logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 hrs ago
user_Juli Tiwari
Juli Tiwari
Asphalt contractor Jhansi, Uttar Pradesh•
9 hrs ago
dcd5ee54-2742-45b9-b395-0a7e331938b2
e90ea359-1afc-4a7d-8457-5e12735dac49
753fe1c3-ab31-4c4c-bdcf-549bfccfa437
8aef7960-0ffc-46e6-874b-c99f8d119338

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झाँसी बुन्देलखण्ड की हजारों महिला डेयरी किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा, जब उन्होंने अपनी ही संस्था ‘बलिनी’ को कमजोर करने की कथित साजिश के विरोध में एनडीडीबी डेयरी सर्विस के चेयरमैन का पुतला दहन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बाहरी कंपनियों को खड़ा कर उनकी आजीविका पर सीधा हमला किया जा रहा है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड इन दिनों विवादों के केंद्र में है। कंपनी से जुड़ी महिला डेयरी किसानों ने एनडीडीबी डेयरी सर्विस पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और चेयरमैन का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जाहिर किया। वर्ष 2019 में स्थापित बलिनी कंपनी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से बुन्देलखण्ड के सात जिलों झाँसी, ललितपुर, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट में कार्यरत है। यह कंपनी करीब 96 हजार महिला सदस्यों से प्रतिदिन लगभग 3 लाख लीटर दूध का संग्रहण कर उनके आर्थिक सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि एनडीडीबी डेयरी सर्विस, जिसने तकनीकी सहयोग देकर बलिनी की स्थापना में भूमिका निभाई थी, अब उसी संस्था को कमजोर करने की साजिश रच रही है। उनका कहना है कि राजस्थान की पायस कंपनी को बुन्देलखण्ड में लाकर बलिनी के सामने खड़ा किया जा रहा है, जिससे प्रतिस्पर्धा के नाम पर महिला किसानों के हितों को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। महिला किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि पायस कंपनी द्वारा क्षेत्र में भ्रम फैलाया जा रहा है और बलिनी के कर्मचारियों व दुग्ध संग्रह केंद्रों को तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे किसानों के बीच सहयोग के सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए “पीठ में छुरा घोंपने” जैसा कदम करार दिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और ऐसी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर बलिनी की पहचान और अस्तित्व को सुरक्षित रखने की अपील की। महिला किसानों ने चेतावनी दी कि वे किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार को बर्दाश्त नहीं करेंगी और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगी।
    1
    झाँसी बुन्देलखण्ड की हजारों महिला डेयरी किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा, जब उन्होंने अपनी ही संस्था ‘बलिनी’ को कमजोर करने की कथित साजिश के विरोध में एनडीडीबी डेयरी सर्विस के चेयरमैन का पुतला दहन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बाहरी कंपनियों को खड़ा कर उनकी आजीविका पर सीधा हमला किया जा रहा है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड इन दिनों विवादों के केंद्र में है। कंपनी से जुड़ी महिला डेयरी किसानों ने एनडीडीबी डेयरी सर्विस पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और चेयरमैन का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जाहिर किया। वर्ष 2019 में स्थापित बलिनी कंपनी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से बुन्देलखण्ड के सात जिलों झाँसी, ललितपुर, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट में कार्यरत है। यह कंपनी करीब 96 हजार महिला सदस्यों से प्रतिदिन लगभग 3 लाख लीटर दूध का संग्रहण कर उनके आर्थिक सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि एनडीडीबी डेयरी सर्विस, जिसने तकनीकी सहयोग देकर बलिनी की स्थापना में भूमिका निभाई थी, अब उसी संस्था को कमजोर करने की साजिश रच रही है। उनका कहना है कि राजस्थान की पायस कंपनी को बुन्देलखण्ड में लाकर बलिनी के सामने खड़ा किया जा रहा है, जिससे प्रतिस्पर्धा के नाम पर महिला किसानों के हितों को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। महिला किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि पायस कंपनी द्वारा क्षेत्र में भ्रम फैलाया जा रहा है और बलिनी के कर्मचारियों व दुग्ध संग्रह केंद्रों को तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे किसानों के बीच सहयोग के सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए “पीठ में छुरा घोंपने” जैसा कदम करार दिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और ऐसी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर बलिनी की पहचान और अस्तित्व को सुरक्षित रखने की अपील की। महिला किसानों ने चेतावनी दी कि वे किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार को बर्दाश्त नहीं करेंगी और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगी।
    user_TODAY समाचार
    TODAY समाचार
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत सीपरी बाजार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश राज अहिरवार उर्फ रजनेश को घेराबंदी कर धर दबोचा। भगवंतपुरा निवासी राज अहिरवार लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था।
    1
    अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत सीपरी बाजार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश राज अहिरवार उर्फ रजनेश को घेराबंदी कर धर दबोचा। भगवंतपुरा निवासी राज अहिरवार लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था।
    user_Wasim Raza Journalist
    Wasim Raza Journalist
    Jhansi, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • झांसी के व्यस्त इलाइट चौराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन एक युवक को भारी पड़ गया। यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की। झांसी के इलाइट चौराहे पर यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे एक बुलेट सवार युवक को यातायात प्रभारी ने मौके पर रोक लिया। जांच के दौरान युवक के वाहन में कई कमियां पाई गईं, जिसमें जरूरी दस्तावेजों की कमी और नियमों का उल्लंघन शामिल था। इसके बाद यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए युवक का ₹16,000 का चालान कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अन्य वाहन चालकों में भी नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बढ़ी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, हेल्मेट लगायें और नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।
