logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

on 13 December
user_Ankush singh
Ankush singh
Kanchangarh, Safiabad•
on 13 December

More news from बिहार and nearby areas
  • मुंगेर चर्चित AK-47 तस्करी मामले में बड़ा फैसला: 3 पूर्व फौजी समेत 5 को 10-10 साल की सजा जबलपुर आयुध निर्माणी से एके-47 राइफल की चोरी कर उसे नक्सलियों और अपराधियों तक पहुंचाने के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इस मामले में तीन सेवानिवृत्त सैनिकों समेत पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए दस-दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर आर्थिक दंड भी लगाया गया है। एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मधुकर सिंह ने सेवानिवृत्त फौजी पुरुषोत्तम लाल रजक, नियाजुल रहमान, सुरेश ठाकुर, शमशेर आलम और इमरान आलम को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। अदालत ने चार आरोपियों पर 3.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि सेवानिवृत्त फौजी सुरेश ठाकुर पर 4.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सजा सुनाए जाने के दौरान सभी दोषियों को बेउर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले 11 मार्च को अदालत ने सभी पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया था। गौरतलब है कि मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित एके-47 राइफल बरामद होने के बाद इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई थी। जांच में हथियारों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क सामने आया था। अदालत के इस फैसले को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
    1
    मुंगेर चर्चित AK-47 तस्करी मामले में बड़ा फैसला: 3 पूर्व फौजी समेत 5 को 10-10 साल की सजा
जबलपुर आयुध निर्माणी से एके-47 राइफल की चोरी कर उसे नक्सलियों और अपराधियों तक पहुंचाने के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इस मामले में तीन सेवानिवृत्त सैनिकों समेत पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए दस-दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर आर्थिक दंड भी लगाया गया है।
एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मधुकर सिंह ने सेवानिवृत्त फौजी पुरुषोत्तम लाल रजक, नियाजुल रहमान, सुरेश ठाकुर, शमशेर आलम और इमरान आलम को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। अदालत ने चार आरोपियों पर 3.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि सेवानिवृत्त फौजी सुरेश ठाकुर पर 4.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
सजा सुनाए जाने के दौरान सभी दोषियों को बेउर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले 11 मार्च को अदालत ने सभी पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया था।
गौरतलब है कि मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित एके-47 राइफल बरामद होने के बाद इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई थी। जांच में हथियारों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क सामने आया था। अदालत के इस फैसले को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    33 min ago
  • मुंगेर के जमालपुर में ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाने वाले महिला स्नैचर गैंग का बड़ा खुलासा। चोरी किऐ गए 5 लाख नगद और 100 ग्राम सोना, चांदी बरामद
    1
    मुंगेर के जमालपुर में ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाने वाले महिला स्नैचर गैंग का बड़ा खुलासा। चोरी किऐ गए 5 लाख नगद और 100 ग्राम सोना, चांदी बरामद
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Amit Kumar Mandal
    1
    Post by Amit Kumar Mandal
    user_Amit Kumar Mandal
    Amit Kumar Mandal
    News Anchor मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने देर रात्रि में गोगरी के अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है जिससे पूरे अस्पताल प्रशासन के बीच हड़कंप मचा हुआ है
    1
    परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने देर रात्रि में गोगरी के अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है जिससे पूरे अस्पताल प्रशासन के बीच हड़कंप मचा हुआ है
    user_RANVIR KUMAR
    RANVIR KUMAR
    Local News Reporter गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • मुख्यमंत्री ने समृद्धि योजना के दौरान खगड़िया जिले को दी 304 करोड़ रुपये की सौगात 319 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास। मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा।
    1
    मुख्यमंत्री ने समृद्धि योजना के दौरान खगड़िया जिले को दी 304  करोड़ रुपये की सौगात 319 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास। मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    21 hrs ago
  • विडियो सोसल मीडिया पर वायरल
    1
    विडियो सोसल मीडिया पर वायरल
    user_SANTOSH Singh
    SANTOSH Singh
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    47 min ago
  • भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुल्तानगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इस कार्रवाई में दो नाबालिग और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने प्रेस वार्ता में बताया कि अब्जुगंज के पास से महादेव कुमार नामक युवक के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जबकि दो नाबालिगों के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और मामले में आर्म्स एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, एसआई आशुतोष कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे।
    1
    भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुल्तानगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इस कार्रवाई में दो नाबालिग और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने प्रेस वार्ता में बताया कि अब्जुगंज के पास से महादेव कुमार नामक युवक के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जबकि दो नाबालिगों के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।
पुलिस सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और मामले में आर्म्स एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस छापेमारी अभियान में इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, एसआई आशुतोष कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • मुंगेर में पश्चिम बंगाल की चार महिला चोर गिरफ्तार, 16.5 लाख का सोना-चांदी व नकदी बरामद मुंगेर जिले के जमालपुर में रेल यात्रियों के सामान चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और आपराधिक खुफिया विभाग (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल की चार संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 16.5 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जमालपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद दुर्गा स्थान के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई। संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर चारों महिलाओं को दबोच लिया। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार महिलाएं लंबे समय से रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी करने की घटनाओं में सक्रिय थीं। अधिकारियों ने बताया कि इन महिलाओं की गतिविधियों पर कई दिनों से नजर रखी जा रही थी। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद उनकी पहचान की गई और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। रेल एसपी विद्यासागर और सहायक सुरक्षा आयुक्त हीरा प्रसाद सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से पांच लाख रुपये से अधिक नकदी, लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और करीब डेढ़ लाख रुपये की चांदी बरामद की गई। इसके अलावा यात्रियों से छीने गए छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार बरामद सामान की पहचान कर उसे संबंधित यात्रियों को वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
    1
    मुंगेर में पश्चिम बंगाल की चार महिला चोर गिरफ्तार, 16.5 लाख का सोना-चांदी व नकदी बरामद
मुंगेर जिले के जमालपुर में रेल यात्रियों के सामान चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और आपराधिक खुफिया विभाग (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल की चार संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 16.5 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई जमालपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद दुर्गा स्थान के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई। संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर चारों महिलाओं को दबोच लिया। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार महिलाएं लंबे समय से रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी करने की घटनाओं में सक्रिय थीं।
अधिकारियों ने बताया कि इन महिलाओं की गतिविधियों पर कई दिनों से नजर रखी जा रही थी। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद उनकी पहचान की गई और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
रेल एसपी विद्यासागर और सहायक सुरक्षा आयुक्त हीरा प्रसाद सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से पांच लाख रुपये से अधिक नकदी, लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और करीब डेढ़ लाख रुपये की चांदी बरामद की गई। इसके अलावा यात्रियों से छीने गए छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार बरामद सामान की पहचान कर उसे संबंधित यात्रियों को वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.