Shuru
Apke Nagar Ki App…
दादी महुआ का फल चुन रही है.😱 #mahuwa #viral #shorts #shortvideo #youtubeshorts #school #dadi #new #lohardaga
AAM JANATA
दादी महुआ का फल चुन रही है.😱 #mahuwa #viral #shorts #shortvideo #youtubeshorts #school #dadi #new #lohardaga
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by AAM JANATA1
- लेफ्टिनेंट कर्नल का सेन्हा पब्लिक स्कूल में विद्यालय परिवार की ओर से हुआ भव्य स्वागत बच्चों को किया गया प्रोत्साहित1
- Post by उमेश उरांव2
- Post by Ajay Oraon1
- सिसई (गुमला)। आगामी सरहुल, ईद व रामनवमी त्योहारों को लेकर सिसई थाना परिसर में शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने किया। बैठक में उन्होंने आने वाले त्योहारों को सौहार्दपूर्ण व प्रेम के साथ मनाने को लेकर सभी समुदाय के गणमान्य लोगों से विशेष चर्चा साझा किया। आदिवासी समुदाय ने कहा कि सरहुल और ईद दोनों त्योहार एक ही दिन पड़ रहे हैं और सरहुल में आदिवासी समुदायों के द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में प्रकृति की पूजा करते हुए नगर भ्रमण के लिए शोभा यात्रा निकाला जाता है जिसका शुभारंभ केंद्रीय सरना स्थल थाना चौक से किया जाता है और पुराना ब्लॉक में संपन्न कराया जाता है। शोभा यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। जुलूस के दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए केंद्रीय सरना समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। वहीं एक सप्ताह बाद 27 मार्च को रामनवमी मनाया जाना है जिसके लिए प्रशासन द्वारा केंद्रीय महावीर मंडल एवं प्रखंड क्षेत्र के सभी अखाड़ों प्रमुखों से रामनवमी शोभा यात्रा का रूट चार्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी समुदाय के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि सरहुल और रामनवमी में शोभा यात्रा के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने सभी समुदाय के लोगों से सोशल मीडिया में फैलाये जाने वाले भ्रामक व झूठे अफवाहों से बचने की अपील की है। उन्होंने ये भी कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार का अफवाह फैलाया जाता है तो तुरंत इसकी सूचना थाना दें। पुलिस प्रशासन तत्काल उसपर कार्रवाई करेगी। वहीं बैठक के दौरान हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा जी ने सिसई में हो रही गैस की कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया साथ ही पुलिस प्रशासन से इसपर कार्यवाई करते हुए रोक लगाने की मांग की। सभी समुदाय के गणमान्य प्रबुद्धजनों द्वारा सभी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और आपसी प्रेम के साथ मनाने का संकल्प दोहराते हुए एक दूसरे को सरहुल, ईद और रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिला परिषद सदस्य सिसई उतरी विजयलक्ष्मी कुमारी, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र सिंह,बीडीओ रमेश कुमार यादव, थाना प्रभारी नीरज कुमार, एसआई आशीष कुमार, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष जलेश्वर उरांव, सचिव सचिदानंद उरांव, महावीर मंडल के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, अखाड़ा प्रमुख एवं सदस्य, अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन सिसई के प्रवक्ता महमूद आलम अंसारी, रहमान अंसारी, सिसई पंचायत समिति सदस्य जाकिर अली, सदर सलमान अली , राजा अंसारी, झामुमो के सक्रिय सदस्य उमर फारूक अंसारी, सिसई कांग्रेस पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बैबुल अंसारी, भाजपा सिसई मंडल अध्यक्ष संजय महतो, भाजपा पुसो मंडल अध्यक्ष सुमित महली, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, कैप्टन लोहरा उरांव, विहिप बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, बिपिन बिहारी झा, तेजनारायण सिंह, सुप्रदीप् साहु, बरगांव उतरी मुखिया सुनीता कुमारी, बरगांव दक्षिणी मुखिया शोभा देवी, शिवनाथपूर मुखिया फ्लोरेंस देवी, चरवा उरांव, दिलीप गुप्ता, रामानंद सिंह, नवल किशोर महतो, जयराम उरांव, विक्रांत सिंह, आनंद साहु सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।4
- सिसई मेन रोड स्थित प्रसाद आयुर्वेदिक क्लीनिक में जटिल, एवं पुरानी बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। 15 सालों से एलर्जी छींकने की बीमारी थी मात्र दो सप्ताह का इलाज से ठीक हो गया रांची के प्रसिद्ध डॉक्टर एल बी प्रसाद जड़ी बूटी से आयुर्वेदिक दवा बनाकर मरीजों को दे रहे हैं और पुरानी से पुरानी बीमारी को ठीक कर रहे हैं। वहीं इस क्लीनिक में दूर दूर से भी मरीज इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। डॉक्टर साहब सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं बृहस्पतिवार को बैठते हैं नंबर लगाने के लिए इस नंबर 8434646687 पर संपर्क कर सकते हैं। डॉक्टर एल बी प्रसाद ने बताया कि मरीजों को सबसे पहले नाड़ी जांच करते हैं जिसके बाद बीमारी का पता लगाकर मरीजों के रोग के अनुसार जड़ी बूटी से दवाई बनाकर देते हैं। आइए मरीज से जानते हैं1
- बुढ़मू प्रखंड के केदली गांव में श्री श्री हनुमान मंदिर के प्रथम वार्षिक महोत्सव की धूम मच गई। गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय पूर्णाहुति यज्ञ का शुभारंभ हुआ। मनोज साहू पत्नी के साथ कलश धारण कर आगे बढ़े, तो 'जय श्रीराम' और 'बजरंग बली की जय' के गगनचुंबी नारों से पूरा गांव गूंज उठा।यज्ञ स्थल से निकली यात्रा ग्राम भ्रमण कर उमेडंडा सरदार मोड़ होकर महादेव स्थल के तालाब से कलश भरकर 84 मौजा के अखाड़ा स्थित मंदिर की परिक्रमा की। गुरुवार बाजार गुजरते हुए यह वापस यज्ञ स्थल लौटी, जहां कलश स्थापित किए गए। बुढ़मू भाजपा मंडल अध्यक्ष जगलाल महतो, अर्जुन महतो, विजयमल साहू, विकास साहू, मुकेश साहू, लक्ष्मण महतो समेत सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह से कलश उठाकर यात्रा को सफल बनाया।आज अनुष्ठान में नगर भ्रमण, गणेश पूजन, पंचांग पूजन, भंडारा और संध्या छड़ी पक्ष अखंड ज्योति होगी। कल शुक्रवार (20 मार्च 2026) को सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंडप-वेदी पूजन, पूर्णाहुति, हवन, आरती व महाप्रसाद वितरण के साथ समापन होगा। मौके पर अध्यक्ष कुंजविहारी महतो, गुलाब महतो (उपाध्यक्ष), शिवबालक साहू (सचिव), प्रकाश रजक (उपसचिव), शंकर उरांव (कोषाध्यक्ष), प्रेमनाथ मुंडा (उपकोषाध्यक्ष), जगजीवन महतो व सूर्यदेव उरांव (संरक्षक) का योगदान सराहनीय रहा।1
- Post by AAM JANATA1