Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोड्डा के देवदांड में डायन बिसाही के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sunderam Keshri
गोड्डा के देवदांड में डायन बिसाही के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
- User2046Gumla, Jharkhand😂15 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
- अलर्ट मोड में प्रशासन—रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर डुमरी में सख्त निर्देश, शांति बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई आगामी रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर डुमरी थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए बुधवार सुबह बारह बजे बताया गया कि इस वर्ष तीनों पर्वों को लेकर प्रशासन विशेष रूप से सतर्क है और हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख जीवंती एक्का, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में तीनों प्रमुख पर्वों के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी जुलूस एवं धार्मिक कार्यक्रम निर्धारित मार्ग और तय समय के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे। थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और संदिग्ध सूचना तुरंत प्रशासन को दें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बैठक में विशेष रणनीति बनाई गई। निर्णय लिया गया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा गश्ती दल लगातार क्षेत्र में निगरानी रखेगा। रामनवमी जुलूस के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, वहीं सरहुल और ईद के अवसर पर भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहेगा। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रमुख लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सभी ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में डुमरी मुखिया, जैरागी मुखिया रेखा देवी, मझगांव मुखिया ज्योति बहेर, जगरनाथ प्रसाद, अनिल ताम्रकर, ब्रजेन्द्र पांडे, समुल्ला आलम, उमेश ताम्रकर, सुबास ठाकुर, गुफरान आलम, सुखराम नायक, सिकेंदर ताम्रकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- गुमला: गुमला के विकास और किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक भूषण तिर्की ने झारखंड विधानसभा में पुरजोर तरीके से आवाज उठाई है। उन्होंने विधानसभा के शून्यकाल और गैर-सरकारी संकल्प के माध्यम से गुमला बाईपास सड़क के निर्माण में हो रही देरी और अपर शंख जलाशय योजना की विफलताओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। 1. 25 साल बाद भी अधूरी है 12.8 किमी की गुमला बाईपास सड़क विधायक भूषण तिर्की ने सदन को सूचित किया कि गुमला विधानसभा क्षेत्र की 'लाइफ लाइन' मानी जाने वाली गुमला बाईपास सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2000 में शुरू हुआ था। आश्चर्य की बात यह है कि 25 साल बीत जाने के बाद भी मात्र 12.8 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है।1
- Post by AAM JANATA1
- सिसई (गुमला)। आगामी सरहुल, ईद व रामनवमी त्योहारों को लेकर सिसई थाना परिसर में शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने किया। बैठक में उन्होंने आने वाले त्योहारों को सौहार्दपूर्ण व प्रेम के साथ मनाने को लेकर सभी समुदाय के गणमान्य लोगों से विशेष चर्चा साझा किया। आदिवासी समुदाय ने कहा कि सरहुल और ईद दोनों त्योहार एक ही दिन पड़ रहे हैं और सरहुल में आदिवासी समुदायों के द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में प्रकृति की पूजा करते हुए नगर भ्रमण के लिए शोभा यात्रा निकाला जाता है जिसका शुभारंभ केंद्रीय सरना स्थल थाना चौक से किया जाता है और पुराना ब्लॉक में संपन्न कराया जाता है। शोभा यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। जुलूस के दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए केंद्रीय सरना समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। वहीं एक सप्ताह बाद 27 मार्च को रामनवमी मनाया जाना है जिसके लिए प्रशासन द्वारा केंद्रीय महावीर मंडल एवं प्रखंड क्षेत्र के सभी अखाड़ों प्रमुखों से रामनवमी शोभा यात्रा का रूट चार्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी समुदाय के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि सरहुल और रामनवमी में शोभा यात्रा के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने सभी समुदाय के लोगों से सोशल मीडिया में फैलाये जाने वाले भ्रामक व झूठे अफवाहों से बचने की अपील की है। उन्होंने ये भी कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार का अफवाह फैलाया जाता है तो तुरंत इसकी सूचना थाना दें। पुलिस प्रशासन तत्काल उसपर कार्रवाई करेगी। वहीं बैठक के दौरान हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा जी ने सिसई में हो रही गैस की कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया साथ ही पुलिस प्रशासन से इसपर कार्यवाई करते हुए रोक लगाने की मांग की। सभी समुदाय के गणमान्य प्रबुद्धजनों द्वारा सभी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और आपसी प्रेम के साथ मनाने का संकल्प दोहराते हुए एक दूसरे को सरहुल, ईद और रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिला परिषद सदस्य सिसई उतरी विजयलक्ष्मी कुमारी, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र सिंह,बीडीओ रमेश कुमार यादव, थाना प्रभारी नीरज कुमार, एसआई आशीष कुमार, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष जलेश्वर उरांव, सचिव सचिदानंद उरांव, महावीर मंडल के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, अखाड़ा प्रमुख एवं सदस्य, अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन सिसई के प्रवक्ता महमूद आलम अंसारी, रहमान अंसारी, सिसई पंचायत समिति सदस्य जाकिर अली, सदर सलमान अली , राजा अंसारी, झामुमो के सक्रिय सदस्य उमर फारूक अंसारी, सिसई कांग्रेस पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बैबुल अंसारी, भाजपा सिसई मंडल अध्यक्ष संजय महतो, भाजपा पुसो मंडल अध्यक्ष सुमित महली, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, कैप्टन लोहरा उरांव, विहिप बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, बिपिन बिहारी झा, तेजनारायण सिंह, सुप्रदीप् साहु, बरगांव उतरी मुखिया सुनीता कुमारी, बरगांव दक्षिणी मुखिया शोभा देवी, शिवनाथपूर मुखिया फ्लोरेंस देवी, चरवा उरांव, दिलीप गुप्ता, रामानंद सिंह, नवल किशोर महतो, जयराम उरांव, विक्रांत सिंह, आनंद साहु सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।4
- लेफ्टिनेंट कर्नल का सेन्हा पब्लिक स्कूल में विद्यालय परिवार की ओर से हुआ भव्य स्वागत बच्चों को किया गया प्रोत्साहित1
- Post by उमेश उरांव2
- सिसई मेन रोड स्थित प्रसाद आयुर्वेदिक क्लीनिक में जटिल, एवं पुरानी बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। 15 सालों से एलर्जी छींकने की बीमारी थी मात्र दो सप्ताह का इलाज से ठीक हो गया रांची के प्रसिद्ध डॉक्टर एल बी प्रसाद जड़ी बूटी से आयुर्वेदिक दवा बनाकर मरीजों को दे रहे हैं और पुरानी से पुरानी बीमारी को ठीक कर रहे हैं। वहीं इस क्लीनिक में दूर दूर से भी मरीज इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। डॉक्टर साहब सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं बृहस्पतिवार को बैठते हैं नंबर लगाने के लिए इस नंबर 8434646687 पर संपर्क कर सकते हैं। डॉक्टर एल बी प्रसाद ने बताया कि मरीजों को सबसे पहले नाड़ी जांच करते हैं जिसके बाद बीमारी का पता लगाकर मरीजों के रोग के अनुसार जड़ी बूटी से दवाई बनाकर देते हैं। आइए मरीज से जानते हैं1
- Post by AAM JANATA1