आकांक्षी विकास खण्डों की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम प्रणय सिंह नीति आयोग के 40 इंडिकेटर पर प्रगति बढ़ाने के निर्देश, डेटा फीडिंग में लापरवाही पर जताई नाराजगी कासगंज। जनपद के आकांक्षी विकास खण्डों के समग्र विकास एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, पेयजल, स्वच्छता एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नीति आयोग के निर्धारित 40 इंडिकेटर पर विशेष ध्यान देते हुए विकास की रफ्तार तेज की जाए और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक शत-प्रतिशत पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि डेटा फीडिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग शुद्ध एवं अद्यतन आंकड़े समय से पोर्टल पर अपलोड करें ताकि योजनाओं की वास्तविक प्रगति सामने आ सके। उन्होंने विशेष रूप से कुपोषण उन्मूलन, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, टीकाकरण अभियान तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर फोकस करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आकांक्षी विकास खण्डों में विकास मानकों को बेहतर बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विभागवार कार्ययोजना तैयार कर नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही फील्ड स्तर पर अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी कासगंज, जिला परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

- थाना सोरों क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति का शव बरामद होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। प्रारम्भिक छानबीन से शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, प्रथमदृष्टया किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु होना प्रतीत होता है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।1
- PM मोदी के सोमनाथ पूजन का सोरों में LIVE प्रसारण | महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा सोरों में दिखी सनातन आस्था की भव्य तस्वीर | चक्रेश्वर महादेव मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व LIVE PM मोदी के सोमनाथ पूजन का सोरों में LIVE प्रसारण | महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा सोरों चक्रेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’ | भव्य धार्मिक आयोजन सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर सोरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब | LIVE कार्यक्रम सोरों शूकरक्षेत्र की पावन धरती पर सोमवार को सनातन आस्था और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला… तीर्थ नगरी स्थित चक्रेश्वर महादेव मंदिर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एलईडी टीवी के माध्यम से गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे पूजा-अर्चना कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। वहीं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकालकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर आयोजित “ॐ नमः शिवाय” लेखन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। मनीष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के धार्मिक स्थलों का गौरव पुनर्स्थापित हो रहा है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सांत्वना पाराशर, आशुतोष त्रिवेदी, विष्णु तिवारी, नीतेश पचौरी, विजय गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- कासगंज के सहवार गेट इलाके से कूड़ा तो हटा दिया गया है, लेकिन वहां झाड़ू नहीं लगाई गई है। इससे क्षेत्र में सफाई का काम अधूरा रह गया है और गंदगी जस की तस बनी हुई है।1
- कासगंज के ग्राम किलोनी रफातपुर में नालियां ओवरफ्लो हैं और गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी और ग्राम प्रधान दोनों ही समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बदबू और कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- आगरा के एक थाने में एक महिला दरोगा ने अपनी ही महिला इंस्पेक्टर को बेरहमी से पीटा। इस घटना से पूरे पुलिस स्टेशन में हड़कंप मच गया और अधिकारी भी सकते में आ गए।1
- यह मेरे गांव जाने वाली सड़क है, यह अभी भी ठीक नहीं है, यह कब ठीक होगी? इस सड़क पर गांव के लोगों के लिए कोई रोशनी की बत्ती नहीं है।1
- कासगंज में महाराणा प्रताप की जयंती पर कल एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सजीव झांकियां और पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवा आकर्षण का केंद्र रहे, 'जय राजपूताना' के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। हजारों लोगों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।1
- कसगंज के सोरों शूकरक्षेत्र में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के फ्लैक्स से स्थानीय प्रमुख मंदिरों के नाम गायब होने पर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पर्यटन विभाग की इस चूक पर कड़ी नाराजगी जताई है, इसे आस्था का अपमान बताया। विभाग ने गलती स्वीकारते हुए जल्द सुधार और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1