आजमगढ़ में UPPCS-2024 के 6 चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान, एसएसपी ने दिया सफलता का मंत्र आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ में पुलिस लाइन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने UPPCS-2024 में चयनित 06 अभ्यर्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मानित अभ्यर्थियों में अनुराग पाण्डेय (SDM, वर्तमान पद– ग्राम पंचायत अधिकारी, ब्लॉक ठेकमा), अखिल पाण्डेय (असिस्टेंट कमिश्नर, कमर्शियल टैक्स), पल्लवी सिंह (नायब तहसीलदार), आँचल श्रीवास्तव (नायब तहसीलदार, वर्तमान पद– लेखपाल), आरती मिश्रा (डिप्टी जेलर, आरक्षी प्रशिक्षणरत) तथा बलवंत सिंह (नायब तहसीलदार, वर्तमान पद– सहायक सांख्यिकी अधिकारी, नई दिल्ली) शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता की यात्रा साझा करते हुए उपस्थित पुलिसकर्मियों और अभ्यर्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर मेहनत, सही रणनीति और धैर्य को अहम बताया। इस मौके पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और सतत प्रयास के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, सहायक पुलिस अधीक्षक (परि0) प्रेमसुख दड़िया तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
आजमगढ़ में UPPCS-2024 के 6 चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान, एसएसपी ने दिया सफलता का मंत्र आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ में पुलिस लाइन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने UPPCS-2024 में चयनित 06 अभ्यर्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को
बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मानित अभ्यर्थियों में अनुराग पाण्डेय (SDM, वर्तमान पद– ग्राम पंचायत अधिकारी, ब्लॉक ठेकमा), अखिल पाण्डेय (असिस्टेंट कमिश्नर, कमर्शियल टैक्स), पल्लवी सिंह (नायब तहसीलदार), आँचल श्रीवास्तव (नायब तहसीलदार, वर्तमान पद– लेखपाल), आरती मिश्रा (डिप्टी जेलर, आरक्षी प्रशिक्षणरत) तथा बलवंत सिंह (नायब तहसीलदार, वर्तमान पद– सहायक
सांख्यिकी अधिकारी, नई दिल्ली) शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता की यात्रा साझा करते हुए उपस्थित पुलिसकर्मियों और अभ्यर्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर मेहनत, सही रणनीति और धैर्य को अहम बताया। इस मौके पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक
ग्रामीण चिराग जैन ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और सतत प्रयास के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, सहायक पुलिस अधीक्षक (परि0) प्रेमसुख दड़िया तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
- Post by Satyavan Chauhan1
- Post by RISHI RAI1
- kya Kabhi Sahi Ho Payega Panchayat Bhavan2
- Post by Rahul chauhan1
- Bindu Devi Memorial Academy, Thakuradari (Dhanghata) Sant Kabir Nagar1
- संत कबीर नगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरेना के पास आमने-सामने भाई की टक्कर से दो लोग घायल हो गए हैं बताया जाए बताया जा रहा है कि इसमें एक घायल आदमी मुखलिसपुर का है और दूसरा घायल आदमी बरगदवा कहां है अभी तक एंबुलेंस का पता नहीं है1
- महुली थाना क्षेत्र के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर भगता गांव मोड़ के पास बुधवार को एक हृदय विदारक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को चीख-पुकार और मातम में बदल दिया। बस्ती जिले से शादी संपन्न कर लौट रही बारात की कार और ट्रक में टक्कर हो गई।इस टक्कर ने हंसी-खुशी के माहौल को पल भर में गमगीन बना दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि कार फिल्मी स्टाइल में करीब 40 फीट पीछे की तरफ सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। गनीमत रही कि कार झाड़ियों में फंस गई। वरना जान-माल का नुकसान बड़ा हो सकता था। दुर्घटना के बाद सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। धनघटा क्षेत्र के हैंसर निवासी अजय सोनी पुत्र स्वर्गीय रामकरन की शादी दुधारा क्षेत्र के दानुकुइया गांव निवासी बबिता पुत्री धुव्र चंद्र के साथ तय थी। मंगलवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ बारात बस्ती जिले के बड़ेबन स्थित मैरेज हाल पहुंची थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद बुधवार को दुल्हन को विदा कराकर घर के लिए निकले। कार को दूल्हे के जीजा संतोष पुत्र रामचंद्र निवासी पैकवलिया जनपद बस्ती चला रहे थे। महुली क्षेत्र के भगता गांव मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक और कार में सीधे टक्कर हो गई। हादसे में संतोष, दुल्हन बबिता, दूल्हा अजय सोनी और भांजी नयना गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान कार चालक संतोष एवं दूल्हा अजय सोनी की हालत नाजुक बनी हुई है। दुल्हन बबिता और भांजी नयना भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।इस हृदयविदारक हादसे की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची। खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जिस घर में शहनाइयां गूंज रही थीं। वहां अब सन्नाटा और विलाप पसरा हुआ है। परिजन बदहवास हैं और हर किसी की आंखें नम हैं।4
- Post by Satyavan Chauhan1