कन्नौद के खिवनी अभ्यारण में दिखा दुर्लभ भारतीय भेड़ियाः दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली रस्टी स्पॉटेड भी नजर आई अकेले रहती है कन्नौद, कन्नौद के खिवनी वन्यजीव अभयारण्य से वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से एक सकारात्मक और उत्साहजनक खबर सामने आई है। हाल ही में बाघ गणना के तहत लगाए गए कैमरा ट्रैप में दुर्लभ भारतीय भेड़िया और दुनिया की सबसे छोटी जंगली बिल्लियों में गिनी जाने वाली रस्टी स्पॉटेड कैट के चित्र कैद हुए हैं। इन प्रजातियों की मौजूदगी अभयारण्य की समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत मानी जा रही है। खिवनी अभ्यारण्य अधीक्षक विकास माहोरे, एंव रेजर भीमसिह सिसोदिया ने बताया कि, वन विभाग द्वारा नियमित रूप से कैमरा ट्रैप के जरिए वन्यजीवों की निगरानी की जाती है। इस बार की मॉनिटरिंग में इन दुर्लभ जीवों का दिखना खास महत्व रखता है, जो क्षेत्र के प्राकृतिक आवास की गुणवत्ता को दर्शाता है। वन विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय भेड़िया घास के मैदानों का अहम शिकारी होता है। इसकी उपस्थिति यह बताती है कि यहां खाद्य श्रृंखला मजबूत है और पारिस्थितिकी संतुलित बना हुआ है। वहीं रस्टी स्पॉटेड कैट बेहद दुर्लभ और शर्मीली प्रजाति है, जिसका वजन सामान्यतः 1 किलो के आसपास होता है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की रेड लिस्ट में ‘नियर थ्रेटेंड’ श्रेणी में शामिल है। यह बिल्ली रात्रिचर होती है, पेड़ों पर आसानी से चढ़ जाती है और अकेले रहना पसंद करती है। अपने छोटे आकार के बावजूद यह तेज और कुशल शिकारी मानी जाती है, इसलिए इसे “कैट्स का हमिंगबर्ड” भी कहा जाता है। इसके अलावा अभयारण्य में बाघ युवराज और बाघिन मीरा अपने शावकों के साथ लगातार देखे जा रहे हैं। वन विभाग के मुताबिक, बाघ परिवार की नियमित गतिविधियां इस बात का संकेत हैं कि खिवनी अब बाघों के लिए स्थायी आवास के रूप में विकसित हो रहा है। सुरक्षित वातावरण और बेहतर कॉरिडोर कनेक्टिविटी के चलते यहां बाघों की मौजूदगी लगातार मजबूत हो रही है।

- public reactions🤩🔥💯1
- जी हां हम बात कर रहे है बरखेड़ा हसन की यहां वॉट्सअप हैक कर जितने भी नंबा रूस मोबाइल में सेव है सभी बैंक ऑफ इंडिया के नाम एक फोटो और लिंक लगातार सेंड की जा रही है। जिससे जो भी उस लिंक को खोलता है लिंक खोलते ही आपके खाते से सारे पैसे उड़ जाएंगे। ऐसा ही मामला बरखेड़ा हसन से सामने आया है जो फरहान नाम के लड़के के 5200 रुपए खाते से खाली हो गए हे। ये लाल सिंह मीना है देहरी का रहने वाला है कल मंगलवार को इसका वॉट्सअप हैक हो गया था। इसी के नंबर से बैंक ऑफ इंडिया के नाम से एक लिंक और फोटो लगातार हर किसी के नंबर से सेंड हो रही है कोई भी बंदा बैंक ऑफ इंडिया की लिंक को न खोले बरखेड़ा हसन के फरहान खान के 5200 रुपए लिंक ओपन करते ही उड़ गए है। तो आप सभी ये याद रखे कि कोई भी लालच में न आए और कोई भी लिंक ओपन न करे।1
- Post by Sanju Seth1
- Post by राजेश माल्या1
- कालापीपल विधानसभा की ग्राम पंचायत काकाडखेड़ा दुबड़ी के अंतर्गत सुने मकान चोरी की वारदात एक मामला सामने आया है जिसमें मकान मालिक सौरभ भाई पुत्र कमल जिनके मकान में चोरी की वारदात हुई है जब हमने आकर हमारी टीम ने यहां पर सर्च किया तो चोर ने चोरी तो की है लेकिन कुछ सबूत छोड़ गया है 112 डायल को सूचना दी मौका पर पुलिस पहुंची और सर्च किया मेंन रोड के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था और पीछे के दरवाजे से चोर ने दावा बोला जिसमें एलसीडी टीवी और रकम 2 किलो बताई जा रही है मंगलसूत्र दो पांच कुंतल गेहूं चोरी हुए हैं1
- समाजवादी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न मध्य प्रदेश के प्रभारी अक्षय यादव एटा सांसद देवेंद्र शाक्य हुए शामिल समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश सपा कार्यालय भोपाल में संपन्न हुई जहां पर समाजवादी पार्टी के प्रभारी फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव एटा सांसद देवेंद्र शाक्य सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी गौरी यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई मीडिया से बात करते हुए प्रभारीयों ने कहा प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी जिसको लेकर बैठक आयोजित की गई है बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को आगामी कार्य योजना को लेकर निर्देश दिय गय है कि व पड़ा विचारधारा को लेकर pda विचार धारा को लेकर समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में काम करेगी और 2028 में सरकार बनाएगी बाइट - देवेंद्र शाक्य एटा सांसद बाइट - अक्षय यादव फिरोजाबाद सांसद बाइट - मनोज यादव प्रदेश अध्यक्ष1
- Post by Omi Vanshkar1
- Post by Malik News1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश 99747788631