सरस्वती इंग्लिश पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह संपन्न, छात सरस्वती इंग्लिश पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह संपन्न, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन बरडीहा (गढ़वा):प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती इंग्लिश पब्लिक स्कूल, दलको, स्थान - ओबरा में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य श्री जयशंकर विश्वकर्मा सहित शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर शिक्षक सुरज सर, दया सर, राकेश सर, मैम रंजू, सुमन, राखी , सोनी , प्रियंका मैम तथा अभिभावक करण उरांव, निर्मल यादव, अजीत मेहता, धर्मेंद्र उरांव अजय यादव , राकेश राम , ओमप्रकाश कुम , रामचंद्र यादव, अजीत पासवान, सुरेंद्र नाथ दुबे, देवरंजन मेहता, राहुल विश्वकर्मा, विकेश, प्रतिमा देवी , निरंजन, चांदनी, सुदर्शन और अन्य अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान कुल लगभग 350 छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षा 4 की छात्रा नेहा कुमारी ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं खुशबू कुमारी ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 के छात्र पियूष कुमार ने 91 प्रतिशत अंक लाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। और अन्य कक्षा 1 प्रथम स्थान आकृति कुमारी, कक्षा 2 रवि कुमार , कक्षा 3 अभिमन्यु कुमार, कक्षा 5 आलोक विश्वकर्मा, कक्षा NC श्रेयसमृद्धि कुमारी , L.k.G हेमंत ठाकुर , U.K.G सुरभि कुमारी, एवं आर्या कुमारी के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से करण उरांव को अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में श्याम सुदर्शन विश्वकर्मा, सुदर्शन मेहता, अजीत मेहता, देवरंजन मेहता, निर्मल यादव , मंजू देवी, ओमप्रकाश सोनी, उषा देवी और सरस्वती देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे। वार्षिक परीक्षा फल समारोह का माहौल उत्साह और खुशी से भरा रहा। जिसमे सभी अभिभावक ने सहमति जताया कि 15 वर्षों से विद्यालय कम शुल्क में हमारे क्षेत्र में चल रहा है और बच्चे अच्छे तरह से पठन पाठन कर रहे है विद्यालय से किसी प्रकार का शुल्क के बारे में कोई दिक्कत नहीं है हम लोग सभी अभिभावक विद्यालय के फुल सहयोग करते है इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा सत प्रतिशत रहा

- वहा के नगरिको के द्वारा पता लगा की बनखेता के इंद्र सुजीत सिंह के पुत्र देवकुमार सिंह का सव है l सोनदागपंचायत के मुखिया रीना देवी मोके पर पहुंच कर, थाने को सूचना दी l पिता के देहांत के बाद देवकुमार घर में अकेला रहता था l आपने खेत में महुवा चुनने जाया करता था l1
- प्रशासन के द्वारा कारवाई के नाम पर क्या आम जनता को दिया गया4e लॉलीपॉप पांडू:पलामू जिला के पांडू प्रखंड अंतर्गत कुटमू स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रखंड की आम जनता के लिए आवंटित रसोई गैस को मेदिनीनगर के बैरिया चौक में ले जाकर कालाबाजारी की जा रही थी।ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले मेदिनीनगर के बैरिया चौक स्थित उत्कर्ष बैंक के नीचे एक घर में गैस ब्लास्ट की घटना हुई थी,जिसमें अजय कुमार साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।हालांकि लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने केवल दिखावटी कार्रवाई की है,जबकि असली समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है।लोगों का कहना है कि यदि एजेंसी संचालक की भूमिका संदिग्ध है,तो उसका लाइसेंस रद्द कर किसी अन्य एजेंसी को जिम्मेदारी क्यों नहीं सौंपी जा रही।इस मुद्दे पर प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई लोगों ने वर्षों पहले उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक उन्हें न तो सिलेंडर मिला और न ही चूल्हा।इसके बावजूद उनके खातों में सब्सिडी की राशि आ रही है,जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उनके नाम पर जारी कनेक्शन का दुरुपयोग किया गया है।