Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत कमता में ग्राम सभा में महिला सरपंच और कुछ ग्रामीणों के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल,उक्त मामले में सरपंच ,सचिव ने दी प्रतिक्रिया सिवनी जिले की ग्राम पंचायत कामता में ग्राम सभा में कुछ ग्रामीणों और महिला सरपंच के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में सरपंच और सचिव ने प्रतिक्रिया देते हुए वीडियो बनाने और वायरल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला सरपंच का कहना है कि उनके साथ अभद्रता की गई और सार्वजनिक रूप से 'अनपढ़' कहकर अपमानित किया गया। घटना से आक्रोशित महिला सरपंच ने ऐसा करने वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए 04 लोगों के खिलाफ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) से लिखित शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बाइट 1 श्रीमती मानवती चंद्रवंशी- सरपंच 2 डीलन सिंह राहांगडाले-सचिव
Devendra thakur
ग्राम पंचायत कमता में ग्राम सभा में महिला सरपंच और कुछ ग्रामीणों के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल,उक्त मामले में सरपंच ,सचिव ने दी प्रतिक्रिया सिवनी जिले की ग्राम पंचायत कामता में ग्राम सभा में कुछ ग्रामीणों और महिला सरपंच के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में सरपंच और सचिव ने प्रतिक्रिया देते हुए वीडियो बनाने और वायरल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला सरपंच का कहना है कि उनके साथ अभद्रता की गई और सार्वजनिक रूप से 'अनपढ़' कहकर अपमानित किया गया। घटना से आक्रोशित महिला सरपंच ने ऐसा करने वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए 04 लोगों के खिलाफ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) से लिखित शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बाइट 1 श्रीमती मानवती चंद्रवंशी- सरपंच 2 डीलन सिंह राहांगडाले-सचिव
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया बेचने पर एफआईआर दर्ज सिवनी। कृषि विभाग की जांच में लखनादौन के ग्राम बाम्हनवाड़ा स्थित साहू कृषि केंद्र द्वारा निर्धारित 266.50 रुपये के बजाय 350 रुपये प्रति बैग की दर से यूरिया बेचने का मामला सामने आया। जांच के आधार पर संचालक शरद साहू के खिलाफ थाना लखनादौन में उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।1
- फर्जी गांजा केस में फंसाने का आरोप, एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र के ग्राम बछवारी निवासी महेंद्र प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर पुलिस पर फर्जी गांजा मामले में फंसाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि 21 जुलाई को पुलिस उन्हें जबरन उठाकर घर ले गई, जहां तलाशी में कुछ नहीं मिला। इसके बावजूद आधा किलो गांजा का केस बनाने और जेल भेजने की धमकी दी गई। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- "याद है... यही वो जर्जर आंगनवाड़ी भवन था, जो कभी भी मासूम बच्चों की जान ले सकता था।" "याद है... यही वो जर्जर आंगनवाड़ी भवन था, जो कभी भी मासूम बच्चों की जान ले सकता था।"1
- *खबर के बाद जागा प्रशासन, जर्जर आंगनवाड़ी भवन को किया डिस्मेंट मोहगांव सड़क -, 29 जुलाई। लगातार उठाई जा रही जनहित की मांग, समाचारों में प्रमुखता से प्रकाशित खबरों तथा स्थानीय ग्रामीणों की चिंता के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। ग्राम पंचायत मोहगांव सड़क, जनपद पंचायत कुरई, जिला सिवनी स्थित अत्यंत जर्जर एवं दुर्घटनाग्रस्त आंगनवाड़ी भवन को बुधवार को प्रशासन की निगरानी में सुरक्षित तरीके से डिस्मेंटल (ध्वस्तीकरण) किया गया। इस कार्रवाई के दौरान महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, कुरई, जनपद पंचायत कुरई से सब इंजीनियर श्री योगेंद्र कुमरे, ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली की सहायता से भवन को सावधानीपूर्वक हटाया गया ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। लंबे समय से जर्जर था भवन ग्राम मोहगांव सड़क का यह आंगनवाड़ी भवन कई वर्षों से अत्यंत जर्जर अवस्था में था। भवन की छत कमजोर हो चुकी थी, दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थीं तथा बरसात के दौरान भवन की स्थिति और भी खतरनाक हो गई थी। कुछ समय पूर्व लगातार हुई बारिश के कारण भवन की बाउंड्री वॉल भी गिर गई थी, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार छोटे-छोटे बच्चे भवन के आसपास खेलते रहते थे। यदि समय रहते प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तो किसी भी दिन गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद जागा प्रशासन जर्जर आंगनवाड़ी भवन की बदहाल स्थिति को लेकर समाचार माध्यमों में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जनपद पंचायत कुरई के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और भवन को असुरक्षित घोषित करते हुए तत्काल डिस्मेंटल करने का निर्णय लिया। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन द्वारा भवन को सुरक्षित तरीके से तोड़ा गया तथा मलबे को ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई डिस्मेंटल कार्य के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जनपद पंचायत के अधिकारियों ने पूरे कार्य की निगरानी की। इस दौरान विशेष रूप से सब इंजीनियर श्री योगेंद्र कुमरे उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच एवं पंचों ने भी सहयोग किया तथा ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। कार्रवाई के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि आसपास मौजूद पेड़ों, विद्युत लाइन एवं अन्य संरचनाओं को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। ग्रामीणों ने ली राहत की सांस भवन हटाए जाने के बाद ग्रामवासियों ने राहत व्यक्त करते हुए कहा कि अब बच्चों एवं आम नागरिकों के सिर पर मंडरा रहा खतरा टल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से वे नए आंगनवाड़ी भवन की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया कि पुराने भवन को हटाने के साथ-साथ शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। नई इमारत की मांग हुई तेज ग्रामीणों का कहना है कि आंगनवाड़ी केवल बच्चों के पोषण का केंद्र नहीं है, बल्कि यह गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, टीकाकरण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के संचालन का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। इसलिए नए भवन का निर्माण जल्द कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि नए भवन की स्वीकृति में विलंब न किया जाए। जिम्मेदार प्रशासनिक पहल की सराहना ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा समय पर की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि समाचार प्रकाशित नहीं होता और लगातार मांग नहीं उठाई जाती, तो शायद यह कार्रवाई इतनी जल्दी संभव नहीं हो पाती। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े मामलों पर प्रशासन इसी प्रकार संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा। फोटो कैप्शन फोटो: ग्राम पंचायत मोहगांव सड़क स्थित जर्जर आंगनवाड़ी भवन को महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जनपद पंचायत कुरई के अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से डिस्मेंटल करते हुए। मौके पर सब इंजीनियर श्री योगेंद्र कुमरे, ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समापन: मोहगांव सड़क में जर्जर आंगनवाड़ी भवन का सुरक्षित डिस्मेंटल होना न केवल संभावित दुर्घटना को टालने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाए जाने पर प्रशासन सकारात्मक कार्रवाई करता है। अब ग्रामीणों की निगाहें नए, सुरक्षित एवं आधुनिक आंगनवाड़ी भवन के शीघ्र निर्माण पर टिकी हैं।2
- दुग्ध प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने ➖➖ #सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद से संबंधित प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेने एवं निरीक्षण की कार्यवाही सतत जारी है। इसी क्रम में मंगलवार 28 जुलाई को सिवनी शहर भ्रमण हेतु चलित खाद्य प्रयोगशाला MFTL की सहायता से स्थित कृष्णा दूध डेयरी से दूध पनीर दही का नमूना, मदर डेरी से फुल क्रीम दूध ,दूध एवं दही का नमूना, मरावी दूध डेरी से गाय भैंस का मिश्रित दूध गाय का दूध भैंस का दूध एवं माही का नमूना, केवलारी स्थित ठाकुर खोया भंडार घी, खोया, अंबिका किराना स्टोर से मिर्च पाउडर वनस्पति एवं घी का नमूना, छपारा स्थित अनुष्का डेयरी से भैंस का दूध ,गुरु कृपा ट्रेडर्स से घी,अजय किराना से घी तथा श्री राम मिल्क डेयरी से दही और पनीर का नमूना गुणवत्ता जांच के लिए गए तथा शुद्ध गुणवत्तायुक्त दुग्ध एवं अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण विक्रय करने की समझाइस दी गई।1
- अमरवाड़ा जिला एवं अपर न्यायालय में 2 वर्ष के लिए अधिवक्ता संघ का चुनाव हो रहा है जिसको लेकर अधिवक्ताओं मेंउत्साह है1
- ग्राम पंचायत कमता में ग्राम सभा में महिला सरपंच और कुछ ग्रामीणों के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल,उक्त मामले में सरपंच ,सचिव ने दी प्रतिक्रिया सिवनी जिले की ग्राम पंचायत कामता में ग्राम सभा में कुछ ग्रामीणों और महिला सरपंच के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में सरपंच और सचिव ने प्रतिक्रिया देते हुए वीडियो बनाने और वायरल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला सरपंच का कहना है कि उनके साथ अभद्रता की गई और सार्वजनिक रूप से 'अनपढ़' कहकर अपमानित किया गया। घटना से आक्रोशित महिला सरपंच ने ऐसा करने वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए 04 लोगों के खिलाफ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) से लिखित शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बाइट 1 श्रीमती मानवती चंद्रवंशी- सरपंच 2 डीलन सिंह राहांगडाले-सचिव1
- बाघ देव मंदिर के पास सड़क हादसा, पिता-पुत्र गंभीर घायल, नागपुर रेफर1