    2
    झांसी के व्यस्त इलाइट चौराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन एक युवक को भारी पड़ गया। यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की।
झांसी के इलाइट चौराहे पर यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे एक बुलेट सवार युवक को यातायात प्रभारी ने मौके पर रोक लिया। जांच के दौरान युवक के वाहन में कई कमियां पाई गईं, जिसमें जरूरी दस्तावेजों की कमी और नियमों का उल्लंघन शामिल था।
इसके बाद यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए युवक का ₹16,000 का चालान कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अन्य वाहन चालकों में भी नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बढ़ी।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, हेल्मेट लगायें और नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।
    user_अतुल वर्मा
    अतुल वर्मा
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by S News
    1
    Post by S News
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झाँसी। महानगर के बीकेडी चौराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दर्जनों छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र देते हुए शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। आपको बता दें कि शिकायत में छात्राओं ने आरोप लगाया हैं कि संबंधित शिक्षक न केवल पढ़ाई के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें करता है, बल्कि उन्हें अपने धर्म के विपरीत विचार अपनाने के लिए भी दबाव बनाता है। छात्राओं के अनुसार, शिक्षक कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं के बारे में भी अपमानजनक टिप्पणी करता है और हलाला जैसी प्रथाओं को सही बताता है। साथ ही छात्राओं ने यह भी आरोप है कि वह गौमांस खाने के लिए उनको प्रेरित करता है। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक उनसे व्यक्तिगत मोबाइल नंबर मांगता है और रात में उनसे बात करने के लिए दबाव बनाता है। विरोध करने पर शिक्षक कोचिंग में आग लगवाने जैसी धमकी देने की बात करता है, जिससे छात्राओं और उनके अभिभावकों में भय का माहौल है। वहीं, छात्राओं ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    3
    झाँसी। महानगर के बीकेडी चौराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दर्जनों छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र देते हुए शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। आपको बता दें कि शिकायत में छात्राओं ने आरोप लगाया हैं कि संबंधित शिक्षक न केवल पढ़ाई के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें करता है, बल्कि उन्हें अपने धर्म के विपरीत विचार अपनाने के लिए भी दबाव बनाता है। छात्राओं के अनुसार, शिक्षक कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं के बारे में भी अपमानजनक टिप्पणी करता है और हलाला जैसी प्रथाओं को सही बताता है। साथ ही छात्राओं ने यह भी आरोप है कि वह गौमांस खाने के लिए उनको प्रेरित करता है। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक उनसे व्यक्तिगत मोबाइल नंबर मांगता है और रात में उनसे बात करने के लिए दबाव बनाता है। विरोध करने पर शिक्षक कोचिंग में आग लगवाने जैसी धमकी देने की बात करता है, जिससे छात्राओं और उनके अभिभावकों में भय का माहौल है। वहीं, छात्राओं ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_तारिक़ इक़बाल 'शीबू'
    तारिक़ इक़बाल 'शीबू'
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झांसी कोचिंग संचालक ने पुलिस प्रशासन को देख लेने की बात कही कि पुलिस हमरा कुछ नहीं कर सकती झांसी कोतवाली का मामला
    1
    झांसी कोचिंग संचालक ने पुलिस प्रशासन को देख लेने की बात कही कि  पुलिस हमरा कुछ नहीं कर सकती  झांसी कोतवाली का मामला
    user_Pramendra kumar singh
    Pramendra kumar singh
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • थाना लहचूरा क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव बरामद। झांसी मऊरानीपुर तहसील मऊरानीपुर क्षेत्र के अन्तर्गत थाना लहचूरा/बम्होरी क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का पड़ा हुआ था जिसकी जानकारी स्थानीय थाने को मिली तुरंत ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मौके का जायजा लिया और अपने सक्षम अधिकारीगण व फॉरेंसिक टीम को सूचना दी तत्काल ही टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण।पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है संपूर्ण प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, झाँसी की बाइट-
    2
    थाना लहचूरा क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव बरामद।
झांसी मऊरानीपुर 
तहसील मऊरानीपुर क्षेत्र के अन्तर्गत थाना लहचूरा/बम्होरी  क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का पड़ा हुआ था जिसकी जानकारी स्थानीय थाने को मिली तुरंत ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मौके का जायजा लिया और अपने सक्षम अधिकारीगण व फॉरेंसिक टीम को सूचना दी तत्काल ही टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण।पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है 
संपूर्ण प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, झाँसी की बाइट-
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के खिलाफ रची जा रही साजिश के विरोध में महिला डेयरी किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को ग्राम रामगढ़ में सैकड़ों महिला कर्मचारियों और किसानों ने काली पट्टी बांधकर NDDB डेयरी चेयरमैन का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। महिला किसानों ने गंभीर आरोप लगाया कि एनडीडीबी डेयरी सर्विस, फीस लेकर तकनीकी सहयोग देने के बजाय अब अपने स्वार्थ के लिए बलिनी को कुचलने का प्रयास कर रही है।
    1
    बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के खिलाफ रची जा रही साजिश के विरोध में महिला डेयरी किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को ग्राम रामगढ़ में सैकड़ों महिला कर्मचारियों और किसानों ने काली पट्टी बांधकर NDDB डेयरी चेयरमैन का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। महिला किसानों ने गंभीर आरोप लगाया कि एनडीडीबी डेयरी सर्विस, फीस लेकर तकनीकी सहयोग देने के बजाय अब अपने स्वार्थ के लिए बलिनी को कुचलने का प्रयास कर रही है।
    user_Wasim Raza Journalist
    Wasim Raza Journalist
    Jhansi, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.