तिरंगे की जगह BJP का झंडा!' वायरल वीडियो से मचा सियासी तूफान, पड़ताल में सामने आई पूरी सच्चाई . धमतरी। स्वतंत्रता दिवस पर कुरूद विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो के साथ दावा किया गया कि उन्होंने 15 अगस्त को तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहरा दिया। हालांकि, तथ्य जांच में यह दावा पूरी तरह भ्रामक निकला। जांच में सामने आया कि 15 अगस्त को धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अजय चंद्राकर ने विधिवत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, परेड की सलामी ली और कार्यक्रम को संबोधित किया। वायरल वीडियो की तुलना करने पर स्पष्ट हुआ कि वह 22 मार्च 2026 को भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का पुराना वीडियो है, जिसे गलत संदर्भ में साझा किया गया। मामले के बाद अजय चंद्राकर ने इसे भ्रम फैलाने की साजिश बताया, जबकि भाजपा ने भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
तिरंगे की जगह BJP का झंडा!' वायरल वीडियो से मचा सियासी तूफान, पड़ताल में सामने आई पूरी सच्चाई . धमतरी। स्वतंत्रता दिवस पर कुरूद विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो के साथ दावा किया गया कि उन्होंने 15 अगस्त को तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहरा दिया। हालांकि, तथ्य जांच में यह दावा पूरी तरह भ्रामक निकला। जांच में सामने आया कि 15 अगस्त को धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अजय चंद्राकर ने विधिवत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, परेड की सलामी ली और कार्यक्रम को संबोधित किया। वायरल वीडियो की तुलना करने पर स्पष्ट हुआ कि वह 22 मार्च 2026 को भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का पुराना वीडियो है, जिसे गलत संदर्भ में साझा किया गया। मामले के बाद अजय चंद्राकर ने इसे भ्रम फैलाने की साजिश बताया, जबकि भाजपा ने भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
- तिरंगे की जगह BJP का झंडा!' वायरल वीडियो से मचा सियासी तूफान, पड़ताल में सामने आई पूरी सच्चाई . धमतरी। स्वतंत्रता दिवस पर कुरूद विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो के साथ दावा किया गया कि उन्होंने 15 अगस्त को तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहरा दिया। हालांकि, तथ्य जांच में यह दावा पूरी तरह भ्रामक निकला। जांच में सामने आया कि 15 अगस्त को धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अजय चंद्राकर ने विधिवत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, परेड की सलामी ली और कार्यक्रम को संबोधित किया। वायरल वीडियो की तुलना करने पर स्पष्ट हुआ कि वह 22 मार्च 2026 को भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का पुराना वीडियो है, जिसे गलत संदर्भ में साझा किया गया। मामले के बाद अजय चंद्राकर ने इसे भ्रम फैलाने की साजिश बताया, जबकि भाजपा ने भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1
- पेड़ावरी के पास अनियंत्रित होकर खेत में घुसी कार, कोई हताहत नहीं भानुप्रतापपुर की बताई जा रही है कार, परिवार सवार था पेड़ावरी के पास अनियंत्रित होकर खेत में घुसी कार, कोई हताहत नहीं भानुप्रतापपुर की बताई जा रही है कार, परिवार सवार था भानुप्रतापपुर| पेड़ावरी गांव के पास मेन रोड पर बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में घुस गई। बताया जा रहा है कि कार भानुप्रतापपुर की है और उसमें एक परिवार सवार था। हादसे में गाड़ी को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार या वाहन के संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ होगा।1
- 50 साल बाद फिर मिले बचपन के साथी, स्वतंत्रता दिवस पर किया वृक्षारोपण 50 साल बाद फिर मिले बचपन के साथी, स्वतंत्रता दिवस पर किया वृक्षारोपण1
- केशकाल: स्वतंत्रता दिवस पर टाटामारी में उमड़ा जनसैलाब, हजारों पर्यटकों के बीच रिद्धि ठक्कर को दी श्रद्धांजलि केशकाल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इको पर्यटन स्थल टाटामारी में हजारों पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में बाइक राइडर्स भी टाटामारी पहुंचे। मुंबई से बस्तर टूर पर आई बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर का चारामा घाट में सड़क हादसे में निधन हो गया था, जिन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न संभागों से बाइक राइडर्स शामिल हुए। वहीं पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते टाटामारी मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।1
