शांति ऑटोमोबाईल बजाज शोरूम में चार नए मॉडल की बाइक हुई लॉन्च, 5 से 10 डाउनपेमेंट कर घर ले जाए गाड़ी। सिसई मेन रोड, बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित शांति ऑटोमोबाइल बजाज शोरूम में ग्राहकों के लिए बजाज के चार नए मॉडल की गाड़ी लॉन्च की गई हैं। खास बात यह है कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ₹5 से 10 हजार डाउन पेमेंट पर बाइक उपलब्ध कराने की सुविधा दी जा रही है। बृहस्पतिवार को शोरूम में आयोजित लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान संचालक आशीष कुमार रवि ने बताया कि शोरूम में पल्सर 125 सीसी, पल्सर 150 सीसी, N1-160S और N1-160SS मॉडल की गाड़ी उपलब्ध कराई गई हैं। इन मोटरसाइकिलों में आकर्षक डिजाइन के साथ आधुनिक मीटर डिस्प्ले, बेहतर माइलेज, सस्पेंशन सहित कई सुविधाएं दी गई हैं। आशीष कुमार रवि ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा और उचित कीमत पर बजाज की मोटरसाइकिल उपलब्ध कराना शोरूम की पहली प्राथमिकता है।
शांति ऑटोमोबाईल बजाज शोरूम में चार नए मॉडल की बाइक हुई लॉन्च, 5 से 10 डाउनपेमेंट कर घर ले जाए गाड़ी। सिसई मेन रोड, बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित शांति ऑटोमोबाइल बजाज शोरूम में ग्राहकों के लिए बजाज के चार नए मॉडल की गाड़ी लॉन्च की गई हैं। खास बात यह है कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ₹5 से 10 हजार डाउन पेमेंट पर बाइक उपलब्ध कराने की सुविधा दी जा रही है। बृहस्पतिवार को शोरूम में आयोजित लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान संचालक आशीष कुमार रवि ने बताया कि शोरूम में पल्सर 125 सीसी, पल्सर 150 सीसी, N1-160S और N1-160SS मॉडल की गाड़ी उपलब्ध कराई गई हैं। इन मोटरसाइकिलों में आकर्षक डिजाइन के साथ आधुनिक मीटर डिस्प्ले, बेहतर माइलेज, सस्पेंशन सहित कई सुविधाएं दी गई हैं। आशीष कुमार रवि ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा और उचित कीमत पर बजाज की मोटरसाइकिल उपलब्ध कराना शोरूम की पहली प्राथमिकता है।
- बरगांव में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी आधुनिक बैंकिंग सुविधा सिसई प्रखंड के बरगांव में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा खुला। गुरुवार को फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन में बैंक ऑफ बड़ौदा के डी आर एम झारखंड स्वपनिल श्रीवास्तव, एलडीएम गुमला बिनोद कुमार, सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार, मुखिया सुनीता कुमारी, शोभा देवी, सहित स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद थे।1
- सिसई : जाति - आवासीय प्रमाण पत्र के लिए अंचल कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब दिनभर कतार में खड़े रहे ग्रामीण, व्यवस्था पर भड़के संजय वर्मा ; बोले - पंचायतवार व्यवस्था नहीं हुई तो फिर होगा आंदोलन सिसई (गुमला)। जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर इन दिनों सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रखंड की 18 पंचायतों से लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रतिदिन अंचल कार्यालय पहुंच रहे हैं। भीड़ का आलम यह है कि दूर-दराज से आए ग्रामीणों को घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि विभिन्न कार्यों के लिए लोगों से जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र मांगे जाने के कारण प्रमाण पत्र बनवाने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है। गुरुवार को भी अंचल कार्यालय परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी गई। कई लोग सुबह से ही कार्यालय पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कार्यालय परिसर में उमड़ी भीड़ और ग्रामीणों की परेशानी को देखकर हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख सह सिसई बचाव संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के गांवों से ग्रामीण जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सिसई पहुंच रहे हैं और उन्हें दिनभर भूखे-प्यासे कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। यह स्थिति प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर खामी को दर्शाती है। संजय वर्मा ने कहा कि यदि प्रशासन पहले से पंचायतवार तिथि एवं समय निर्धारित कर देता तो कार्यालय में इस तरह की भीड़ नहीं जुटती और ग्रामीणों का काम भी व्यवस्थित तरीके से हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्था के अभाव में आम जनता को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। संजय वर्मा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार किया जाए और ग्रामीणों की सुविधा के लिए