logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मार्च पास्ट की सलामी के साथ वार्षिक खेल महोत्सव भव्यता से सम्पन्न मेजा (प्रयागराज)। मेजा विधानसभा क्षेत्र के उरुवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गोसौरा कला स्थित दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में वार्षिक खेल महोत्सव अत्यंत उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। रंग-बिरंगी सजावट और विद्यार्थियों के जोश ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चायल की विधायक पूजा पाल रहीं, जिनका विद्यालय के अध्यक्ष सुशील मिश्रा एवं प्रबंधक स्वतंत्रता मिश्रा ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुसंगठित और आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मार्च पास्ट में विभिन्न हाउसों के प्रतिभागियों ने कदमताल और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि पूजा पाल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। खेलों से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व कौशल भी विकसित होता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर का आयोजन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। विद्यालय के अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। उन्होंने मुख्य अतिथि पूजा पाल को साहसी और कर्मठ जनप्रतिनिधि बताते हुए उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की और कहा कि उनके मार्गदर्शन से क्षेत्र में शिक्षा एवं विकास को नई दिशा मिल रही है। प्रबंधक स्वतंत्रता मिश्रा ने उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन कर बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता रहेगा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाएं पूरे जोश के साथ सम्पन्न हुईं। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

15 hrs ago
user_राजेश कुमार
राजेश कुमार
रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ट्रैक्टर टवेरा गाड़ी में हुआ जोरदार टक्कर, मचा हड़कंप मेजा। यमुनानगर थाना क्षेत्र सेहुडा नहर के पास ट्रैक्टर व टवेरा गाड़ी से हुई जोरदार भिड़ंत। टवेरा गाड़ी में नौ लोग थे सवार। जिसमें सात लोग घायलों को सीएचसी जसरा मे भर्ती कराया गया भर्ती दो लोग गंभीर रूप से घायल जिन्हे जिला अस्पताल के लिए किया भेजा गया।मौके पर बारा पुलिस बल मौजूद बताते हैं कि टवेरा गाड़ी में सवार होकर सारे लोग तिलक मे जा रहे थे। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
    1
    ट्रैक्टर टवेरा गाड़ी  में हुआ जोरदार टक्कर, मचा हड़कंप 
मेजा। यमुनानगर  थाना क्षेत्र सेहुडा नहर के पास ट्रैक्टर व टवेरा गाड़ी से हुई जोरदार भिड़ंत। टवेरा गाड़ी में नौ लोग थे सवार। जिसमें सात लोग घायलों को सीएचसी जसरा मे भर्ती कराया गया भर्ती दो लोग गंभीर रूप से घायल जिन्हे जिला अस्पताल के लिए किया भेजा गया।मौके पर बारा पुलिस बल मौजूद बताते हैं कि टवेरा गाड़ी में सवार होकर सारे लोग तिलक मे जा रहे थे। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दिव्य ज्योति हेल्थ सेंटर रामनगर में मनाया गया होली मिलन समारोह मेजा प्रयागराज। विकास खंड उरूवा के रामनगर स्थित दिव्या यूथ हेल्थ सेंटर रामनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ राम मूर्ति व पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्व महेश राज यादव के द्वारा किया गया। होली मिलन समारोह के आयोजन में पहुंचे प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह का डॉक्टर राममूर्ति यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपस्थित सभी लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियो की वर्षा कर होली मिलन किया। कार्यक्रम में श्याम कृष्ण और पप्पू यादव पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत सिरसा, नीरज यादव एचडी पब्लिक स्कूल रामनगर के प्रबंधक, शिव कैलाश यादव रामराज यादव रमेश यादव भगवान दास प्रजापति अंशु मिश्रा काशी नरेश यादव वीरेंद्र सिंह वासुदेव महिला महाविद्यालय प्रबंधन ठाकुर यादव संतलाल ओझा यादव राममिलन भारती संदीप कुशवाह शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। मुख्य आयोजनकर्ता पूर्व ब्लाक प्रमुख महेश राज यादव ने कहा कि होली रंगों के त्यौहार के साथ-साथ भाईचारे व आपसी प्रेम भाव बनाए रखने का त्यौहार है।
