Shuru
Apke Nagar Ki App…
बबेरू कस्बे की तिंदवारी रोड मंडी गेट के पास सवारी से भरा ई रिक्शा पलटा दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल बबेरू कस्बे के तिंदवारी रोड मंडी गेट के पास शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे एक सवारियों से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार महिला शिव प्यारी पत्नी मोहनलाल उम्र 45 वर्ष, प्रेम प्यारी पत्नी साधु शरण उम्र 50 वर्ष , निवासी दोनों करुहिया पुरवा कस्बा बबेरू, गंभीर रूप से घायल हो गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है।
JSB NEWS UP
बबेरू कस्बे की तिंदवारी रोड मंडी गेट के पास सवारी से भरा ई रिक्शा पलटा दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल बबेरू कस्बे के तिंदवारी रोड मंडी गेट के पास शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे एक सवारियों से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार महिला शिव प्यारी पत्नी मोहनलाल उम्र 45 वर्ष, प्रेम प्यारी पत्नी साधु शरण उम्र 50 वर्ष , निवासी दोनों करुहिया पुरवा कस्बा बबेरू, गंभीर रूप से घायल हो गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है।
More news from Banda and nearby areas
- बांदा जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 16 वर्षीय स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई मामूली रूप से घायल हो गया। यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोखर में अंध विद्यालय के पास दोपहर करीब 12 बजे हुई। मृतक छात्र की पहचान हिमांशु (16) पुत्र अवधेश के रूप में हुई है, जो कक्षा 8 का छात्र था। वह अपने भाई पुष्पेंद्र के साथ सरस्वती प्रकाश मंदिर से परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी बांदा से महोखर जा रहे गिट्टी से भरे एक ओवरलोड ट्रक ने पीछे से उनकी साइकिल को टक्कर मार दी और हिमांशु को करीब 30 फीट तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सड़क जाम कर दी और गुस्से में ट्रक के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक छात्र के शव को ऑटो में रखकर अस्पताल पहुंचाया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.1
- Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे2
- ओवरलोड ट्रक की टक्कर से एक स्कूली छात्र की मौत,घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।1
- बांदा। जनपद के जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि यहां आने वाले गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज की उम्मीद तो दी जाती है, लेकिन हकीकत में उन्हें बाहर की महंगी दवाएं और इंजेक्शन खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक महिला मरीज ज्योति, जो हाई बीपी की समस्या लेकर ट्रामा सेंटर पहुंची थी, उसे डॉक्टर आकाश सिंह द्वारा बाहर से इंजेक्शन खरीदने की पर्ची थमा दी गई। सवाल यह उठता है कि जब सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवाएं देने की व्यवस्था है और प्रदेश सरकार द्वारा दवाओं का बजट भी बढ़ाया गया है, तो आखिर मरीजों को बाहर की दवा क्यों लिखी जा रही है? गरीब मरीज जिला अस्पताल इसलिए आते हैं कि उन्हें बिना खर्च के इलाज मिल सके। लेकिन जब डॉक्टर ही बाहर की दवा लिखने लगें, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है जब प्रदेश सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों की सुविधाएं बेहतर होने का दावा कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को यह भी देखना होगा कि कहीं यह व्यवस्था की कमी है, दवाओं की उपलब्धता का संकट है या फिर मरीजों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने की प्रवृत्ति। यदि अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं, तो बाहर की दवा लिखना सीधे-सीधे नियमों की अनदेखी माना जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार की सख्त मंशा और आदेशों के बावजूद यदि जिला अस्पतालों में इस तरह की शिकायतें सामने आती हैं, तो यह न केवल व्यवस्था पर सवाल है बल्कि उन गरीब मरीजों के विश्वास पर भी चोट है, जो सरकारी अस्पताल को ही अपना आखिरी सहारा मानते हैं। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाता है या फिर गरीब मरीजों की यह पीड़ा यूं ही व्यवस्था की भीड़ में दबकर रह जाएगी।1
- हमीरपुर बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार काफी परेशान हैं। हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर में 120 रुपये की बढ़ोतरी से छोटे व्यापारियों, होटल-रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। ज्ञापन में कहा गया कि गैस, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि घरेलू गैस सिलेंडर की हालिया बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति बनाई जाए तथा गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अत्री यादव, इमामुद्दीन, रवि शंकर, बलराम, अरविंद, राम प्रकाश, अजीत कुमार, गुलाम मोहम्मद (नगर अध्यक्ष) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- एक गिट्टी से भरा ट्रक साइकिल सवार बालक को मेरी जोड़ा टक्कर मौके पर हो गई मौत पुलिस प्रशासन ने ट्रक ड्राइवर को ही रस में लेकर विधि कार्रवाई करने के लिए डीएनए देश1
- बांदा । दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई मामूली रूप से घायल हो गया। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोखर में अंध विद्यालय के पास दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मृतक छात्र की पहचान हिमांशु (16) पुत्र अवधेश के रूप में हुई है, जो कक्षा 8 का छात्र था। बताया जा रहा है कि हिमांशु अपने भाई पुष्पेंद्र के साथ सरस्वती प्रकाश मंदिर से परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बांदा से महोखर की ओर जा रहे गिट्टी से भरे एक ओवरलोड तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका भाई पुष्पेंद्र इस हादसे में मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और विरोध जताते हुए ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सहायक पुलिस अधीक्षक में भी मेवीस टाक ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के द्वारा दी गई शरीर के आधार पर आयोग पंजीकृत किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- बबेरू कस्बे के तिंदवारी रोड मंडी गेट के पास शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे एक सवारियों से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार महिला शिव प्यारी पत्नी मोहनलाल उम्र 45 वर्ष, प्रेम प्यारी पत्नी साधु शरण उम्र 50 वर्ष , निवासी दोनों करुहिया पुरवा कस्बा बबेरू, गंभीर रूप से घायल हो गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है।1