इस संबंध में नीतू सिंह ने कहा कि रसोई गैस की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने बताया कि कई ग्राहकों से शिकायत मिली है और वे जल्द ही इंडेन गैस एजेंसी कुटमू के विषय पर उच्च अधिकारियों एवं मेदिनीनगर अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर मामले की जांच की मांग करेंगी।साथ ही उन्होंने तत्काल व्यवस्था के तहत पांडू प्रखंड के सभी उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर घर-घर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग करेंगे।वहीं पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल चंद्रवंशी ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन और आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की किल्लत और कालाबाजारी की समस्या का जल्द समाधान कर आम जनता को राहत दी जाए।वही कुटमू इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर से फोन पर बात करने पर बताया गया कि अभी मेरे पास ग़ैश नहीं मिल रहा है जो भी जिस भी ग्राहक द्वारा ऑनलाइन बुकिंग किया जा रहा है उनको अंटारी रोड़ इंडेन गैस एजेंसी से गैस दिया जा रहा हैं वही फ्रंड और कालाबाजारी पर पल्ला झाड़ते दिखे गैस गोदाम के मैनेजर2
- मैन रोड़ गढ़वा GP प्लाजा के पास गुप्ता आईटी सॉल्यूशन सेकंड हैंड लैपटॉप मात्रा 10 हाजरा में मिल रहा है जिसका फायदा आप जरूर उठाए1
- धुरकी नाइट क्रिक्रेट टूर्नामेंट में धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने मैच के उद्धघाटन किए1
- हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड मुख्यालय में सोमवार देर रात आए बेमौसम आंधी-तूफान और झमाझम बारिश ने जमकर तबाही मचाई। इस अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में काटकर रखी गई गेहूं की फसल भीगकर खराब हो गई, वहीं पैक कर तैयार रखे गए अनाज को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा। फसल में दोबारा नमी आ जाने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। तेज हवा के साथ आए तूफान ने इलाके में कई जगह पेड़ों की डालियां तोड़ दीं। इसी दौरान एक पेड़ की बड़ी डाली 4400 वोल्ट की बिजली तार पर गिर गई, जिससे पूरे प्रखंड में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अंधेरे में डूबे इलाके में नेटवर्क सेवा भी घंटों ठप रही, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बिजली विभाग की टीम ने पूरी रात मेहनत कर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन किसानों के चेहरे पर अभी भी नुकसान की चिंता साफ झलक रही है।1
- #अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास परिषद् प्रखंड इकाई भवनाथपुर प्रखंड अंचल के प्रांगण में एक दिवसीय विरोध धरना प्रदर्शन किया गया।1
- पाटन प्रखंड के किशुनपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या निकेतन में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किशुनपुर की मुखिया सुमन गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद विद्यालय के निर्देशक रविंद्र प्रजापति ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया। वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा मेडल,प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन में रहने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निर्देशक रविंद्र प्रजापति ने सभी अभिभावकों,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को वार्षिक परिणाम के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रयासरत है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार सोनी,विद्यालय के शिक्षक रामचन्द्र सिंह,गौरव वर्मा,रंजीत सोनी,संजीत कुमार,विरेश शर्मा,संदीप कुमार,चन्दन,निरज,सचिन, रौशन,अंजली कुमारी,सुधा दुबे,निशा दुबे एवं सुमन कुमारी सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- महिमा शक्ति, गुण, का वर्णन किया गया है l मर्यादा पुसोतम श्री राम भगवान की गुंजा बखान की एक झलक, श्री राम भगवान में एक तिल के ब्रबार मात्रा में भी अवगुण संवाहीत नहीं था l आपने परजा की दुख की चिंता हमेशा इनको सताता रहता था l मेरे राज्य क्षेत्र में किसी भी प्रजा की लागत नहीं हो l1