    4
    दिव्य ज्योति हेल्थ सेंटर रामनगर में मनाया गया होली मिलन समारोह 
मेजा प्रयागराज। विकास खंड उरूवा के रामनगर स्थित दिव्या यूथ हेल्थ सेंटर रामनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ राम मूर्ति व पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्व महेश राज यादव के द्वारा किया गया।
होली मिलन समारोह के आयोजन में पहुंचे प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह का डॉक्टर राममूर्ति यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपस्थित सभी लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियो की वर्षा कर होली मिलन किया। कार्यक्रम में श्याम कृष्ण और पप्पू यादव पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत सिरसा, नीरज यादव एचडी पब्लिक स्कूल रामनगर के प्रबंधक, शिव कैलाश यादव रामराज यादव रमेश यादव भगवान दास प्रजापति अंशु मिश्रा काशी नरेश यादव वीरेंद्र सिंह वासुदेव महिला महाविद्यालय प्रबंधन ठाकुर यादव संतलाल ओझा यादव राममिलन भारती संदीप कुशवाह शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। मुख्य आयोजनकर्ता पूर्व ब्लाक प्रमुख महेश राज यादव ने कहा कि होली रंगों के त्यौहार के साथ-साथ भाईचारे व आपसी प्रेम भाव बनाए रखने का त्यौहार है।
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मेजा, प्रयागराज। होली पर्व नजदीक आने के बावजूद मेजा बाजार में खरीदारी का उत्साह फीका नजर आ रहा है। बाजार में रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल, पिचकारी और होली से जुड़े सामान से दुकानें सजी हैं, लेकिन अपेक्षित ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। इससे व्यापारियों के चेहरे पर चिंता साफ दिख रही है। मेजा रोड बाजार के व्यापारी सुशील केसरी ने बताया कि होली को लेकर दुकानदारों ने पूरी तैयारी कर ली है और पर्याप्त मात्रा में सामान मंगाया गया है, लेकिन इस बार ग्राहकों की आमद बेहद कम है। उन्होंने कहा कि हर साल की तुलना में इस बार बाजार की रौनक काफी फीकी है और बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पा रही है। बाजार में छोटे-बड़े दुकानदार सुबह से देर शाम तक ग्राहकों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। रंग, गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे और बच्चों के होली खिलौनों की भरपूर उपलब्धता होने के बावजूद दुकानों पर भीड़ नहीं जुट रही है। इससे व्यापारियों में मायूसी बढ़ती जा रही है। व्यापारियों का मानना है कि महंगाई, नकदी की कमी और ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर क्रय क्षमता के कारण बाजार प्रभावित हुआ है। कुछ दुकानदारों का यह भी कहना है कि लोग अब आखिरी समय में ही खरीदारी करने की प्रवृत्ति अपनाने लगे हैं, जिससे शुरुआती दिनों में बाजार सुस्त रहता है। वहीं कई ग्राहकों ने बताया कि इस बार होली का मुख्य पर्व होलिका दहन के दूसरे दिन पड़ रहा है, जिसका सीधा असर बाजार पर दिखाई दे रहा है। लोग परंपरा के अनुसार नजदीकी तिथि पर ही खरीदारी करने की तैयारी में हैं, इसलिए अभी बाजार में सुस्ती बनी हुई है। फिलहाल दुकानदारों को उम्मीद है कि होली नजदीक आते ही बाजार में रौनक बढ़ेगी और बिक्री में तेजी आएगी।
    1
    मेजा, प्रयागराज। होली पर्व नजदीक आने के बावजूद मेजा बाजार में खरीदारी का उत्साह फीका नजर आ रहा है। बाजार में रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल, पिचकारी और होली से जुड़े सामान से दुकानें सजी हैं, लेकिन अपेक्षित ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। इससे व्यापारियों के चेहरे पर चिंता साफ दिख रही है।
मेजा रोड बाजार के व्यापारी सुशील केसरी ने बताया कि होली को लेकर दुकानदारों ने पूरी तैयारी कर ली है और पर्याप्त मात्रा में सामान मंगाया गया है, लेकिन इस बार ग्राहकों की आमद बेहद कम है। उन्होंने कहा कि हर साल की तुलना में इस बार बाजार की रौनक काफी फीकी है और बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पा रही है।
बाजार में छोटे-बड़े दुकानदार सुबह से देर शाम तक ग्राहकों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। रंग, गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे और बच्चों के होली खिलौनों की भरपूर उपलब्धता होने के बावजूद दुकानों पर भीड़ नहीं जुट रही है। इससे व्यापारियों में मायूसी बढ़ती जा रही है।
