शाम ढलते ही लोहरदगा की फिज़ाओं ने जैसे कोई नया ख्वाब ओढ़ लिया है। हल्की-हल्की फुहारों ने मिट्टी से वो खुशबू जगाई है, जो सीधे रूह को सुकून देती है। दूर पहाड़ों और पेड़ों के पत्तों पर गिरती बूँदें एक धीमा, मदहोश कर देने वाला तराना छेड़ रही हैं। ठंडी हवा के हल्के झोंकों के साथ हर गली, हर मोड़ पर लोग रोज़मर्रा की भागदौड़ भूलकर सिर्फ इस पल को जी रहे हैं। किसी नुक्कड़ पर कुल्हड़ की गरम चाय से उठता धुआँ है, तो कहीं चेहरों पर बारिश की बूँदों संग खिली बेफिक्र मुस्कान। यह सिर्फ मौसम का बदलना नहीं, बल्कि लोहरदगा की शाम का दिल खोलकर मुस्कुराना है। शाम ढलते ही लोहरदगा की फिज़ाओं ने जैसे कोई नया ख्वाब ओढ़ लिया है। हल्की-हल्की फुहारों ने मिट्टी से वो खुशबू जगाई है, जो सीधे रूह को सुकून देती है। दूर पहाड़ों और पेड़ों के पत्तों पर गिरती बूँदें एक धीमा, मदहोश कर देने वाला तराना छेड़ रही हैं। ठंडी हवा के हल्के झोंकों के साथ हर गली, हर मोड़ पर लोग रोज़मर्रा की भागदौड़ भूलकर सिर्फ इस पल को जी रहे हैं। किसी नुक्कड़ पर कुल्हड़ की गरम चाय से उठता धुआँ है, तो कहीं चेहरों पर बारिश की बूँदों संग खिली बेफिक्र मुस्कान। यह सिर्फ मौसम का बदलना नहीं, बल्कि लोहरदगा की शाम का दिल खोलकर मुस्कुराना है।
शाम ढलते ही लोहरदगा की फिज़ाओं ने जैसे कोई नया ख्वाब ओढ़ लिया है। हल्की-हल्की फुहारों ने मिट्टी से वो खुशबू जगाई है, जो सीधे रूह को सुकून देती है। दूर पहाड़ों और पेड़ों के पत्तों पर गिरती बूँदें एक धीमा, मदहोश कर देने वाला तराना छेड़ रही हैं। ठंडी हवा के हल्के झोंकों के साथ हर गली, हर मोड़ पर लोग रोज़मर्रा की भागदौड़ भूलकर सिर्फ इस पल को जी रहे हैं। किसी नुक्कड़ पर कुल्हड़ की गरम चाय से उठता धुआँ है, तो कहीं चेहरों पर बारिश की बूँदों संग खिली बेफिक्र मुस्कान। यह सिर्फ मौसम का बदलना नहीं, बल्कि लोहरदगा की शाम का दिल खोलकर मुस्कुराना है। शाम ढलते ही लोहरदगा की फिज़ाओं ने जैसे कोई नया ख्वाब ओढ़ लिया है। हल्की-हल्की फुहारों ने मिट्टी से वो खुशबू जगाई है, जो सीधे रूह को सुकून देती है। दूर पहाड़ों और पेड़ों के पत्तों पर गिरती बूँदें एक धीमा, मदहोश कर देने वाला तराना छेड़ रही हैं। ठंडी हवा के हल्के झोंकों के साथ हर गली, हर मोड़ पर लोग रोज़मर्रा की भागदौड़ भूलकर सिर्फ इस पल को जी रहे हैं। किसी नुक्कड़ पर कुल्हड़ की गरम चाय से उठता धुआँ है, तो कहीं चेहरों पर बारिश की बूँदों संग खिली बेफिक्र मुस्कान। यह सिर्फ मौसम का बदलना नहीं, बल्कि लोहरदगा की शाम का दिल खोलकर मुस्कुराना है।
- हिंडाल्को में डॉक्टर की डिग्री फर्जी होने का आरोप.? #shorts #shortvideo #viralvideo #hindalco #news1
- शांति ऑटोमोबाईल बजाज शोरूम में चार नए मॉडल की बाइक हुई लॉन्च, 5 से 10 डाउनपेमेंट कर घर ले जाए गाड़ी। सिसई मेन रोड, बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित शांति ऑटोमोबाइल बजाज शोरूम में ग्राहकों के लिए बजाज के चार नए मॉडल की गाड़ी लॉन्च की गई हैं। खास बात यह है कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ₹5 से 10 हजार डाउन पेमेंट पर बाइक उपलब्ध कराने की सुविधा दी जा रही है। बृहस्पतिवार को शोरूम में आयोजित लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान संचालक आशीष कुमार रवि ने बताया कि शोरूम में पल्सर 125 सीसी, पल्सर 150 सीसी, N1-160S और N1-160SS मॉडल की गाड़ी उपलब्ध कराई गई हैं। इन मोटरसाइकिलों में आकर्षक डिजाइन के साथ आधुनिक मीटर डिस्प्ले, बेहतर माइलेज, सस्पेंशन सहित कई सुविधाएं दी गई हैं। आशीष कुमार रवि ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा और उचित कीमत पर बजाज की मोटरसाइकिल उपलब्ध कराना शोरूम की पहली प्राथमिकता है।1
- गांव के एक व्यक्ति ने खुद से लगाए बोरिंग में मोटर उसके बाद मोटर फस गया 10000 का नुकसान लाखों रुपए के लागत से बना जल मीनार बेकार1
- सिसई : अवैध शराब के कारोबार पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, सिसई - रेड़वा में ताबड़तोड़ छापेमारी 6 आरोपी गिरफ्तार, 50 लीटर महुआ शराब व विदेशी शराब जब्त ; कार्रवाई से कारोबारियों में मचा हड़कंप गुमला जिले के सिसई प्रखंड में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। उपायुक्त एवं अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर गुरुवार को सिसई थाना पुलिस के सहयोग से उत्पाद विभाग की टीम ने सिसई बाजार और रेड़वा बाजार में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने मौके से करीब 50 लीटर महुआ शराब तथा 0.150 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जब्त की। *दो बाजारों में एक साथ कार्रवाई, छह गिरफ्तार* उत्पाद विभाग की कार्रवाई से दोनों बाजारों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर जांच करते हुए अवैध शराब की बरामदगी की और मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल भंडारी (27), पिता स्व. रमेश भंडारी, ग्राम खापिया, थाना घाघरा; पार्वती कुमारी (22), पति बिट्टू साहू, ग्राम खोरा, थाना गुमला; सरिता उरांव (28), पति गंगा उरांव, ग्राम पंडरिया, थाना सिसई; मंगरी देवी (50), पति बंधना उरांव, सिसई बस्ती; फुलमनी देवी (40), पति हरि उरांव, सिसई बस्ती तथा सीतामुनी देवी (50), पति सुकरा उरांव, ग्राम दीगदोन, थाना सिसई शामिल हैं। *उत्पाद अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई* छापेमारी के दौरान बरामद शराब को उत्पाद विभाग ने जब्त कर लिया। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आगे की उत्पाद एवं कानूनी कार्रवाई के लिए अधीक्षक उत्पाद कार्यालय, गुमला ले जाया गया। *कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप* सिसई और रेड़वा बाजार में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। विभाग की सक्रियता से आने वाले दिनों में ऐसे कारोबारियों पर और भी कार्रवाई होने की संभावना है।3
- डाड़ीपीडी तलाब में डूबे 65 बर्षीय याकूब मुंडा, तलाश जारी। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के गुटवा बरबंदा स्थित डाड़ीपीड़ी तालाब में डूबे 65 वर्षीय याकूब मुंडा का 26 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिला है। गुरुवार को मछली पकड़ने के दौरान जाल छुड़ाने तालाब में उतरे याकूब गहरे पानी में डूब गए। बेटे जोहन मुंडा ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को पुलिस और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, पर उनका पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से एनडीआरएफ टीम बुलाकर तलाश कराने की मांग की है।1
- परयागों में चेहल्लुम मेले का आयोजन, शमीम बड़ेहार ने इमाम हुसैन की शहादत को किया याद मांडर प्रखंड अंतर्गत ग्राम परयागों में चेहल्लुम के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में कांके विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड अल्पसंख्यक महासभा के सचिव शमीम बड़ेहार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए कहा कि कर्बला में इमाम हुसैन को धोखे से बुलाकर बैअत के लिए मजबूर किया गया, लेकिन उन्होंने जुल्म के आगे घुटने टेकने के बजाय शहादत को स्वीकार किया। उनकी शहादत इंसाफ, सच्चाई और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देती है। मेले में मुख्य अतिथि मजदूर नेता अब्दुल्लाह अंसारी, सरना समिति के बबलू उरांव, मांडर प्रमुख फिलीप सहाय एक्का, रसीद अंसारी, सयूब अंसारी, मोबिन अंसारी, मजीद अंसारी, शामी अंसारी, अमन राज, अरशद आलम, हफिज राजा, अमीरुल हक, अंसार उलहक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- पार्षद को बिना बताए जल मीनार का खेल? #shorts #shortvideo #short #viralvideo #youtubeshorts #mukhiya1
- सिसई व रेडवा साप्ताहिक बाजार में उत्पाद विभाग का छापा, 6 हिरासत में, उपायुक्त एवं उत्पाद अधीक्षक गुमला के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने सिसई क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को सिसई व रेडवा साप्ताहिक बाजार में सिसई पुलिस के सहयोग से उत्पाद विभाग की टीम ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें शराब बेच व पी रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। बाकी भागने में सफल रहे। छापेमारी में करीब 50 लीटर महुआ शराब तथा 0.150 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई। वही गिरफ्तार हुए सभी लोगों को उत्पाद विभाग की पुलिस अपने साथ गुमला लेते गई। उत्पाद विभाग के अचानक छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- सभी शिक्षक समय प्रश्र कार्य करने का आदत डालें -मनमोहन साहु। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा प्रखंड के सभी 275 विद्यालय प्रभारी के साथ गुरुवार को शिक्षकों की गुरु गोष्ठी की गई,जिसमें प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन साहु ने कहा कि सभी शिक्षक समय पर कार्य करने की आदत डालें गोष्ठी में निम्न बातें बताई गई- सभी छात्रों का युनिफार्म हेतु डेटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सेतेंग कार्यक्रम के तहत चयनित 107 विद्यालय को जीरो ड्राप आऊट का प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया। शत प्रतिशत शिक्षक एवं छात्रों का उपस्थिति बनाने का निर्देश दिया गया। सभी विद्यालय को स्वच्छ एवं हरिय विद्यालय का रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया। प्रति कार्य दिवस शत प्रतिशत एसएमएस करने का निर्देश दिया गया। उल्लास कार्यक्रम के तहत दिनांक 25 सितम्बर को होने वाली परीक्षा की तैयारी करने का निर्देश दिया गया। कक्षा 8-12 में नामांकित छात्राओं का किशोरी शक्ति योजना में रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया। दिव्यांग छात्रों के सर्वेक्षण हेतु प्रशस्त एप में रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी प्रखंड साधन सेवी एवं संकुल साधन सेवी उपस्थित थे।1