- तिल्दा और तुलसी समिति में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया तिल्दा-नेवरा। देशभर के साथ तिल्दा और तुलसी समिति में भी आज 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तिल्दा समिति में प्रबंधक भुवन साहू के नेतृत्व में समिति अध्यक्ष मनहरण वर्मा ने ध्वजारोहण किया। वहीं तुलसी समिति में प्रबंधक महेश शर्मा के नेतृत्व में जनपद पंचायत तिल्दा के सभापति नरसिंग वर्मा ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर तिल्दा जिला सहकारी बैंक के बीएम शोभाराम साहू सहित भालचंद, नोहर यादव, दीपक साहू, किसान वर्मा, लक्ष्मण साहू, पवन बघेल, ओम ठाकुर, राजेंद्र वर्मा, मोराध्वज वर्मा और राजेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तुलसी और बारतोरी क्षेत्र के बनट से भी किसान शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों को सेव-बूंदी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।4
- फरसगांव में उम्मीद संस्था ने निकाली भव्य एकता यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर फरसगांव में उम्मीद संस्था ने निकाली भव्य एकता यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर फरसगांव :- नगर में उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा अपने साइकिल एवं मोटरसाइकिल के साथ शामिल हुए। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के बीच प्रतिभागी उत्साह के साथ झूमते नजर आए, जिससे पूरे नगर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। एकता यात्रा की शुरुआत के.वी. जनरल स्टोर से हुई, जो नगर के हाई स्कूल तक पहुंची। यहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद एकता यात्रा पुनः हाई स्कूल से रवाना होकर के.वी. जनरल स्टोर पहुंची। इस दौरान उम्मीद सामाजिक संस्था एवं के.वी. जनरल स्टोर के संचालक फिरोज मेमन द्वारा एकता यात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल होने वाले सभी बच्चों, युवाओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।2
- कोंडागांव: केशकाल में शान से लहराया तिरंगा, विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया ध्वजारोहण केशकाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद अटल चौक पहुंचकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और नगर पंचायत के कार्यक्रम में शामिल हुए। शासकीय कन्या शाला केशकाल में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।1
- धमधा में जहरीला पानी पीने से 2 भैंसों की मौत, आक्रोशित किसानों ने की मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग *धमधा में जहरीला पानी पीने से 2 भैंसों की मौत, आक्रोशित किसानों ने की मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग* *दुर्ग।* धमधा थाना क्षेत्र के पेन्ड्री गांव में जहरीला पानी पीने से दो भैंसों की दर्दनाक मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद गुस्साए किसानों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन से मुआवजे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। *क्या है पूरा मामला* जानकारी के अनुसार पेन्ड्री गांव के एक किसान ने अपनी भैंसों को चराने के लिए खेत के पास छोड़ा था। चरते-चरते भैंसें गांव के समीप स्थित एक गड्ढे तक पहुंच गईं। इसी गड्ढे में भरा हुआ दूषित/जहरीला पानी पीने के बाद 2 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। किसान का कहना है कि गड्ढे का पानी किसी अन्य स्रोत से निकलने वाले केमिकल युक्त गंदे पानी के कारण जहरीला हो गया था। इसकी जानकारी पहले भी ग्रामीणों ने दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। *गांव में आक्रोश, मुआवजे की मांग* घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। आक्रोशित किसान आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृत भैंसों का उचित मुआवजा देने की मांग की। किसानों का कहना है कि भैंसें उनकी जीविका का मुख्य साधन हैं। एक-एक भैंस की कीमत लाखों में है। ऐसे में शासन-प्रशासन को तत्काल सहायता राशि देनी चाहिए और पानी को जहरीला करने वाले जिम्मेदार लोगों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।1