जलजमाव व कीचड़ में चलने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार बने बेपरवाह सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बाद भी नही सुधरी तस्वीर मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल विकास क्षेत्र के एक गांव में पक्की नाली के अभाव में अक्सर जलजमाव व कीचड़ में चलने को मजबूर है गांव के ग्रामीण। ग्रामीणों द्वारा समस्या को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत पत्र भी दिया गया था। लेकिन शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन समस्या पर मूक दर्शक बना रहा। ब्लॉक क्षेत्र के जिम्मेदार भी समस्या को लेकर लापरवाह बने रहे। सड़क पर गंदा पानी बहने से लोगों को जलजनित बीमारियों का भी बना हुआ है। जिसको लेकर ग्रामीण अलीमुद्दीन पुत्र कयामुद्दीन ने जिम्मेदारों से शिकायत किया था लेकिन कार्रवाई नही हुई। इस बाबत बताते चलें कि मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुनिहवा के मुख्य सड़कों पर जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था न होने से अक्सर सड़क पर गंदा पानी बहता रहता है। जिससे सड़क पर जलजमाव व कीचड़ की स्थिति बन रहती है। जिससे परेशान ग्रामीणों ने शिकायत भी किया और इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बीते कुछ महीनों से गांव के प्रमुख सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। जिससे हम सभी ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। जिससे जलनिकासी की समस्या बन गयी है। सड़को पर कीचड़ व गंदा पानी लगातार बह रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने सफाईकर्मी के खिलाफ भी सफाई कार्य न करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भी समस्या के निस्तारण के लिए शिकायत पत्र दिया गया लेकिन तहसील प्रशासन भी इस समस्या को लेकर मूकदर्शक बना रहा। जिससे हम ग्रामीणों की समस्या जस की तस बनी रही। इस तरह से ग्रामीणों ने अपनी समस्या को बताया गया। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान से बात किया गया तो उनके द्वारा कहा गया कि मेरे द्वारा जिम्मेदारों से जलनिकासी की समस्या के निदान के लिए सुचारू व्यवस्था हेतू प्रयास किया जा रहा है।
जलजमाव व कीचड़ में चलने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार बने बेपरवाह सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बाद भी नही सुधरी तस्वीर मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल विकास क्षेत्र के एक गांव में पक्की नाली के अभाव में अक्सर जलजमाव व कीचड़ में चलने को मजबूर है गांव के ग्रामीण। ग्रामीणों द्वारा समस्या को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत पत्र भी दिया गया था। लेकिन शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन समस्या पर मूक दर्शक बना रहा। ब्लॉक क्षेत्र के जिम्मेदार भी समस्या को लेकर लापरवाह बने रहे। सड़क पर गंदा पानी बहने से लोगों को जलजनित बीमारियों का भी बना हुआ है। जिसको लेकर ग्रामीण अलीमुद्दीन पुत्र कयामुद्दीन ने जिम्मेदारों से शिकायत किया था लेकिन कार्रवाई नही हुई। इस बाबत बताते चलें कि मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुनिहवा के मुख्य सड़कों पर जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था न होने से अक्सर सड़क पर गंदा पानी बहता रहता है। जिससे सड़क पर जलजमाव व कीचड़ की स्थिति बन रहती
है। जिससे परेशान ग्रामीणों ने शिकायत भी किया और इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बीते कुछ महीनों से गांव के प्रमुख सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। जिससे हम सभी ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। जिससे जलनिकासी की समस्या बन गयी है। सड़को पर कीचड़ व गंदा पानी लगातार बह रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने सफाईकर्मी के खिलाफ भी सफाई कार्य न करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भी समस्या के निस्तारण के लिए शिकायत पत्र दिया गया लेकिन तहसील प्रशासन भी इस समस्या को लेकर मूकदर्शक बना रहा। जिससे हम ग्रामीणों की समस्या जस की तस बनी रही। इस तरह से ग्रामीणों ने अपनी समस्या को बताया गया। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान से बात किया गया तो उनके द्वारा कहा गया कि मेरे द्वारा जिम्मेदारों से जलनिकासी की समस्या के निदान के लिए सुचारू व्यवस्था हेतू प्रयास किया जा रहा है।
- Post by Abc Hindustan1
