logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

public reactions🤩🔥💯

3 hrs ago
user_Rupali gosai
Rupali gosai
Teacher हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

public reactions🤩🔥💯

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • public reactions🤩🔥💯
    1
    public reactions🤩🔥💯
    user_Rupali gosai
    Rupali gosai
    Teacher हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Masood Javed Qadri
    1
    Post by Masood Javed Qadri
    user_Masood Javed Qadri
    Masood Javed Qadri
    खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि *सद्भावना मंच के आमने-सामने कार्यक्रम में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता खिलाड़ी* खंडवा। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर माली कुआं स्थित सदभावना मंच कार्यालय पर कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कुमारी माधुरी पटेल, मेघना, पारुल, मंच के "आमने-सामने" कार्यक्रम में पहुंचे। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस विकास और शांति के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिन, स्वास्थ्य, शिक्षा, समानता और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने में खेलों की शक्ति को मान्यता देता है। इस मौके पर कुमारी माधुरी पटेल, चैतन गोहर, ब्लाक कोडिनेटर आशीष जैसवाल, शैख अमिन का मंच सदस्यों व्दारा शाल श्री फल भेटकर सम्मान किया गया। संस्थापक प्रमोद जैन नेे कहा कि मैं यह बात कहते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि यह खंडवा नगर के लिए सौभाग्य की बात है कि आज जिले की बेटियां राष्ट्रीय स्तर ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खंडवा जिले का नाम रोशन कर रहीं हैं। इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, एनके दवे, त्रिलोक चौधरी, देवैंद्र जैन, गणेश भावसार, चैतन गोहर, ब्लाक कोडिनेटर आशीष जैसवाल, शैख अमिन, अनूप शर्मा, ओम पिल्ले, निर्मल मंगवानी, डा. एमएम कुरैशी, कमल नागपाल, आकांक्षा सिसोदिया, रवि हिंडोंन, राधेश्याम शाक्य, कैलाश पटेल, सुभाष मीणा आदि सहित बड़ी संख्या में उपस्थित मंच सदस्यों ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए अपने प्रश्नों से जिज्ञासा शांत की।
    1
    शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि *सद्भावना मंच के आमने-सामने कार्यक्रम में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता खिलाड़ी* 
खंडवा। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर माली कुआं स्थित सदभावना मंच कार्यालय पर कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कुमारी माधुरी पटेल, मेघना, पारुल, मंच के "आमने-सामने" कार्यक्रम में पहुंचे। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस विकास और शांति के लिए  मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिन, स्वास्थ्य, शिक्षा, समानता और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने में खेलों की शक्ति को मान्यता देता है। इस मौके पर कुमारी माधुरी पटेल, चैतन गोहर, ब्लाक कोडिनेटर आशीष जैसवाल, शैख अमिन का मंच सदस्यों व्दारा शाल श्री फल भेटकर सम्मान किया गया। संस्थापक प्रमोद जैन नेे कहा कि मैं यह बात कहते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि यह खंडवा नगर के लिए सौभाग्य की बात है कि आज जिले की बेटियां राष्ट्रीय स्तर ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खंडवा जिले का नाम रोशन कर रहीं हैं। इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, एनके दवे, त्रिलोक चौधरी, देवैंद्र जैन, गणेश भावसार, चैतन गोहर, ब्लाक कोडिनेटर आशीष जैसवाल, शैख अमिन, अनूप शर्मा, ओम पिल्ले, निर्मल मंगवानी, डा. एमएम कुरैशी, कमल नागपाल, आकांक्षा सिसोदिया, रवि हिंडोंन, राधेश्याम शाक्य, कैलाश पटेल, सुभाष मीणा आदि सहित बड़ी संख्या में उपस्थित मंच सदस्यों ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए अपने प्रश्नों से जिज्ञासा शांत की।
    user_Ganesh bhawsar
    Ganesh bhawsar
