्सा ले रही है। यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान खेल मैदान में कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल व बैडमिंटन की प्रतियोगिता ही होगी। टूर्नामेंट करवाने को लेकर स्कूल प्रबंधन ने ग्राउंड को सजाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। बच्चों के ठहरने की व्यवस्था भी कर दी गई है। टूर्नामेंट के समय डॉक्टर की एक टीम व एंबुलेंस मौके पर मौजूद रहेगी। इस दौरान आईपीएच विभाग के दो कर्मचारी व पीडब्ल्यूडी विभाग के दो कर्मचारी टूर्नामेंट शुरू होने से लेकर खत्म होने तक स्कूल ग्राउंड में ही रहेंगे। इस दौरान तहसीलदार जय सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी प्रियंका चौहान ,प्रधान पंकज गर्ग ,प्रिंसिपल राजकुमार शर्मा,वाइस प्रिंसिपल दीप राम सहित सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद थे3
- ढोल-नगाड़ों की गूंज में देवामानल के चैंपियनों का भव्य स्वागत नन्हे खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, U-14 छात्र-छात्रा दोनों वर्गों में ऑल राउंड ट्रॉफी पर कब्जा4
- अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान कर्णप्रयाग/चमोली अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान कर्णप्रयाग सिमली रोड पर स्थित एक मेडिकल की दुकान में एक व्यक्ति को अचानक से अटैक आया गया। मेडिकल संचालक ने तुरंत व्यक्ति को सीपीआर दी। जिससे उसकी जान बच गई। व्यक्ति को बाद में अस्पताल ले गए। जहां व्यक्ति ठीक है।1