व्यापारियों का मानना है कि महंगाई, नकदी की कमी और ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर क्रय क्षमता के कारण बाजार प्रभावित हुआ है। कुछ दुकानदारों का यह भी कहना है कि लोग अब आखिरी समय में ही खरीदारी करने की प्रवृत्ति अपनाने लगे हैं, जिससे शुरुआती दिनों में बाजार सुस्त रहता है।
वहीं कई ग्राहकों ने बताया कि इस बार होली का मुख्य पर्व होलिका दहन के दूसरे दिन पड़ रहा है, जिसका सीधा असर बाजार पर दिखाई दे रहा है। लोग परंपरा के अनुसार नजदीकी तिथि पर ही खरीदारी करने की तैयारी में हैं, इसलिए अभी बाजार में सुस्ती बनी हुई है।
फिलहाल दुकानदारों को उम्मीद है कि होली नजदीक आते ही बाजार में रौनक बढ़ेगी और बिक्री में तेजी आएगी।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रयागराज। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) न्यू डेमोक्रेसी की जिला कमेटी, प्रयागराज द्वारा घूरपुर बाजार में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के विरोध में मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने हमले में मारे गए ईरान के शीर्ष नेतृत्व, छात्रों और आम नागरिकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए तत्काल युद्धविराम और विश्व शांति बहाली की मांग की। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “अमेरिका-इजरायल साम्राज्यवाद मुर्दाबाद”, “ईरान पर हमले बंद करो” जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युद्ध और हस्तक्षेप से वैश्विक शांति को खतरा है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को शांति स्थापित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
    4
    प्रयागराज। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) न्यू डेमोक्रेसी की जिला कमेटी, प्रयागराज द्वारा घूरपुर बाजार में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के विरोध में मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने हमले में मारे गए ईरान के शीर्ष नेतृत्व, छात्रों और आम नागरिकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए तत्काल युद्धविराम और विश्व शांति बहाली की मांग की। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “अमेरिका-इजरायल साम्राज्यवाद मुर्दाबाद”, “ईरान पर हमले बंद करो” जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युद्ध और हस्तक्षेप से वैश्विक शांति को खतरा है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को शांति स्थापित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • होली और रमजान को देखते हुए फोर्स की सायरन से गूंज हंडिया फोर्स द्वारा कड़ी सुरक्षा की गई है
    1
    होली और रमजान को देखते हुए फोर्स की सायरन से गूंज हंडिया फोर्स द्वारा कड़ी सुरक्षा की गई है
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Raju Yadav
    1
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हंडिया तहसील क्षेत्र स्थित मानस हाल के पास सोमवार लगभग 12 बजे झाड़ियों में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
    1
    हंडिया तहसील क्षेत्र स्थित मानस हाल के पास सोमवार लगभग 12 बजे झाड़ियों में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
    user_Pramod yadav
    Pramod yadav
    पत्रकार दैनिक भास्कर हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मेजा, प्रयागराज। दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में वार्षिक खेलकूद दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय का मैदान खेल प्रतिभा, ऊर्जा और हाउस गौरव से सराबोर दिखाई दिया। इस आयोजन में पीजी यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के छात्रों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
    1
    मेजा, प्रयागराज। दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में वार्षिक खेलकूद दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय का मैदान खेल प्रतिभा, ऊर्जा और हाउस गौरव से सराबोर दिखाई दिया। इस आयोजन में पीजी यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के छात्रों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.