व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने व्यवस्था दुरुस्त नहीं की तो सिसई बचाव संघर्ष समिति एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होगी। वहीं, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय जिला उपाध्यक्ष सूरज सिंह ने भी अंचल कार्यालय में उमड़ रही भीड़ को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन को आम जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जल्द अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना चाहिए। यदि ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ अब प्रशासन के लिए भी चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में पंचायतवार व्यवस्था लागू कर भीड़ को नियंत्रित करना और ग्रामीणों को राहत देना प्रशासन के सामने अहम सवाल बन गया है।4
- ढूंढूंग टेढ़ाव बिल्कुल नया वीडियो है।मुमु बच्ची ढूंढूंग टेढ़ाव का नाटक करते मुमु बच्ची ढूंढूंग टेढ़ाव का नाटक करते1
- शाम ढलते ही लोहरदगा की फिज़ाओं ने जैसे कोई नया ख्वाब ओढ़ लिया है। हल्की-हल्की फुहारों ने मिट्टी से वो खुशबू जगाई है, जो सीधे रूह को सुकून देती है। दूर पहाड़ों और पेड़ों के पत्तों पर गिरती बूँदें एक धीमा, मदहोश कर देने वाला तराना छेड़ रही हैं। ठंडी हवा के हल्के झोंकों के साथ हर गली, हर मोड़ पर लोग रोज़मर्रा की भागदौड़ भूलकर सिर्फ इस पल को जी रहे हैं। किसी नुक्कड़ पर कुल्हड़ की गरम चाय से उठता धुआँ है, तो कहीं चेहरों पर बारिश की बूँदों संग खिली बेफिक्र मुस्कान। यह सिर्फ मौसम का बदलना नहीं, बल्कि लोहरदगा की शाम का दिल खोलकर मुस्कुराना है। शाम ढलते ही लोहरदगा की फिज़ाओं ने जैसे कोई नया ख्वाब ओढ़ लिया है। हल्की-हल्की फुहारों ने मिट्टी से वो खुशबू जगाई है, जो सीधे रूह को सुकून देती है। दूर पहाड़ों और पेड़ों के पत्तों पर गिरती बूँदें एक धीमा, मदहोश कर देने वाला तराना छेड़ रही हैं। ठंडी हवा के हल्के झोंकों के साथ हर गली, हर मोड़ पर लोग रोज़मर्रा की भागदौड़ भूलकर सिर्फ इस पल को जी रहे हैं। किसी नुक्कड़ पर कुल्हड़ की गरम चाय से उठता धुआँ है, तो कहीं चेहरों पर बारिश की बूँदों संग खिली बेफिक्र मुस्कान। यह सिर्फ मौसम का बदलना नहीं, बल्कि लोहरदगा की शाम का दिल खोलकर मुस्कुराना है।1
- डाड़ीपीडी तलाब में डूबे 65 बर्षीय याकूब मुंडा, तलाश जारी। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के गुटवा बरबंदा स्थित डाड़ीपीड़ी तालाब में डूबे 65 वर्षीय याकूब मुंडा का 26 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिला है। गुरुवार को मछली पकड़ने के दौरान जाल छुड़ाने तालाब में उतरे याकूब गहरे पानी में डूब गए। बेटे जोहन मुंडा ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को पुलिस और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, पर उनका पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से एनडीआरएफ टीम बुलाकर तलाश कराने की मांग की है।1
- बॉक्साइट माफिया पर वन विभाग की कार्रवाई, गाड़ी हुई जब्त.? #shorts #shortvideo #viralvideo #news1
- *उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश गुमला: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज गुरुवार को उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मातृत्व स्वास्थ्य के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) एवं संस्थागत प्रसव की प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं की नियमित ट्रैकिंग करते हुए छूटे हुए मामलों की पहचान एवं फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। एएनसी जांच के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत बनाए रखने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी एवं समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया। बाल स्वास्थ्य के तहत नियमित टीकाकरण की समीक्षा में जिले की उपलब्धि लगभग 99 प्रतिशत पाई गई। पिछले स्तर की तुलना में लगभग एक प्रतिशत की कमी को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने छूटे हुए सभी बच्चों की पहचान कर उन्हें शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण से जोड़ने का निर्देश दिया। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के साथ मानसी के सहयोग से विशेष प्रयास करने को कहा गया, ताकि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सरकारी एमटीसी में अधिक से अधिक अति कुपोषित बच्चों को भर्ती कराकर समुचित उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। डुमरी में निजी संस्था द्वारा संचालित एमटीसी केंद्र के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सरकारी एमटीसी की सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा जरूरतमंद बच्चों को सरकारी कुपोषण उपचार केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रभावी स्तर पर जागरूकता एवं परामर्श अभियान चलाने के निर्देश दिए। ममता वाहन की उपलब्धता एवं संचालन की भी समीक्षा की गई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं वय वंदना योजना की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिले के विभिन्न वार्डों में आयुष्मान मित्रों के माध्यम से विशेष शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जो 15 सितंबर 2026 तक जारी रहेंगे। उपायुक्त ने पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने तथा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। केस क्लेम के लक्ष्य में अपेक्षित सुधार के लिए डुमरी, बिशुनपुर एवं कामडारा में नए आयुष्मान मित्रों को चिह्नित किए जाने की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने वय वंदना योजना में भी पात्र लाभुकों को जोड़ने के लिए अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आभा कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। वर्तमान में जिले की उपलब्धि 59.21 प्रतिशत है तथा राज्य स्तर पर गुमला जिला छठे स्थान पर है। उपायुक्त ने आभा कार्ड निर्माण की गति बढ़ाते हुए स्वास्थ्य संस्थानों एवं विशेष शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने को कहा गया। राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी चार माह की कार्ययोजना के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने टीबी के संभावित मरीजों की पहचान, जांच, उपचार एवं नियमित फॉलोअप की प्रक्रिया को प्रभावी बनाए रखने तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर सतत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा में जिले में फाइलेरिया के नए मामलों की स्थिति शून्य रहने की जानकारी दी गई। पालकोट, रायडीह, बिशुनपुर एवं चैनपुर में टीएएसके टेस्ट लेवल-1 की गतिविधियां पूर्ण की जा चुकी हैं। उपायुक्त ने फाइलेरिया नियंत्रण के लिए चल रहे प्रयासों को निरंतर बनाए रखने तथा सर्वेक्षण एवं निगरानी कार्य को गंभीरता से करने का निर्देश दिया। सर्पदंश के मामलों की रोकथाम एवं त्वरित उपचार के संबंध में भी समीक्षा की गई। लोगों को सर्पदंश की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी देने के लिए वीडियो क्लिप के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश से संबंधित आवश्यक चिकित्सा सुविधा एवं जागरूकता व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में एफसीएम इंजेक्शन के संबंध में भी जानकारी ली गई। संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने तथा प्रखंडवार आवश्यक सामग्री का वितरण किए जाने की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने इसका प्रभावी उपयोग एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान एम्बुलेंस सेवाओं की भी समीक्षा की गई। जिले में वर्तमान में 10 एम्बुलेंस के संचालन की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने आवश्यकता के अनुसार एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने की दिशा में कार्रवाई करने तथा खराब पड़े एम्बुलेंस को शीघ्र दुरुस्त कर सेवा में वापस लाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में राष्ट्रीय कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम, मलेरिया एवं फाइलेरिया नियंत्रण, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, 15वें वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए योजनाओं की नियमित निगरानी, लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सभी संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।1
- शांति ऑटोमोबाईल बजाज शोरूम में चार नए मॉडल की बाइक हुई लॉन्च, 5 से 10 डाउनपेमेंट कर घर ले जाए गाड़ी। सिसई मेन रोड, बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित शांति ऑटोमोबाइल बजाज शोरूम में ग्राहकों के लिए बजाज के चार नए मॉडल की गाड़ी लॉन्च की गई हैं। खास बात यह है कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ₹5 से 10 हजार डाउन पेमेंट पर बाइक उपलब्ध कराने की सुविधा दी जा रही है। बृहस्पतिवार को शोरूम में आयोजित लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान संचालक आशीष कुमार रवि ने बताया कि शोरूम में पल्सर 125 सीसी, पल्सर 150 सीसी, N1-160S और N1-160SS मॉडल की गाड़ी उपलब्ध कराई गई हैं। इन मोटरसाइकिलों में आकर्षक डिजाइन के साथ आधुनिक मीटर डिस्प्ले, बेहतर माइलेज, सस्पेंशन सहित कई सुविधाएं दी गई हैं। आशीष कुमार रवि ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा और उचित कीमत पर बजाज की मोटरसाइकिल उपलब्ध कराना शोरूम की पहली प्राथमिकता है।1