    Voice of people खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कन्नौद के खिवनी अभ्यारण में दिखा दुर्लभ भारतीय भेड़ियाः दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली रस्टी स्पॉटेड भी नजर आई अकेले रहती है कन्नौद, कन्नौद के खिवनी वन्यजीव अभयारण्य से वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से एक सकारात्मक और उत्साहजनक खबर सामने आई है। हाल ही में बाघ गणना के तहत लगाए गए कैमरा ट्रैप में दुर्लभ भारतीय भेड़िया और दुनिया की सबसे छोटी जंगली बिल्लियों में गिनी जाने वाली रस्टी स्पॉटेड कैट के चित्र कैद हुए हैं। इन प्रजातियों की मौजूदगी अभयारण्य की समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत मानी जा रही है। खिवनी अभ्यारण्य अधीक्षक विकास माहोरे, एंव रेजर भीमसिह सिसोदिया ने बताया कि, वन विभाग द्वारा नियमित रूप से कैमरा ट्रैप के जरिए वन्यजीवों की निगरानी की जाती है। इस बार की मॉनिटरिंग में इन दुर्लभ जीवों का दिखना खास महत्व रखता है, जो क्षेत्र के प्राकृतिक आवास की गुणवत्ता को दर्शाता है। वन विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय भेड़िया घास के मैदानों का अहम शिकारी होता है। इसकी उपस्थिति यह बताती है कि यहां खाद्य श्रृंखला मजबूत है और पारिस्थितिकी संतुलित बना हुआ है। वहीं रस्टी स्पॉटेड कैट बेहद दुर्लभ और शर्मीली प्रजाति है, जिसका वजन सामान्यतः 1 किलो के आसपास होता है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की रेड लिस्ट में ‘नियर थ्रेटेंड’ श्रेणी में शामिल है। यह बिल्ली रात्रिचर होती है, पेड़ों पर आसानी से चढ़ जाती है और अकेले रहना पसंद करती है। अपने छोटे आकार के बावजूद यह तेज और कुशल शिकारी मानी जाती है, इसलिए इसे “कैट्स का हमिंगबर्ड” भी कहा जाता है। इसके अलावा अभयारण्य में बाघ युवराज और बाघिन मीरा अपने शावकों के साथ लगातार देखे जा रहे हैं। वन विभाग के मुताबिक, बाघ परिवार की नियमित गतिविधियां इस बात का संकेत हैं कि खिवनी अब बाघों के लिए स्थायी आवास के रूप में विकसित हो रहा है। सुरक्षित वातावरण और बेहतर कॉरिडोर कनेक्टिविटी के चलते यहां बाघों की मौजूदगी लगातार मजबूत हो रही है।
    1
    कन्नौद के खिवनी अभ्यारण में दिखा दुर्लभ भारतीय भेड़ियाः दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली रस्टी स्पॉटेड भी नजर आई अकेले रहती है
कन्नौद, कन्नौद के खिवनी वन्यजीव अभयारण्य से वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से एक सकारात्मक और उत्साहजनक खबर सामने आई है। हाल ही में बाघ गणना के तहत लगाए गए कैमरा ट्रैप में दुर्लभ भारतीय भेड़िया और दुनिया की सबसे छोटी जंगली बिल्लियों में गिनी जाने वाली रस्टी स्पॉटेड कैट के चित्र कैद हुए हैं। इन प्रजातियों की मौजूदगी अभयारण्य की समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत मानी जा रही है।
खिवनी अभ्यारण्य अधीक्षक विकास माहोरे, एंव रेजर भीमसिह सिसोदिया ने बताया कि, वन विभाग द्वारा नियमित रूप से कैमरा ट्रैप के जरिए वन्यजीवों की निगरानी की जाती है। इस बार की मॉनिटरिंग में इन दुर्लभ जीवों का दिखना खास महत्व रखता है, जो क्षेत्र के प्राकृतिक आवास की गुणवत्ता को दर्शाता है।
वन विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय भेड़िया घास के मैदानों का अहम शिकारी होता है। इसकी उपस्थिति यह बताती है कि यहां खाद्य श्रृंखला मजबूत है और पारिस्थितिकी संतुलित बना हुआ है।
वहीं रस्टी स्पॉटेड कैट बेहद दुर्लभ और शर्मीली प्रजाति है, जिसका वजन सामान्यतः 1 किलो के आसपास होता है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की रेड लिस्ट में ‘नियर थ्रेटेंड’ श्रेणी में शामिल है। यह बिल्ली रात्रिचर होती है, पेड़ों पर आसानी से चढ़ जाती है और अकेले रहना पसंद करती है। अपने छोटे आकार के बावजूद यह तेज और कुशल शिकारी मानी जाती है, इसलिए इसे “कैट्स का हमिंगबर्ड” भी कहा जाता है।
इसके अलावा अभयारण्य में बाघ युवराज और बाघिन मीरा अपने शावकों के साथ लगातार देखे जा रहे हैं। वन विभाग के मुताबिक, बाघ परिवार की नियमित गतिविधियां इस बात का संकेत हैं कि खिवनी अब बाघों के लिए स्थायी आवास के रूप में विकसित हो रहा है। सुरक्षित वातावरण और बेहतर कॉरिडोर कनेक्टिविटी के चलते यहां बाघों की मौजूदगी लगातार मजबूत हो रही है।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
  • ब्लाक कांग्रेस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में किसानों के गेहूं खरीदी को लेकर आंदोलन कर दिया ज्ञापन। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा अगर समस्या का निदान नहीं हुआ तो भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।
    2
    ब्लाक कांग्रेस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में 
किसानों के गेहूं खरीदी को लेकर आंदोलन कर दिया ज्ञापन।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा अगर समस्या का निदान नहीं हुआ तो भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    59 min ago
  • Post by Sajid Pathan
    1
    Post by Sajid Pathan
    user_Sajid Pathan