- भारत की जनगणना-2027 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने व जनपदवासियों के जागरूकता हेतु विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है प्रचार-प्रसार - एडीएम_____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 03 मई 2026, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश ने बताया है कि वर्तमान समय में जनगणना-2027 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शासन के निर्देशानुसार प्रथम चक्र में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) हेतु प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 का कार्य जनहित में सहज एवं सुगम बनाने हेतु नागरिकों की सुविधा एवं उनको जागरूक करने के लिये विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।नागरिकों की सुविधा एवं जागरूकता के क्रम में पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में डुग्गी मुनादी तथा नगर निकायों द्वारा शहरी क्षेत्रों में माइक से व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्य के उपरान्त जागरूक रैली एवं अन्य माध्यमों से स्वगणना (दिनाँक 07 मई 2026 से दिनाँक 21 मई 2026 तक) के लिए लिंक/पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर घर बैठे स्वगणना किये जाने हेतु विभिन्न माध्यमों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।1
- गोरखपुर के सहारा स्टेट में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में 81 दिनों की यात्रा करके गायों की रक्षा को लेकर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान।1
- सिद्धार्थ नगर -पानी की टंकी पर रील बनाने गए 5 किशोर अचानक सीढ़ी टूटी तीन नीचे गिरे एक की हुइ मौत दो का इलाज चल रहा वही 2 किशोर ऊपर हिस्से पर 16 घंटे फसे रहे जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्पर्क कर NDRF टीम बुलाई हेलीकाप्टर से किशोरो को निकाला गया1
- अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती।जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के महुआ डाबर गांव में सार्वजनिक रास्ते को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया,रास्ता निर्माण को लेकर पहुंचे ग्रामीणों पर दबंगों ने अचानक हमला बोल दिया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह विवाद काफी समय से चल रहा था और मामले में एसडीएम द्वारा रास्ता बहाल कराने का आदेश भी जारी किया गया था लेकिन दबंगों पर इसका कोई असर नहीं दिखा,आज जब प्रशासनिक आदेश के बाद ग्रामीण रास्ता बनाने पहुंचे तभी विरोधी पक्ष के लोगों ने घरों की छतों से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए,अचानक हुए इस हमले से लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए,घटना का वीडियो भी सामने आया है,जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छतों से लगातार पथराव किया जा रहा है और नीचे मौजूद लोग बचने की कोशिश कर रहे हैं,सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरबी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया,पुलिस की मौजूदगी में हालात कुछ हद तक शांत हुए लेकिन गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है,वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है। वहीं इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह ने बताया कि कल तहसील दिवस पर खड़ंजा लगाने की बात पर हसमतउल्लाह ने एप्लीकेशन दिया था, पूर्व में भी एसडीएम द्वारा आदेशित किया गया था कि खड़ंजा लगाने में कोई भी विवाद उत्पन्न ना हो इसी संबंध में शहाबुद्दीन समेत महिलाओं द्वारा रोका जा रहा था उन्हें महिलाओं द्वारा एट पत्थर चलाया गया है इस संबंध में उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दिलशाद अहमद ख़ां।1
- Post by Kartikeypandey1
- *अपर पुलिस अधीक्षक ने नवनियुक्त कांस्टेबलों को दिए बेहतर पुलिसिंग के गुर* संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में थाना महुली परिसर में नवनियुक्त पुलिस कांस्टेबलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुशील कुमार सिंह द्वारा नव नियुक्त पुलिस कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के मूल मंत्र बताए गए। बैठक के दौरान दुर्गेश कुमार पांडे सहित थाने के सभी स्टॉप भी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा नव नियुक्त कांस्टेबलों को बताया गया कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज की सुरक्षा, न्याय व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में विश्वास स्थापित करने का महत्वपूर्ण दायित्व है। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी नव नियुक्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे जनता से विनम्र व्यवहार करें, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।* साथ ही उन्हें साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बीट पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण के आधुनिक तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क एवं संवेदनशील पुलिसिंग अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त कांस्टेबलों को निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया तथा उज्ज्वल सेवा जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। थाना महुली पुलिस जनसेवा एवं सुरक्षा हेतु सतत प्रतिबद्ध है।4
- Jabalpur cruise tragedy | Viral mother-child photo fake or real?1
- जन समर्पण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाया सीधा आरोप कहा इन लोगों ने भगवान राम को चूस लिया है अब अंबेडकर को भी चूसना चाहते हैं।1