    Sajid Pathan
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जावर में मारपीट व जातिसूचक गालियों का मामला, तीन आरोपियों के नाम नहीं जोड़ने का आरोप; पीड़ित परिवार ने एसडीओपी को दिया आवेदन जावर/सीहोर। थाना जावर क्षेत्र में मारपीट, छेड़छाड़ और जातिसूचक गालियों के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) आष्टा को लिखित आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के चलते एफआईआर में तीन आरोपियों के नाम शामिल नहीं किए गए। आवेदन में पीड़िता अरुण,परमार पिता गणपत सिंह परमार निवासी ग्राम चामसी, तहसील जावर जिला सीहोर ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे वह घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के अनिल पिता देवनारायण अपने साथ सुनील, सचिन एवं अर्जुन के साथ घर आए। आरोप है कि अनिल और उसके साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़कर जबरन सड़क की ओर खींचने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके पिता बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता और उसके पिता को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली-गलौज की। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि जावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन उसके बताए अनुसार सभी आरोपियों के नाम एफआईआर में शामिल नहीं किए गए। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि राजनीतिक दबाव के कारण अर्जुन, सुनील और सचिन पिता देवनारायण के नाम नहीं जोड़े गए। पीड़ित परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ⚖️ दर्ज धाराएं (थाना जावर) पुलिस ने प्रकरण में निम्न धाराएं दर्ज की हैं — भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 धारा 74 – मारपीट / चोट पहुंचाना धारा 296(b) – गाली-गलौज / अशोभनीय कृत्य धारा 115(2) – चोट पहुंचाना धारा 351(3) – आपराधिक धमकी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) धारा 3(1)(द) धारा 3(1)(ध) धारा 3(1)(w)(i) धारा 3(2)(va) पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों के नाम जोड़कर सख्त कार्रवाई की मांग की
    1
    जावर में मारपीट व जातिसूचक गालियों का मामला, तीन आरोपियों के नाम नहीं जोड़ने का आरोप; पीड़ित परिवार ने एसडीओपी को दिया आवेदन
जावर/सीहोर। थाना जावर क्षेत्र में मारपीट, छेड़छाड़ और जातिसूचक गालियों के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) आष्टा को लिखित आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के चलते एफआईआर में तीन आरोपियों के नाम शामिल नहीं किए गए।
आवेदन में पीड़िता अरुण,परमार पिता गणपत सिंह परमार निवासी ग्राम चामसी, तहसील जावर जिला सीहोर ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे वह घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के अनिल पिता देवनारायण अपने साथ सुनील, सचिन एवं अर्जुन के साथ घर आए। आरोप है कि अनिल और उसके साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़कर जबरन सड़क की ओर खींचने का प्रयास किया।
पीड़िता के शोर मचाने पर उसके पिता बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता और उसके पिता को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली-गलौज की। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़िता का आरोप है कि जावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन उसके बताए अनुसार सभी आरोपियों के नाम एफआईआर में शामिल नहीं किए गए। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि राजनीतिक दबाव के कारण अर्जुन, सुनील और सचिन पिता देवनारायण के नाम नहीं जोड़े गए। पीड़ित परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
⚖️ दर्ज धाराएं (थाना जावर)
पुलिस ने प्रकरण में निम्न धाराएं दर्ज की हैं —
भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023
धारा 74 – मारपीट / चोट पहुंचाना
धारा 296(b) – गाली-गलौज / अशोभनीय कृत्य
धारा 115(2) – चोट पहुंचाना
धारा 351(3) – आपराधिक धमकी
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015)
धारा 3(1)(द)
धारा 3(1)(ध)
धारा 3(1)(w)(i)
धारा 3(2)(va)
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों के नाम जोड़कर सख्त कार्रवाई की मांग की
    user_Raj
    Raj
    आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • teacher ke sath sath vlogger bhi hu🤩✌️🏫
    1
    teacher ke sath sath vlogger bhi hu🤩✌️🏫
    user_Rupali gosai
    Rupali gosai
    Teacher हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.